125 यूनिट फ्री बिजली योजना पर संवाद: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ऐतिहासिक फैसला, लाखों उपभोक्ताओं को राहत

पटना/ डेहरी -आन-सोन (रोहतास) कार्यालय प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त देने की योजना लागू की है। इस योजना का असर अगस्त माह के बिजली बिलों में स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है।

जुलाई 2025 से लागू इस लाभ का उद्देश्य उपभोक्ताओं के बिजली बिल का बोझ कम करना है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को राज्यभर के बिजली उपभोक्ताओं से संवाद कर उन्हें मुफ्त बिजली योजना के फायदे गिनाए।

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बिजली उपभोक्ताओं के साथ आज संवाद कार्यक्रम में शामिल पर मुझे खुशी हो रही है। आप जानते ही हैं कि 125 यूनिट बिजली पर कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है। 2005 से पहले कोई काम नहीं होता था। बिजली की क्या स्थिति थी? सब जगह बुरा हाल था। यहां तक की पहचान में भी सात से आठ घंटे ही बिजली रहती थी। हमलोग नवंबर 2005 में आएं। इसके बाद बिजली में सुधार के लिए काम किया गया। राज्य के सभी गांव और टोलों में बिजली पहुंचाई गई। 2015 में सात निश्चय के तहत हर घर बिजली योजना लाई गई। 2018 में हर लोगों के घर तक यह बिजली पहुंचा दी गई। 

इस कार्यक्रम में ऊर्जा विभाग की ओर से जानकारी देते हुए बताया कि अब तक 80 लाख घरेलू उपभोक्ताओं के बिजली बिल बांटे गए हैं। इनमें से 60 लाख परिवारों का बिजली बिल शून्य आया है। अभी और भी बिल जेनरेट होना बाकी हैं, उनमें भी बड़ी संख्या में जीरो बिजली बिल होंगे।

सीएम ने कहा कि मुझे पूरा उम्मीद है कि इस योजना से आपलोगों को काफी फायदा मिला है। आगे भी सरकार आपलोगों के हित के लिए लगातार कदम उठा रही है। हमलोगों ने कैबिनेट में यह तय दिया है कि आपलोगों को बिजली मुफ्त में दिया जाए। अब अच्छा हो गया है। अब अगर आप चाहिएगा तो सौर ऊर्जा संयंत्र भी लगा दिया जाएगा।  ऊर्जा विभाग के मंत्री विजेंद्र यादव शुरू से ही सब काम देखते रहे हैं। मैंने मुफ्त बिजली के लिए इन्हें और ऊर्जा विभाग की पूरी टीम को बधाई देता हूं।

रोहतास जिले में जिला स्तर पर मुख्य कार्यक्रम समाहरणालय के डीआरडीए सभागार में जयंत राज, माननीय मंत्री भवन निर्माण विभाग की उपस्थिति में किया गया। इस जनसंवाद कार्यक्रम के लिए सभी जिलों में विशेष इंतजाम किए गए हैं। जिले के चिन्हित किए गए 87 स्थानों पर सीधा प्रसारण से संवाद कार्यक्रम में जुड़ने की व्यवस्था की गई थी। सभी जगह मुख्यमंत्री के पटना स्थित संवाद का लाइव वेबकास्टिंग किया गया, जिससे उपभोक्ता सीधे जुड़ सकें। जिलाधिकारी के दिशा-निर्देश के आलोक में कार्यपालक अभियंता विद्युत ने पूर्व से सीधा प्रसारण के देखने एवं जुड़ने से संबंधित सभी तैयारी कर रखी थी। आईटी मैनेजर व डीआईओ को लाइव वेबकास्टिंग की सुदृढ़ व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया था।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी रोहतास ने बताया कि जिले में 4 लाख 14 हजार घरेलू उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 125 यूनिट तक अनुदान मिलने लगी है। यह योजना न केवल लाखों उपभोक्ताओं के बिजली बिल का बोझ कम करेगी, बल्कि राज्य के ऊर्जा क्षेत्र में पारदर्शिता और दक्षता को भी नई दिशा देगी। कहा कि योजना से लाखों घरेलू उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी, साथ ही ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बिजली की खपत को प्रोत्साहन मिलेगा। सरकार का मानना है कि इस कदम से ऊर्जा बचत के प्रति लोगों में जागरूकता भी बढ़ेगी और बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार आएगा।

Share
  • Related Posts

    गुड टच-बैड टच को लेकर छात्राओं को किया जागरूक

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। रमा रानी जैन बालिका +2 विद्यालय, डेहरी में नारायण स्कूल ऑफ लॉ के तत्वावधान में मंगलवार को विशेष विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय…

    Share

    शिवाय सर्विस एंड वॉशिंग सेंटर का उद्घाटन

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। शहर में वाहन मालिकों को सर्विसिंग, वॉशिंग और रखरखाव की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वीर कुंवर सिंह चौक के समीप जीटी रोड के सामने शिवाय…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    गुड टच-बैड टच को लेकर छात्राओं को किया जागरूक

    शिवाय सर्विस एंड वॉशिंग सेंटर का उद्घाटन

    शिवाय सर्विस एंड वॉशिंग सेंटर का उद्घाटन

    सोन नदी जल बंटवारे पर बिहार-झारखंड में ऐतिहासिक समझौता, लाखों किसानों को मिलेगा सिंचाई व पेयजल लाभ

    सोन नदी जल बंटवारे पर बिहार-झारखंड में ऐतिहासिक समझौता, लाखों किसानों को मिलेगा सिंचाई व पेयजल लाभ

    रोहतास की नई डीडीसी आकांक्षा आनंद ने संभाला पदभार, समग्र विकास को बताया प्राथमिकता

    रोहतास की नई डीडीसी आकांक्षा आनंद ने संभाला पदभार, समग्र विकास को बताया प्राथमिकता

    weekly Epaper

    weekly Epaper

    बच्चों ने राखियों में भरे रंग, विद्यार्थियों ने डेयरी उद्योग की समझ बढ़ाई

    बच्चों ने राखियों में भरे रंग, विद्यार्थियों ने डेयरी उद्योग की समझ बढ़ाई