डेंगू के खतराें से निपटने काे तैयार नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल

NMCH

डेहरी-आन-सोन-विशेष संवाददाता।  रोहतास जिले एवं आसपास के क्षेत्रों में डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इसके उपचार की बेहतर व्यवस्था की गई है। डेंगू के मरीजों के लिए अलग से एक वार्ड तैयार किया गया है जिसे सारे आवश्यक उपकरणों से लैस किया गया है। संस्थान के प्रबंध निदेशक त्रिविक्रम नारायण सिंह ने बताया कि इस बीमारी से पीड़ित मरीजों को त्वरित उपचार हेतु क्विक रिस्पांस टीम का गठन किया गया है जो 24 घंटे डेंगू प्रभावित मरीजों को स्वास्थ सेवा उपलब्ध कराने के लिए तत्पर है। उन्होंने बताया कि फिलहाल जो भी मरीज नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती हैं उनकी स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है। मरीजों की जांच एवं उपचार के लिए अत्याधुनिक इंतजाम किए गए हैं। यहां रक्त केंद्र में प्लेटलेट्स की भी प्रचुर मात्रा में व्यवस्था है जो आवश्यकतानुसार उपलब्ध कराई जा रही है। इसी बीच विभाग के चिकित्सकों के अनुसार आम लोगों के लिए यह सलाह दी गई है कि अगर किसी भी व्यक्ति के आंख के पीछे दर्द हो रहा हो, भयानक सिर दर्द हो रहा हो, मांसपेशियों और जोड़ों का दर्द हो रहा हो ,जी मिचला रहा हो अथवा उल्टी हो रही हो ,ग्रंथियों में सूजन महसूस हो रहा हो और तेज बुखार आ रहा हो, ऐसी परिस्थिति में मरीज को डेंगू बुखार हो सकती है। इस तरह के लक्षण आने पर तत्काल उन्हें अस्पताल में लाकर इलाज कराना चाहिए तथा अगर आवश्यक हुआ तो भर्ती कराकर भी इलाज कराना चाहिए। चिकित्सकों ने सलाह दी है कि अपने घर के आस-पास पानी जमा ना हाेने दे तथा घर में मच्छरदानी लगा कर सोने की आदत डालें। उन्होंने कहा कि डेंगू बीमारी एक खास प्रकार के मच्छरों के काटने से होती है।

(रिपोर्ट, तस्वीर :भूपेंद्रनारायण सिंह, पीआरओ, जीएनएसयू)

Share
  • Related Posts

    वैज्ञानिक बकरी पालन से सशक्त होंगी जनजातीय महिलाएं, पटना में क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित

    पटना। जनजातीय महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आजीविका के नए अवसर विकसित करने के उद्देश्य से भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में…

    Share

    खेत बचाओ अभियान : भोजपुर के दो गांवों में 73 किसानों को दी गई टिकाऊ खेती की जानकारी

    पटना/आरा। मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने और खेती को टिकाऊ बनाने के उद्देश्य से भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना की ओर से ‘खेत बचाओ अभियान’…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    वैज्ञानिक बकरी पालन से सशक्त होंगी जनजातीय महिलाएं, पटना में क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित

    वैज्ञानिक बकरी पालन से सशक्त होंगी जनजातीय महिलाएं, पटना में क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित

    खेत बचाओ अभियान : भोजपुर के दो गांवों में 73 किसानों को दी गई टिकाऊ खेती की जानकारी

    खेत बचाओ अभियान : भोजपुर के दो गांवों में 73 किसानों को दी गई टिकाऊ खेती की जानकारी

    डेहरी में 10 टन से अधिक सोनपापड़ी जब्त, 5.75 लाख रुपये की खाद्य सामग्री पर कार्रवाई

    डेहरी में 10 टन से अधिक सोनपापड़ी जब्त, 5.75 लाख रुपये की खाद्य सामग्री पर कार्रवाई

    डेहरी के कलाकार आदित्य प्रकाश ने पूर्व एयर वाइस मार्शल को भेंट की अपनी कलाकृति

    डेहरी के कलाकार आदित्य प्रकाश ने पूर्व एयर वाइस मार्शल को भेंट की अपनी कलाकृति

    मुसहर जाति की बुनियादी समस्याओं के समाधान का मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा

    मुसहर जाति की बुनियादी समस्याओं के समाधान का मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा

    छठ घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

    छठ घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण