पक्षी संरक्षण में सक्रिय पत्रकार को अल्यूमिनी अवार्ड

पटना (विशेष प्रतिनिधि)। भारतीय सूचना सेवा के वरिष्ठ अधिकारी, पत्रकार एवं पक्षी संरक्षण में सक्रिय संजय कुमार को एएएमयूओबीए (अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ओल्ड ब्यॉज एसोसिएशन) की बिहार शाखा ने अल्यूमिनी अवार्ड देकर सम्मानित किया है। संजय कुमार फिलहाल पटना में प्रेस इन्फारमेशन ब्यूरो के सहायक निदेशक हैं।

यह सम्मान एएमयूओबीए की बिहार शाखा द्वारा देश के प्रख्यात शिक्षाविद् एवं अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के संस्थापक सर सैयद अहमद खान की स्मृति में आयोजित समारोह में द वायर की वरिष्ठ पत्रकार आरफा खानम शेरवानी ने प्रदान किया।

11 सालों से गरैया संरक्षण के लिए भी हैं सक्रिय
बिहार के भागलपुर निवासी संजय कुमार ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से 1989-90 में पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की थी। वह 1993 में भारतीय सूचना सेवा में आए और अपने कैरियर की शुरुआत आकाशवाणी-दूरदर्शन के समाचार संभाग में की। वह सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के विभिन्न इकाइयों में काम करते हुए पटना आकाशवाणी में समाचार सम्पादक रहे। वह रक्षा मंत्रालय की पत्रिका सैनिक समाचार की संपादकीय टीम में भी रह चुके हैं। पत्रकारिता एवं लेखन के साथ पिछले 11 सालों से गौरैया (चिडिय़ा) के संरक्षण के लिए भी सक्रिय संजय कुमार फिलहाल भारत सरकार के प्रेस इन्फारमेशन ब्यूरो (पटना) में सहायक निदेशक पद पर कार्यरत हंै।

विद्यार्थी भी किए गए पुरस्कृत, पत्रिका का हुआ विमोचन
इस आयोजन के अवसर पर पटना के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया, जिन्होंने एएएमयूओबीए की ओर से संयोजित विभिन्न तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लिया था। समारोह में वार्षिक पत्रिका का भी विमोचन किया गया, जिसमें सर सैयद अहमद खान से संबंधित सामग्री और उनके विचारों का प्रकाशन किया गया है।

(रिपोर्ट व तस्वीर : पटना से निशांत राज, संपादन : कृष्ण किसलय)

Share
  • Related Posts

    कृषि अनुसंधान परिसर पटना में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 का शुभारंभ

    पटना। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में बुधवार को ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’ का शुभारंभ किया गया। इस वर्ष अभियान की थीम ‘स्वच्छता में सहभाग,…

    Share

    बीएड डिग्रीधारी प्राथमिक शिक्षकों के लिए छह माह का ब्रिज कोर्स शुरू, एनआईओएस से मिलेगा प्रमाणन

    नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बुधवार को नई दिल्ली में प्राथमिक शिक्षक संबंधी शिक्षा (पीटीई) में छह माह के प्रमाण-पत्र (ब्रिज) पाठ्यक्रम का शुभारंभ किया। यह पाठ्यक्रम…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    आरा स्टेशन की यात्री सुविधाओं और ट्रेनों के ठहराव की 12 सूत्री मांग

    आरा स्टेशन की यात्री सुविधाओं और ट्रेनों के ठहराव की 12 सूत्री मांग

    जितिया व्रत 3 अक्टूबर को, 4 अक्टूबर को होगा पारण

    जितिया व्रत 3 अक्टूबर को, 4 अक्टूबर को होगा पारण

    डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने अल्पसंख्यक व दिव्यांगजन योजनाओं की समीक्षा की

    डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने अल्पसंख्यक व दिव्यांगजन योजनाओं की समीक्षा की

    शहीद कवि कैलाश के सपनों को साकार करना ही सच्ची श्रद्धांजलि : डीआइजी

    शहीद कवि कैलाश के सपनों को साकार करना ही सच्ची श्रद्धांजलि : डीआइजी

    आईएआरआई पटना हब के विद्यार्थियों ने अंताक्षरी में दिखाई प्रतिभा

    आईएआरआई पटना हब के विद्यार्थियों ने अंताक्षरी में दिखाई प्रतिभा

    प्रो. आशुतोष द्विवेदी को एक्सीलेटर एक्स पुरस्कार 2026

    प्रो. आशुतोष द्विवेदी को एक्सीलेटर एक्स पुरस्कार 2026