कैमूर में एडीईओ परीक्षा की तैयारी पूरी, 20 केंद्रों पर 7704 अभ्यर्थी होंगे शामिल

कैमूर (भभुआ)। बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (एडीईओ) प्रतियोगिता परीक्षा 14 अप्रैल से 21 अप्रैल 2026 तक कैमूर जिले में तीन चरणों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के सफल संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, कैमूर (भभुआ) की संयुक्त अध्यक्षता में 10 अप्रैल को बैठक आयोजित कर परीक्षा को कदाचारमुक्त, शांतिपूर्ण एवं स्वच्छ वातावरण में संपन्न कराने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।इस परीक्षा का आयोजन जिले के कुल 20 परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा, जिनमें भभुआ में 14 और मोहनियां में 6 केंद्र शामिल हैं। परीक्षा में कुल 7,704 अभ्यर्थी भाग लेंगे।

परीक्षा तीन चरणों में आयोजित होगी—

  • प्रथम चरण: 14 एवं 15 अप्रैल
  • द्वितीय चरण: 17 एवं 18 अप्रैल
  • तृतीय चरण: 20 एवं 21 अप्रैल

प्रत्येक दिन दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 02:30 बजे से 04:30 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है।अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड किया गया ई-एडमिट कार्ड (हस्ताक्षरित प्रति सहित) और वैध फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा।

परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर जैमर लगाए गए हैं तथा लाइव सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी की जाएगी। इसके साथ ही अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक सत्यापन और फेशियल रिकॉग्निशन भी अनिवार्य किया गया है।

केंद्रों पर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने पर अभ्यर्थियों को 5 वर्षों तक आयोग की परीक्षाओं से वंचित किया जा सकता है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कदाचार या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ बिहार परीक्षा संचालन अधिनियम, 1981 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।जिला पदाधिकारी ने सभी केंद्राधीक्षकों और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे परीक्षा की शुचिता बनाए रखने हेतु आयोग के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें।

Share
  • Related Posts

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    भौतिक सुख-सुविधाओं की अंधी दौड़, बढ़ती अपेक्षाएँ और सामाजिक दबाव किस तरह मानसिक सुकून को प्रभावित करते हैं, यह आलेख इसी विषय पर केंद्रित है। इसमें मानसिक शांति, आत्मसंतोष, तनाव…

    Share

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। शहर के कचौड़ी गली निवासी आजाद हुसैन के पुत्र और नारायण वर्ल्ड स्कूल, जमुहार के छात्र निहाल हुसैन ने जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर