नर्सिंग कालेज इथिक्स कमेटी में कृष्ण किसलय / चित्रगुप्त ट्रस्ट का होली मिलन / प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन का दौरा / जर्नलिस्ट यूनियन अधिवेशन

कुलपति की अध्यक्षता में नारायण नर्सिंग कालेज की नौ सदस्यीय इंस्टीट्यूशनल इथिक्स कमेटी गठित

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-कार्यालय प्रतिनिधि। गोपालनारायणसिंह विश्वविद्यालय (जीएनएसयू) के अंतर्गत संचालित नारायण नर्सिंग कालेज (एनएनसी) की नौ सदस्यीय इंस्टीट्यूशनल इथिक्स कमेटी (ईईसी) की स्वीकृति जीएनएसयू के कुलपति डा. एमएल वर्मा ने प्रदान कर दी है। ईईसी की स्वीकृति के बाद इस आशय का नोटिफिकेशन विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा. आरएस जायसवाल की ओर से जारी किया गया। जीएनएसयू के जनसंपर्क पदाधिकारी भूपेंद्रनारायण सिंह के अनुसार, कुलपति की अध्यक्षता में गठित ईईसी की सदस्य सचिव एनएनसी की प्रोफेसर यू भाग्यलक्ष्मी हैं। एनएमसीएच की विभागाध्यक्ष प्रो. डा. रंजना, प्रो. डा. एससी करन, एनएनसी की डा. सपना सिंह, वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण किसलय, वरिष्ठ अधिवक्ता कपिलमुनि सिंह, सजल फाउंडेशन के आशुतोष कुमार और संतोषकुमार सिंह ईईसी सदस्य बनाए गए हंै।
(रिपोर्ट, तस्वीर : निशांत राज)

चित्रगुप्त ट्रस्ट के होली मिलन में सोन कला केेंद्र की सांस्कृतिक प्रस्तुति

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-कार्यालय प्रतिनिधि। चित्रगुप्त समाज कल्याण ट्रस्ट की ओर से 07 मार्च को होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। होली मिलन स्टेशन रोड स्थित आनंद भवन परिसर में संध्या छह बजे आरंभ होगा, जिसमें सोन कला केेंद्र के कलाकार संक्षिप्त सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। यह फैसला वरिष्ठ चिकित्सक डा. रागिनी सिन्हा की अध्यक्षता में चित्रगुप्त समाज कल्याण ट्रस्ट के ट्रस्टी सदस्यों और स्थानीय कायस्थ महासभा के संरक्षकों की हुई बैठक में लिया गया। बैठक में चित्रगुप्त मैदान में डा. उदय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में संपन्न चार दिवसीय चित्रगुप्त प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा आयोजन की समीक्षा की गई और आयोजन की सफलता के लिए डेहरी-डालमियानगर के कायस्थ समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया गया। बैठक में होली मिलन समारोह की जिम्मेदारी वरिष्ठ ट्रस्टी दयानिधि श्रीवास्तव के संयोजन में चार सदस्यीय समिति को दी गई।
(रिपोर्ट : निशांत राज)

सभी प्रखंडों में दौरा करेगी प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की जिला समिति

सासाराम (रोहतास)-सोनमाटी संवाददाता। प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की रोहतास जिला इकाई की बैठक संतपाल स्कूल परिसर में जिला अध्यक्ष रोहित वर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिले के सभी 19 प्रखंडों का दौरा कर संगठन की वस्तुस्थिति से अवगत होने का फैसला लिया गया। प्रखंडों में जिला समिति का दौरा मार्च में ही होगा। जिला और प्रखंड स्तर पर अनुशासनात्मक इकाइयों का गठन किया गया, जिसमें जिले के तीनों अनुमंडलों के महामंत्रियों को प्रत्येक प्रखंड में प्रखंड अध्यक्ष-महासचिव की सलाह से दो सदस्यों के मनोनयन का अधिकार दिया गया। सर्वानुमति से रोहतास जिला का पीआरओ दुर्गेश पटेल को बनाया गया। बैठक में संगठन के जिला उपाध्यक्ष सुभाष कुमार कुशवाहा, संयुक्त सचिव संग्राम कांत, सचिव समरेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष कुमार विकास प्रकाश, डेहरी अनुमंडल महामंत्री अनिल कुमार, बिक्रमगंज अनुमंडल महामंत्री सुनील कुमार सहित संगठन के अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया।
(रिपोर्ट, तस्वीर : अर्जुन कुुमार)

