नगर परिषद चुनाव में मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन कर व्यवस्था की जानकारी दें अधिकारी

SOD office Dehri-on-sone

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-कार्यालय प्रतिनिधि। नगर परिषद डेहरी डालमियानगर चुनाव को ले अनुमंडल कार्यालय सभागार में मंगलवार को निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडलाधिकारी चंद्रिमा अत्रि ने सेक्टर पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
निर्वाची पदाधिकारी ने कहा कि सेक्टर पदाधिकारी खुद सभी मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन कर मामले की जानकारी दें। जिस मतदान केंद्र पर कोई कमी हो, उसे तत्काल दूर करने का प्रयास हो। साथ ही मतदान केंद्रों पर विद्युत, पेयजल, शौचालय एवं रैंप की व्यवस्था आदि सुविधाओं की जांच करें। जहा कोई कमी पर पाई जाए, वहां व्यवस्था तत्कालदुरुस्त करें, ताकि मतदान कर्मियों और दिव्यांग मतदाता समेत अन्य मतदाताओं को बूथों तक पहुंचने में किसी प्रकार की समस्या न हो ।
अवर निर्वाची पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि मतदान केंद्र पर ईवीएम खराब होने पर तत्परता से दूसरी ईवीएम बदलने का कार्य किया जाए तथा मतदान के समय मतदान केंद्र पर किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसका भी ख्याल रखे। बैठक में सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ डेहरी पुरुषोत्तम त्रिवेदी, तिलौथू बीडीओ संजय कुमार, अकोढ़ीगोला बीडीओ अरुण कुमार सिंह समेत सभी सेक्टर पदाधिकारी व चुनाव कर्मी उपस्थित थे।

(रिपोर्ट, तस्वीरः निशांत राज)

Share
  • Related Posts

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    डेहरी (रोहतास)। राष्ट्रीय सवर्ण कल्याण मोर्चा के बैनर तले रविवार को डेहरी में विशाल जन चेतना रैली निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। रैली के माध्यम…

    Share

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    सासाराम। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार के अंतर्गत संचालित नारायण स्कूल ऑफ लॉ के तत्वावधान में चतुर्थ देव मंगल मेमोरियल राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ संस्थान के मूट…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    वैज्ञानिक खेती अपनाकर बढ़ाएं आय, समय की मांग है व्यवसायिक कृषि: गोपाल नारायण सिंह

    वैज्ञानिक खेती अपनाकर बढ़ाएं आय, समय की मांग है व्यवसायिक कृषि: गोपाल नारायण सिंह

    ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच व योग प्रशिक्षण शिविर लगाएगा ध्यान योग केंद्र

    ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच व योग प्रशिक्षण शिविर लगाएगा ध्यान योग केंद्र

    रमज़ान के मौके पर सासाराम में भव्य इफ्तार पार्टी, सौहार्द और एकता का संदेश

    रमज़ान के मौके पर सासाराम में भव्य इफ्तार पार्टी, सौहार्द और एकता का संदेश

    यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ डेहरी में 15 मार्च को निकलेगी ‘जन चेतना रैली’

    यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ डेहरी में 15 मार्च को निकलेगी ‘जन चेतना रैली’