10वीं बिहार राज्य बास्केटबॉल में नारायण वर्ल्ड स्कूल के छात्रों ने किया प्रदर्शन

10th bihar basket boll

डेहरी-आन-सोन-विशेष संवाददाता।  सब जूनियर छात्र एवं छात्राओं के लिए आयोजित 10वीं बिहार राज्य बास्केटबॉल प्रतियोगिता में रोहतास जिले के नारायण वर्ल्ड स्कूल के छात्र छात्राओं ने संतोषजनक प्रदर्शन किया है । शनिवार शाम पटना में संपन्न हुए फाइनल मुकाबले के बाद इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने पुल बी मुकाबले में छात्राओं ने तृतीय और छात्रों ने चतुर्थ स्थान हासिल किया है ।यह जानकारी देते हुए विद्यालय की निदेशक मोनिका नारायण ने बताया कि रोहतास जिले की ओर से नारायण वर्ल्ड स्कूल के छात्रों ने रोहतास जिला का नेतृत्व किया जो विद्यालय परिवार के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण है ।उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में नारायण वर्ल्ड स्कूल के 23 छात्र- छात्राओं ने संत मैरी स्कूल मसौढी, पटना में आयोजित 10 वीं राज्य स्तरीय सब जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया ।उन्होंने विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा किए गए प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले समय में यहां के छात्र-छात्राएं और भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे। उल्लेखनीय है कि उनके साथ विद्यालय के शिक्षक कुंदन भट्ट एवं पवन सिग्रीवाल विगत 6 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को सहयोग प्रदान कर रहे थे।

(रिपोर्ट, तस्वीर :भूपेंद्रनारायण सिंह, पीआरओ, जीएनएसयू)

Share
  • Related Posts

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    नवरात्र केवल देवी की आराधना का पर्व नहीं, बल्कि नारी की गरिमा, समानता और स्वतंत्रता पर आत्ममंथन का अवसर भी है। माँ दुर्गा की शक्ति के प्रति हमारी श्रद्धा तभी…

    Share

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    विश्व स्तर पर प्रत्येक वर्ष 17 अक्टूबर को ‘अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस’ मनाया जाता है। इसका उद्देश्य गरीबी के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और गरीबी-मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रयासों…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    सासाराम के धनकाढ़ा में किशोरियों के बीच 50 एमएचएम किट वितरित

    सासाराम के धनकाढ़ा में किशोरियों के बीच 50 एमएचएम किट वितरित

    दुर्गापूजा पर डेहरी-ऑन-सोन में भारी वाहनों के परिचालन पर रोक, 17 से 22 अक्टूबर तक लागू रहेगा आदेश

    इंडिया स्किल कॉम्पिटिशन 2026 में भागीदारी को लेकर जीएनएसयू में कार्यशाला आयोजित

    इंडिया स्किल कॉम्पिटिशन 2026 में भागीदारी को लेकर जीएनएसयू में कार्यशाला आयोजित