जर्नलिस्ट यूनियन का अधिवेशन अप्रैल में

सासाराम (रोहतास)-सोनमाटी संवाददाता। इंडियन मीडिया वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन 11 और 12 अप्रैल को सासाराम में होगा। यह फैसला मंगलम उत्सव वाटिका में यूनियन के स्थानीय पदाधिकारियों की बैठक में लिया गया। इस अवसर पर विभिन्न तरह की तैयारी समितियां बनाने और सांस्कृतिक कार्यक्रम कराने का भी निर्णय बैठक में लिया गया। बैठक में यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार तिवारी, जिलाध्यक्ष रमेश मेहता, जिला महासचिव ज्ञान प्रकाश, जिला प्रवक्ता अर्जुन कुमार आदि के साथ ऋचा सिंह और प्रज्ञांश के संरक्षक नवीन सिन्हा भी शामिल थे। राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय अधिवेशन में संगोष्ठी के अतिरिक्त मीडियाकर्मियों के लिए कार्यशाला का भी आयोजन होगा। अधिवेशन बिहार और अन्य राज्यों के मीडियाकर्मी भाग लेंगे।
(रिपोर्ट, तस्वीर : अर्जुन कुमार)

Share
  • Related Posts

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    मन्नत पूरी होने पर मां की सेवा का संकल्प लेते हैं श्रद्धालु डेहरी -ऑन -सोन (रोहतास)- सोनमाटी ब्यूरो। बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां प्रखंड की ढोढा पंचायत के रेवार…

    Share

    सलवान पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव 2026 की धूम, ‘कहत कबीर’ और ‘पुतलियों के पार’ ने दिया मानवीय मूल्यों का संदेश

    गुरुग्राम। सलवान पब्लिक स्कूल, गुरुग्राम में 10 अक्टूबर को वार्षिकोत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया गया। ‘सुनो भाई साधो’ की केंद्रीय विषयवस्तु पर आधारित इस सांस्कृतिक समारोह में भारतीय संत…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    वैज्ञानिक बकरी पालन से सशक्त होंगी जनजातीय महिलाएं, पटना में क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित

    वैज्ञानिक बकरी पालन से सशक्त होंगी जनजातीय महिलाएं, पटना में क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित

    खेत बचाओ अभियान : भोजपुर के दो गांवों में 73 किसानों को दी गई टिकाऊ खेती की जानकारी

    खेत बचाओ अभियान : भोजपुर के दो गांवों में 73 किसानों को दी गई टिकाऊ खेती की जानकारी

    डेहरी में 10 टन से अधिक सोनपापड़ी जब्त, 5.75 लाख रुपये की खाद्य सामग्री पर कार्रवाई

    डेहरी में 10 टन से अधिक सोनपापड़ी जब्त, 5.75 लाख रुपये की खाद्य सामग्री पर कार्रवाई

    डेहरी के कलाकार आदित्य प्रकाश ने पूर्व एयर वाइस मार्शल को भेंट की अपनी कलाकृति

    डेहरी के कलाकार आदित्य प्रकाश ने पूर्व एयर वाइस मार्शल को भेंट की अपनी कलाकृति

    मुसहर जाति की बुनियादी समस्याओं के समाधान का मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा

    मुसहर जाति की बुनियादी समस्याओं के समाधान का मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा

    छठ घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

    छठ घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण