खाद्यान वितरण जारी/ बीएड परीक्षा 22 को/ कारखाना की उम्मीद अगले साल/ बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ करेगा चर्चा

खाद्यान्न का हो चुका उठाव, वितरण जारी : महाप्रबंधक

पटना (कार्यालय प्रतिनिधि)। भारतीय खाद्य निगम के पटना क्षेत्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत आयोजित पाक कला प्रतियोगिता कार्यक्रम में बिहार क्षेत्र के महाप्रबंधक संदीप कुमार पांडेय ने बताया कि 24 मार्च से 18 सितम्बर तक 1307 मालगाडिय़ों द्वारा 35.74 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न पंजाब, हरियाणा, ओडि़शा और छत्तीसगढ़ से मंगाया गया, जिसका वितरण बिहार सरकार के माध्यम से जारी है। इसमें 22.37 लाख मीट्रिक टन चावल और 13.36 लाख मीट्रिक टन गेहूं है। सितम्बर के लिए आवंटित खाद्यान्न का उठाव भी जारी है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के लिए नवम्बर तक 21.77 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न आवंटित किया गया है। पाक कला प्रतियोगिता कार्यक्रम में खाद्य निगम के कर्मचारियों द्वारा 36 किस्म के व्यंजन बनाए गए, जिनमें से उपयोगिता और उपलब्धता के आधार पर तीन व्यंजनों का चयन किया गया। कार्यक्रम में उप महाप्रबंधक रवि कुमार सिन्हा, लेखा उप महाप्रबंधक जयकृष्ण मोहंता, सामान्य शाखा उप महाप्रबंधक सत नारायण, विधि उप महाप्रबंधक आनंद कुमार, उप महाप्रबंधक डा. हेमंत कुमार जायसवाल भी उपस्थित थे।

रिपोर्ट : निशान्त राज, तस्वीर : पीआईबी, पटना

करियर : इंतजार खत्म, बहुप्रतीक्षित बीएड परीक्षा 22 को

दाउदनगर (औरंगाबाद)-कार्यालय प्रतिनिधि। बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (2020) राज्य के दस शहरों पटना, मधेपुरा, मुजफ्फरपुर, छपरा, दरभंगा, गया, मुंगेर, पूर्णिया, भागलपुर, आरा के परीक्षा केंद्र पर 22 सितंबर को सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक होगी। परीक्षा के आयोजन के लिए ललितनारायण मिथिला विश्वविद्यालय को नोडल उपक्रम बनाया गया है। परीक्षार्थी को प्रवेशपत्र की दो कापी लाना अनिवार्य है। उम्मीदवार प्रवेश परीक्षा के प्रवेशपत्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं, जहां यूजर नेम और पास वर्ड से लागिन करना होगा। परीक्षा के तुरंत बाद सफल उम्मीदवारों को काउंसलिंग, रजिस्ट्रेशन, कालेज का चुनाव आनलाइन कर काउंसलिंग फीस जमा करनी है। यह परीक्षा दो बार स्थगित हो चुकी है, जो पहले 29 मार्च को आयोजित होने वाली थी। कोरोना महामारी के कारण लगे लाकडाउन में इसे स्थगित करना पड़ा। इसके बाद परीक्षा तिथि 19 जुलाई को निर्धारित हुई। वह तिथि भी महामारी के बढ़ते मामलों के मद्देनजर स्थगित कर दी गई।

