जीएनएसयू के वाणिज्य संकाय में “दीक्षारंभ” कार्यक्रम सम्पन्न

डेहरी-आन-सोन (रोहतास) विशेष संवाददाता। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय में मंगलवार को नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत हेतु “दीक्षारंभ” कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नए विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक परंपराओं, अवसरों एवं अनुशासन से परिचित कराना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ संकाय अधिष्ठाता प्रो. डॉ. आशुतोष द्विवेदी ने अपनी टीम के साथ दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ किया। उन्होंने सभी छात्रों का उत्साहपूर्वक स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर संकाय के शिक्षक डॉ. विशाल कुमार, डॉ. मयंक कुमार राय एवं डॉ. नवेंदु निधान ने नवागंतुक छात्रों का स्वागत करते हुए उनसे संवाद स्थापित करते हुए विभाग से संबंधित विभिन्न गतिविधियों, शैक्षणिक अवसरों तथा सरकारी एवं गैर-सरकारी क्षेत्रों में उपलब्ध रोजगार संभावनाओं की जानकारी दी। वक्ताओं ने शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व पर भी जोर दिया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के अंतर्गत विश्वविद्यालय के सूरज कुमार द्वारा नव छात्रों के लिए खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें विभाग के सभी शिक्षकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया, जिसमें शिक्षक वर्ग में डॉ. मयंक कुमार राय ने जीत दर्ज की। छात्र वर्ग में प्राची कुमारी, अभिनंदन कुमार सहित कई छात्रों ने विजय प्राप्त की। अंतिम चरण में प्राची कुमारी, आरती कुमारी, खुशी कुमारी, हरिद्वार कुमार, सूरज कुमार एवं अभिनंदन कुमार ने सभी छात्रों को कैंपस भ्रमण कराया। कार्यक्रम का संचालन गोरी श्रीवास्तव ने किया।

Share
  • Related Posts

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर चांदी गांव और डेहरी में जागरूकता कार्यक्रम, 100 लोगों ने लिया शिविर का लाभ

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास )। मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने, मानसिक समस्याओं की समय पर पहचान करने और जरूरतमंद लोगों को उचित परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विश्व…

    Share

    मतदाता सूची से कटे नामों को जोड़ने की कवायद तेज, एक माह में सत्यापन का लक्ष्य

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। मतदाता सूची में अपना नाम दोबारा दर्ज कराने के लिए अब पात्र मतदाताओं के घर तक निर्वाचन विभाग की टीम पहुंचेगी। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाता…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर चांदी गांव और डेहरी में जागरूकता कार्यक्रम, 100 लोगों ने लिया शिविर का लाभ

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर चांदी गांव और डेहरी में जागरूकता कार्यक्रम, 100 लोगों ने लिया शिविर का लाभ

    मतदाता सूची से कटे नामों को जोड़ने की कवायद तेज, एक माह में सत्यापन का लक्ष्य

    मतदाता सूची से कटे नामों को जोड़ने की कवायद तेज, एक माह में सत्यापन का लक्ष्य

    जीएनएसयू में कृषि स्वचालित मौसम निगरानी केंद्र शुरू, किसानों को मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी

    जीएनएसयू में कृषि स्वचालित मौसम निगरानी केंद्र शुरू, किसानों को मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी

    रोहतास के सबदला गांव में एनसीसी कैडेट्स ने की तालाब की सफाई, लगाए पौधे

    रोहतास के सबदला गांव में एनसीसी कैडेट्स ने की तालाब की सफाई, लगाए पौधे

    गया के गजाधरपुर में पशु स्वास्थ्य शिविर, 110 किसानों को मिला लाभ

    गया के गजाधरपुर में पशु स्वास्थ्य शिविर, 110 किसानों को मिला लाभ

    सलवान पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव 2026 की धूम, ‘कहत कबीर’ और ‘पुतलियों के पार’ ने दिया मानवीय मूल्यों का संदेश

    सलवान पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव 2026 की धूम, ‘कहत कबीर’ और ‘पुतलियों के पार’ ने दिया मानवीय मूल्यों का संदेश