पीवी सिंधु ने रचा इतिहास

भारतीय खिलाड़ी पी.वी. सिंधु ने अपने दमदार प्रदर्शन के साथ जापान की नोजोमी ओकुहारा को 2-1 से हराकर कोरिया ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन में वुमन्स सिंगल्स का खिताब जीत लिया। इस तरह सिंधु ने ओकुहारा से विश्व चौंपियनशिप की फाइनल में मिली हार का बदला भी ले लिया। एक घंटे 24 मिनट तक चले इस महिला एकल वर्ग मैच में सिंधु ने ओकुहारा को 22-20, 11-21, 21-18 से हराते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
सिंधु कोरिया ओपन पर कब्जा करने वाले पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। हालांकि सिंधु के लिए यह जीत आसान नहीं थी। ओकुहारा के आक्रामक प्रदर्शन से सिंधु को कई बार घुटनों के बल आते देखा गया। ओकुहारा ने भारतीय खिलाड़ी को पछाडऩे का कोई मौका नहीं छोड़ रही थीं। कई बार वह उन पर भारी पड़ती नजर आईं, लेकिन सिंधु पिछले महीने विश्व बैडमिंटन चौम्पियनशिप के फाइनल में मिली हार को किसी भी हालत में दोहराना नहीं चाहती थीं। पहले गेम में सिंधु ने ओकुहारा को 22-20 से हराया, वहीं दूसरे गेम में वह ओकुहारा के आगे कमजोर नजर आईं और 11-21 से पिछड़ गईं। तीसरा गेम जो इस मैच में सबसे लंबी रैली दिखी। 56 शॉट्स की इस रैली को जीतकर सिंधु ने 19-16से बढ़त बनाई और आखिरकार 21-18 से गेम जीत लिया।

Share
  • Related Posts

    डब्ल्यूजेएआई और वेटरन्स के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला, कलम के सिपाहियों का बल्ला भी चला

    पटना- कार्यालय प्रतिनिधि ।  पटना सिटी के मनोज कमालिया स्टेडियम में रविवार को सद्भावना कप टेनिस सॉफ्ट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। यह मुकाबला वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया…

    Share

    जय मां वैष्णो क्लब द्वारा आयोजित वॉलीबॉल टूर्नामेंट में शशांक ग्रुप बना विजेता

    डेहरी-आन-सोन  (रोहतास) कार्यालय प्रतिनिधि। जय मां वैष्णो क्लब ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्थानीय पीडब्ल्यूडी कालोनी में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया। इस टूर्नामेंट में शशांक ग्रुप (डेहरी) ने…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए रोहतास में हर बुधवार होगी समीक्षा बैठक

    पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए रोहतास में हर बुधवार होगी समीक्षा बैठक

    प्रगतिशील लेखक संघ का उदय: 1936 लखनऊ अधिवेशन से साहित्यिक क्रांति की शुरुआत

    प्रगतिशील लेखक संघ का उदय: 1936 लखनऊ अधिवेशन से साहित्यिक क्रांति की शुरुआत

    आज से देशभर में बड़े बदलाव: रेल रिफंड नियम सख्त, इनकम टैक्स, टोल और बैंकिंग में नए प्रावधान लागू

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    डब्ल्यूजेएआई, बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष बने अक्षय आनंद

    डब्ल्यूजेएआई, बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष बने अक्षय आनंद

    रोहतास में एनडीआरएफ की सीबीआरएन आपदा पर मॉक ड्रिल, आपदा तैयारी हुई और सुदृढ़

    रोहतास में एनडीआरएफ की सीबीआरएन आपदा पर मॉक ड्रिल, आपदा तैयारी हुई और सुदृढ़