पैसा लगाने से पहले

हरेक स्कीम की अलग-अलग खासियत हैं। इसलिए पैसा लगाने से पहले यह विचार करना चाहिए कि किस जरूरत के लिए निवेश किया जा रहा है?


1.  पब्लिक प्रविडेंट फंड
ब्याज दर 7.8 फीसदी। अवधि : पहली बार निवेश करने से 15 वर्ष तक। यह स्कीम उनके लिए है जो निवेश में जोखिम नहीं उठाना चाहते। टैक्स फ्री होने की वजह से यह फिक्स्ड डिपॉजिट से बेहतर है। पूरी तरह टैक्स योग्य होने की वजह से फिक्स्ड डिपॉजिट 7.5 प्रतिशत ब्याज सबसे बड़े टैक्स ब्रैकेट में आने पर घटकर 5.25 प्रतिशत पर पहुंच जाता है। एक व्यक्ति एक साल में 1.5 लाख रुपये से ज्यादा निवेश नहीं कर सकता।
2. सुकन्या समृद्धि योजना
ब्याज दर : 8.3 फीसदी। अवधि : 14 वर्ष। 10 साल से कम उम्र की बेटी है तो सुकन्या समृद्धि योजना पीपीएफ से बेहतर विकल्प है। इसमें पीपीएफ के मुकाबले ज्यादा ब्याज मिलता है। पीपीएफ की तरह ही यह भी टैक्स फ्री है। इसमें साल में 1.5 लाख रुपये से ज्यादा निवेश नहीं कर सकते। इसका खाता किसी पोस्ट ऑफिस या निर्धारित बैंक में खुलवा सकते हैं। माता-पिता दो बेटियों के लिए खाता खुलवा सकते हैं, लेकिन दोनों खातों में 1.5 लाख रुपये से ज्यादा का सालाना निवेश नहीं किया जा सकता।
सुकन्या स्कीम लंबी अवधि के निवेश के लिहाज से सर्वोत्तम नहीं है। शेयर आधारित विकल्पों से ज्यादा रिटर्न मिलते हैं।अच्छी बात यह है कि सुकन्या समृद्धि स्कीम से बेटी की शिक्षा और उसके विवाह में मदद मिल जाती है।
3. नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट
ब्याज दर : 7.8 फीसदी। अवधि : 5 साल। एनएससी में निवेश के लिए कोई सीमा नहीं है। ब्याज टक्स के दायरे में आता है। उच्चतम 30 फीसदी ब्रैकेट में रिटर्न 5.38 फीसदी है, जिसकी तुलना बैंक फिक्स डिपॉजिट के रिटर्न से की जा सकती है। एनएससी उस समय पसंद से बाहर हो गई थी, जब कुछ साल पहले बैंक दरें 9.9 फीसदी तक थीं, जो अब सामान्य निवेशकों के लिए जमा दर 7.7 फीसदी है। इसलिए एनएससी आकर्षक है।
4. सीनियर सिटिजन सेविंग
ब्याज दर : 8.3 फीसदी। अवधि : 5 साल। पोस्ट ऑफिस की बढिय़ा स्कीम। इस स्कीम की अवधि 5 साल है, जो बाद में 3 साल के लिए बढ़ाई जा सकती है। निवेश के लिए प्रति व्यक्ति 15 लाख तक की सीमा है। यह स्कीम सिर्फ उनके लिए है जिनकी उम्र 60 साल से ज्यादा है। जिन लोगों ने वीआरएस लिया है और वे कोई और काम भी नहीं कर रहे हैं, ऐसे लोगों के लिए उम्र में 2 साल की छूट दी गई है। सेना के लोगों के लिए कोई उम्र सीमा नहीं है। यह रेग्युलर इनकम और अच्छे रिटर्न की गारंटी देता है।

 

Share
  • Related Posts

    भारतीय खाद्य निगम ने विश्व खाद्य कार्यक्रम से किया पाँच-वर्षीय चावल आपूर्ति समझौता

    नई दिल्ली। भारत ने वैश्विक खाद्य सुरक्षा को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) और विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) के बीच पाँच…

    Share

    पटना में ‘जेम एक्सीलेंस इवेंट’, बिहार के उद्यमियों को मिलेगा राष्ट्रीय बाज़ार से जुड़ने का अवसर

    पटना- कार्यालय प्रतिनिधि। भारत सरकार का गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जेम) आगामी 16 जनवरी 2026 को दशरथ मांझी श्रम कौशल विकास केंद्र, पटना में एकदिवसीय ‘जेम एक्सीलेंस इवेंट’ का आयोजन करने जा…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    कैमूर में एडीईओ परीक्षा की तैयारी पूरी, 20 केंद्रों पर 7704 अभ्यर्थी होंगे शामिल

    कृषि में तकनीक का बढ़ता कदम: उर्वरक संतुलन से IoT सिंचाई तक पहल

    कृषि में तकनीक का बढ़ता कदम: उर्वरक संतुलन से IoT सिंचाई तक पहल

    उन्नत थेरापी तकनीकों से आटिज्म व अतिचंचलता से प्रभावित बच्चों में जीवन कौशल सुधार संभव: डॉ. मंजरी राज

    उन्नत थेरापी तकनीकों से आटिज्म व अतिचंचलता से प्रभावित बच्चों में जीवन कौशल सुधार संभव: डॉ. मंजरी राज

    आईटी एवं अभियांत्रिकी संकाय में छात्र विकास कार्यक्रम ‘आईईईई’ का शुभारंभ

    आईटी एवं अभियांत्रिकी संकाय में छात्र विकास कार्यक्रम ‘आईईईई’ का शुभारंभ

    पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए रोहतास में हर बुधवार होगी समीक्षा बैठक

    पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए रोहतास में हर बुधवार होगी समीक्षा बैठक

    प्रगतिशील लेखक संघ का उदय: 1936 लखनऊ अधिवेशन से साहित्यिक क्रांति की शुरुआत

    प्रगतिशील लेखक संघ का उदय: 1936 लखनऊ अधिवेशन से साहित्यिक क्रांति की शुरुआत