डब्ल्यूजेएआई में हर सदस्य बराबर, सबका बराबर हक :आनंद कौशल

Web Journalists Association of India(WJAI)

पटना ( कार्यालय प्रतिनिधि)। वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया (WJAI) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पटना के माध्यमिक शिक्षक संघ भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डब्ल्यूजेएआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल ने की।

बैठक में निर्णय लिया गया कि संगठन के विस्तार को देखते हुए अनुशासन बनाए रखना जरूरी है। अध्यक्ष ने सदस्यों के अनुरोध पर एक अनुशासनात्मक समिति का गठन किया, जिसके अध्यक्ष, बिहार प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण बागी होंगे। मधुप मणि पिक्कू, मनोकामना सिंह, चंदन कुमार चंचल और बालकृष्ण कुमार इसके सदस्य होंगे।

डब्ल्यूजेएआई (WJAI) के संविधान में संशोधन हेतु भी एक समिति बिहार प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण बागी के नेतृत्व में गठित की गई। इसमें सदस्य के रूप में डॉ लीना, सुरभित दत्त, निखिल के डी वर्मा और नलिनी भारद्वाज को मनोनीत किया गया। इसके साथ ही बैठक में महासचिव मुख्यालय के रूप में डॉ लीना को मनोनीत किया गया और प्रभारी कोषाध्यक्ष के रूप में निखिल के डी वर्मा को मनोनीत किया गया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि कार्यालय का कार्य करने हेतु एक सहायक की नियुक्ति की जाये। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल ने कहा कि डब्ल्यूजेएआई देश का पहला और सबसे बडा संगठन है जो वेब जर्नलिस्ट्स के हितों के लिए काम कर रहा है। यहां हर सदस्य बराबर है। उन्होंने कहा कि डब्ल्यूजेएआई (WJAI) पूर्णतया लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चलने वाला एक संगठन है।

उन्होंने कहा कि लोकतान्त्रिक प्रक्रिया के तहत अगले वर्ष डब्ल्यूजेएआई (WJAI) का चुनाव कराया जायेगा । इसके साथ ही सदस्यों की सुविधा के लिए महासचिव मुख्यालय और प्रभारी कोषाध्यक्ष का पद सृजित किया गया ताकि सदस्यों को ससमय सारी सुविधाएँ प्राप्त हो सकें। श्री कौशल ने कहा कि सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री से जल्द ही एक शिष्टमंडल मिलेगा और उन्हें वेब मीडिया मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपेगा।

राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश अश्क ने कहा कि पत्रकारिता में सबसे जरुरी है – आचरण, लेखन और वाणी। संगठन हमेशा सर्वोपरि होता है और यहां हर सदस्य की बराबर भागीदारी होती है। संगठन में हर सदस्य की जिम्मेदारी है कि डब्ल्यूजेएआई (WJAI) को मजबूती प्रदान करें. संगठन में विमर्श, परामर्श, सूचना, सलाह होना आवश्यक है।

इस अवसर पर बिहार प्रदेश के अध्यक्ष प्रवीण बागी ने कहा कि गत जुलाई महीने में संगठन की पटना इकाई द्वारा बिहार विधानपरिषद सभागार में आयोजित सफल वर्कशॉप के बाद प्रदेश इकाई बहुत जल्द “बिहार के विकास में डिजिटल मीडिया की भूमिका” पर एक कार्यक्रम का आयोजन करेगी।

बैठक में कई अहम मुद्दों पर निर्णय लिया गया। संगठन को गतिशील बनाने के लिए भी चर्चा की गई। बैठक के दौरान राष्ट्रीय सचिव निखिल के डी वर्मा, राष्ट्रीय संयुक्त सचिव डॉ लीना, संयुक्त सचिव  मधुप मणि पिकू, बिहार प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण बागी पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष चंद्रचूड़ गोस्वामी, मनोकामना सिंह, बिहार प्रदेश महासचिव अनूप नारायण सिंह नलिनी भारद्वाज ने भी अपनी बातें रखी।
 
बैठक में अकबर इमाम, राष्ट्रीय कार्यालय सचिव मंजेश कुमार, बिहार प्रदेश महासचिव अनूप नारायण सिंह, मनोकामना सिंह, चंदन कुमार चंचल, विवेक कुमार यादव, धीरज झा, ब्रजेश पाण्डेय, नलिनी भारद्वाज, रमेश कुमार पाण्डेय, अभिषेक कुमार सिंह, सुरभित दत्त, बालकृष्ण समेत अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे. उपरोक्त की जानकारी संगठन के राष्ट्रीय सचिव सह राष्ट्रीय प्रवक्ता निखिल के डी वर्मा ने दी।

Share
  • Related Posts

    बरूना पंचायत में विधिक और जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को अधिकारों व जल बचाने का संदेश

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। अंकोढ़ीगोला प्रखंड के बरूना ग्राम पंचायत में नारायण स्कूल ऑफ लॉ, गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार के लीगल एड क्लीनिक एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में…

    Share

    आईसीएआर पटना में जलवायु-अनुकूल कृषि और किसान-केंद्रित अनुसंधान की समीक्षा

    पटना। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में शनिवार को कृषि अनुसंधान और प्रौद्योगिकी प्रसार की समीक्षा की गई। अपर सचिव (डेयर) एवं सचिव (आईसीएआर) ज्ञानेंद्र देव…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    बरूना पंचायत में विधिक और जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को अधिकारों व जल बचाने का संदेश

    बरूना पंचायत में विधिक और जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को अधिकारों व जल बचाने का संदेश

    आईसीएआर पटना में जलवायु-अनुकूल कृषि और किसान-केंद्रित अनुसंधान की समीक्षा

    आईसीएआर पटना में जलवायु-अनुकूल कृषि और किसान-केंद्रित अनुसंधान की समीक्षा

    माता शबरी खेल महोत्सव सीजन-5 की तैयारी को लेकर बैठक, खेल के साथ शिक्षा और दस्तावेजीकरण अभियान पर जोर

    माता शबरी खेल महोत्सव सीजन-5 की तैयारी को लेकर बैठक, खेल के साथ शिक्षा और दस्तावेजीकरण अभियान पर जोर

    भारतीय मूल्यों से वैश्विक संकटों का समाधान संभव : प्रो. विमला

    भारतीय मूल्यों से वैश्विक संकटों का समाधान संभव : प्रो. विमला

    मधुरेंद्र की अनोखी कला, मोदी के जन्मदिन पर नारियल का कलात्मक उपहार

    मधुरेंद्र की अनोखी कला, मोदी के जन्मदिन पर नारियल का कलात्मक उपहार

    गार्गी पाठशाला में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम, बच्चों ने की प्रधानमंत्री के स्वस्थ जीवन की कामना

    गार्गी पाठशाला में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम, बच्चों ने की प्रधानमंत्री के स्वस्थ जीवन की कामना