रिपोर्ट : निशान्त राज

मालडिब्बा मरम्मत कारखाना की अगले साल उम्मीद

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-कार्यालय प्रतिनिधि। रेल और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने पत्र के जरिये यह बताया है कि डालमियानगर स्थित रोहतास उद्योगसमूह के कारखानों के कबाड़ को काटने और उसके कंक्रीट के पुराने भवनों, शेडों आदि के ढाहे जाने का काम प्रगति पर है, जिसके दिसम्बर तक पूरा हो जाने की उम्मीद है। कारखाना परिसर की जगह के साफ-समतल हो जाने के बाद रेल बैगन मरम्मत कारखाना का निर्माण-कार्य शुरू किया जा सकता है और उसकी आधारशिला रखने की योजना बनाई जा सकती है। पीयूष गोयल ने 11 अगस्त को अपना पत्र विधायक सत्यनारायण सिंह यादव द्वारा लिखे गए पत्र के जवाब में दिया है। सत्यनारायण सिंह यादव ने डालमियानगर में माल डिब्बा मरम्मत कारखाना स्थापित करने से संबंधित पत्र रेल मंत्री पीयूष गोयल को 04 जून को लिखा था।
2008 में खरीदा था कारखाना परिसर : करीब 500 एकड़ क्षेत्र में विस्तृत रोहतास उद्योगसमूह के चीनी मिल कैैंपस को छोड़कर इसके 219 एकड़ के कारखाना परिसर को रेलवे ने वर्ष 2008 में खरीदा था। तब लालू प्रसाद यादव रेल मंत्री थे। नौ साल बाद जून 2017 में रेलवे ने अपने अनुषंगी उपक्रम राइटस को रेल बैगन मरम्मत कारखाना (वर्कशाप) लगाने की जिम्मेदारी सौंपी। इसके बाद रेलवे द्वारा खरीदे गए उद्योगसमूह परिसर के कबाड़ को हटाने का काम सितम्बर 2018 में निविदा के जरिये ठेका कंपनी को सौंपा गया। 2020 के रेल बजट में रेल बैगन मरम्मत कारखाना के लिए 38 करोड़ रुपये का प्रावधान भी किया गया। परिसर में पहले ब्लास्टेड रेल ट्रैक का निर्माण किया जाएगा, जिसके लिए टेंडर डालने की अंतिम तिथि 28 मई तक भाग लेने वाले निविदादाताओं में से उपयुक्त का चयन इसी माह किया जाएगा। ब्लास्टेड रेल ट्रैक बन जाने के बाद फ्रेट कारीडोर पर चलने वाली मालगाडिय़ों के डब्बों की टूट-फूट की मरम्मत के लिए वर्कशाप (कारखाना) का निर्माण कार्य होगा।

रिपोर्ट : निशान्त राज, तस्वीर : सत्यनारायण सिंह की फेसबुक वाल से

भाजपा जिला बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की बैठक

सासाराम/डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-सोनमाटी संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की बैठक डेहरी-आन-सोन में वरिष्ठ स्त्रीरोग विशेषज्ञ डा. रागिनी सिन्हा के आवास परिसर आनंद भवन में 20 सितम्बर को होगी, जिसमें जिला के प्रतिनिधि बुद्धिजीवी सर्वसमाज की वस्तुस्थिति पर चर्चा करेंगे और संबंधित सुझावों से अवगत कराएंगे। यह जानकारी भाजपा बुुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के रोहतास जिलाध्यक्ष जीएन लाल ने दी।
काव्यगुंजन का पांचवां एपीसोड : कुदरा (कैमूर) से सोनमाटी संवाददाता से प्राप्त सूचना के अनुसार, सासाराम स्थित शांति प्रसाद जैन महाविद्यालय परिसर में काव्य गुंजन के यू-ट्यूब चैनल के पांचवें एपीसोड की वीडियो रिकार्डिंग में महाविद्यालय के प्राचार्य डा. गुरुचरण सिंह, कैमूर कोकिला गायिका-अभिनेत्री अनुराधाकृष्ण रस्तोगी, श्यामविहारी विकल, शुभम शास्त्री, लोढ़ा वसंत, नागेंद्र कुमार दुबे, लोकनाथ तिवारी अनगढ़, रामकुमार मिश्र रिमझिम, प्रतिभाश्री ने अपनी कविताओं, गजलों के साथ भाग लिया। वीडियो रिकार्डिंग के संयोजन, संचालन, संपादन ओंकार आनंद, पांडेय अकेला, दिलीप सिन्हा, वृजनंदन श्रीवास्तव की टीम ने किया।

Share
  • Related Posts

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    मन्नत पूरी होने पर मां की सेवा का संकल्प लेते हैं श्रद्धालु डेहरी -ऑन -सोन (रोहतास)- सोनमाटी ब्यूरो। बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां प्रखंड की ढोढा पंचायत के रेवार…

    Share

    सलवान पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव 2026 की धूम, ‘कहत कबीर’ और ‘पुतलियों के पार’ ने दिया मानवीय मूल्यों का संदेश

    गुरुग्राम। सलवान पब्लिक स्कूल, गुरुग्राम में 10 अक्टूबर को वार्षिकोत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया गया। ‘सुनो भाई साधो’ की केंद्रीय विषयवस्तु पर आधारित इस सांस्कृतिक समारोह में भारतीय संत…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    डॉ. शैलेश कुमार सागर बने रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी (विचार विभाग) के चेयरमैन

    डॉ. शैलेश कुमार सागर बने रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी (विचार विभाग) के चेयरमैन

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित