पहले मिलकर चुनाव लड़ेंगी, फिर आपस में ही लड़ेंगी : लालू प्रसाद यादव

पटना (विशेष प्रतिनिधि)। बिहार में 2019 लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा और जदयू में सीटों के बंटवारे पर सहमति बन चुकी हैं। राजनीतिक सूत्रों की मानें तो दोनों पार्टियां 50-50 फीसदी अर्थात लगभग बराबर-बराबर सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। इस आंतरिक सहमति के बाद रालोजपा के केेंद्रीय मानव संसाधान राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा और लोकतांत्रिक जनता पार्टी की ओर तंज के रूप में नाराजगी सामने आ चुकी है।

इस पर राजद सुप्रीमो व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने कहा है कि दोनों पार्टियां साथ मिलकर चुनाव जरूर लड़ेंगी, मगर बाद के एक-दूसरे खिलाफ हो जाएगी। लालू यादव ने अपने ट्विटर हैंडल पर भाजपा और जदयू के लिए पलटीमार और कल्टीमार जैसे शब्द का इस्तेमाल किया है।

उन्होंने अपने भोजपुरी अंदाज में लिखा है- एगो बा माटर इन चीटरी अ भुलक्कड़ी आ दूसरका बा मास्टर इन फेकरी अ फक्कड़ी! इन्होंने एक और ट्वीट में लिखा है- फेर साथ लडि़हन स और फेरु बाद में आपसे में लडि़हन स (फिर साथ में चुनाव लड़ेंगे और बाद में आपस में लड़ेंगे)।

 

राजनीतिक हैसियत के हिसाब से सीटों का बंटवारा स्वागत योग्य : चिराग पासवान

पटना। लोजपा सांसद और पार्टी के संसदीय बोर्ड अध्यक्ष चिराग पासवान ने लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर सीट साझे पर यह कहा है कि हम भाजपा-जदयू के आपसी फैसले का स्वागत करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मगर सहयोगी घटक दलों को उनके राजनीतिक कद के हिसाब से सीटें आवंटित करने के बाद ही जितनी सीटें बचती हैं, उन्हें भाजपा-जदयू आपस में बांट ले तो ज्यादा बेहतर होगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का बयान सम्मानजनक है और लोजपा अपना सम्मानजनक हिस्सा चाहती है। पिछले लोकसभा चुनाव में लोजपा को सात सीटें मिली थीं और छह पर जीत हासिल हुई थी। हमारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने सात सीटों की मांग की थी, पर गठबंधन की सीमा और मर्यादा होती है। हमारी प्राथमिकता गठबंधन को मजबूत करना और नरेंद्र मोदी को 2019 में फिर प्रधानमंत्री बनाना है।

 

एकजुटता के आधार पर बिहार में लोकसभा चुनाव लड़ेंगे : भगवान सिंह कुशवाहा

उधर, केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोसपा के प्रवक्ता भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा है कि देश हित में नरेंद्र मोदी एकबार फिर प्रधानमंत्री बने, इसी बात को लेकर हम लोग जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं। अब राजग के किसी भी दल में अंतर्विरोध नहीं है और सभी एकजुट हैं।

भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा है कि एकजुटता के आधार पर ही हम बिहार में लोकसभा की 40 सीटों पर पूरे दम-खम के साथ चुनाव लड़ेंंगे।

(रिपोर्ट व तस्वीर : पटना से निशांत राज, संपादन : कृष्ण किसलय)

Share
  • Related Posts

    केंद्रीय हिंदी निदेशालय की व्याख्यानमाला के लिए डॉ. सुशील उपाध्याय चयनित, महाराष्ट्र में देंगे व्याख्यान

    देहरादून/हरिद्वार (उत्तराखंड)। चमन लाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षाविद् डॉ. सुशील उपाध्याय का चयन भारत सरकार के केंद्रीय हिंदी निदेशालय की प्रतिष्ठित ‘प्राध्यापक व्याख्यानमाला’ योजना के लिए किया गया…

    Share

    जीएनएसयू और एनएमसीएच को तीन अंतरराष्ट्रीय आईएसओ प्रमाणपत्र, गुणवत्ता प्रबंधन में मिली बड़ी पहचान

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय (जीएनएसयू) एवं नारायण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एनएमसीएच) को गुरुवार को विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित गरिमामय सम्मान समारोह…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    सीबीएसई क्लस्टर-3 बास्केटबॉल: धनबाद पब्लिक स्कूल, डीपीएस रांची और केपीएस बुरहामाइन्स सेमीफाइनल में

    सीबीएसई क्लस्टर-3 बास्केटबॉल: धनबाद पब्लिक स्कूल, डीपीएस रांची और केपीएस बुरहामाइन्स सेमीफाइनल में

    बखोरापुर सिद्धपीठ में नीतीश कुमार ने टेका माथा, बिहार की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद

    बखोरापुर सिद्धपीठ में नीतीश कुमार ने टेका माथा, बिहार की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद

    पंचायत विकास दिवस पर डीएम ने करूप पंचायत को आदर्श बनाने का लिया संकल्प

    पंचायत विकास दिवस पर डीएम ने करूप पंचायत को आदर्श बनाने का लिया संकल्प

    जमुहार में बास्केटबॉल महाकुंभ का रोमांच, शानदार जीत के साथ टीमें अगले दौर में

    जमुहार में बास्केटबॉल महाकुंभ का रोमांच, शानदार जीत के साथ टीमें अगले दौर में

    बड़ी मठिया ने थामा नन्हे सपनों का हाथ, बच्चों को मिला शिक्षा का उपहार

    बड़ी मठिया ने थामा नन्हे सपनों का हाथ, बच्चों को मिला शिक्षा का उपहार

    ‘लोक कथाओं में हनुमान’ पुस्तक का भव्य लोकार्पण, प्रो. गिरीश चन्द्र त्रिपाठी बोले— हनुमान जी का जीवन साधना और समर्पण का प्रतीक

    ‘लोक कथाओं में हनुमान’ पुस्तक का भव्य लोकार्पण, प्रो. गिरीश चन्द्र त्रिपाठी बोले— हनुमान जी का जीवन साधना और समर्पण का प्रतीक