प्रतिभा कम नहीं, जरूरत तराशने की है : गोपालनारायण सिंह

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-कार्यालय प्रतिनिधि। गोपालनारायण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में स्थित नारायण एकेडमी आफ मैनेजरिएल एक्सीलेन्स का तीसरा स्थापना दिवस समारोह का आयोजन सादगीपूर्ण संपन्न हुआ। इस समारोह का शुभारंभ संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद गोपालनारायण सिंह दीप प्रज्जवलन कर और केक काटकर किया।

विद्यार्थियों की सफलता में परिवार, देश-समाज और विश्वविद्यालय की भी सफलता

इस मौके पर एकेडमी के प्राध्यपकों और छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए गोपालनारायण सिंह ने कहा कि बिहार के छात्र-छात्राओं में प्रतिभा की कमी नहींहै। जरूरत है कि उन्हें प्रतियोगी दुनिया में कार्य-आवश्यकता के अनुरूप तराशे जाने की। उन्होंने छात्र-छात्राओं से लगन और मेहनत के साथ अध्ययन करने का आह्वान करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सफलता में उनके परिवार, देश-समाज और विश्वविद्यालय की भी सफलता है। विश्वविद्यालय की ओर से बेहतर से बेहतर प्रयास जारी है कि विद्यार्थियों को श्रेष्ठतम शिक्षा और शैक्षणिक संसाधन और माहौल मुहैया हो सके। उन्होंने केेंद्र सरकार की कौशल विकास, स्टार्टअप, मुद्रा (कर्ज योजना) आदि की जानकारी देते हुए इसका लाभ लेने पर भी बल दिया।

संस्थान में शिक्षा का स्तर समय और समाज की जरूरत के अनुरूप
गोपालनारायण सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति डा. एमएल वर्मा ने अपने संबोधन में यह जानकारी दी कि नारायण एकेडमी आफ मैनेजरिएल एक्सीलेन्स के प्रथम बैच के विद्यार्थियों का सौ फीसदी सलेक्शन होना इस बात का परिचायक है कि इस संस्थान में शिक्षा का स्तर समय और समाज की जरूरत के अनुरूप है।
समारोह को गोपालनारायण सिंह विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा. आरएस जायसवाल, परीक्षा नियंत्रक सह निदेशक (प्रबंधन) डा.कुमार आलोक प्रताप ने छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। नारायण नर्सिगं कालेज के प्रभारी प्राचार्य नीतेश कुमार, प्रबंधन संस्थान के प्राध्यापक कुमुद रंजन, निखिल निशान्त, डा. आलोक कुमार ने कार्यक्रम का सामूहिक संयोजन किया।

(रिपोर्ट व तस्वीर : भूपेन्द्रनारायण सिंह, पीआरओ, जीएनएस विश्वविद्यालय)

Share
  • Related Posts

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    • देवी शोणाक्षी के पूजन- नमन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। शारदीय नवरात्र प्रारंभ होते ही प्रतिपदा तिथि से डेहरी नगर के पाली स्थित देवी शोणाक्षी के…

    Share

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    मन्नत पूरी होने पर मां की सेवा का संकल्प लेते हैं श्रद्धालु डेहरी -ऑन -सोन (रोहतास)- सोनमाटी ब्यूरो। बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां प्रखंड की ढोढा पंचायत के रेवार…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    खेत बचाओ अभियान : भोजपुर के दो गांवों में 73 किसानों को दी गई टिकाऊ खेती की जानकारी

    खेत बचाओ अभियान : भोजपुर के दो गांवों में 73 किसानों को दी गई टिकाऊ खेती की जानकारी

    डेहरी में 10 टन से अधिक सोनपापड़ी जब्त, 5.75 लाख रुपये की खाद्य सामग्री पर कार्रवाई

    डेहरी में 10 टन से अधिक सोनपापड़ी जब्त, 5.75 लाख रुपये की खाद्य सामग्री पर कार्रवाई

    डेहरी के कलाकार आदित्य प्रकाश ने पूर्व एयर वाइस मार्शल को भेंट की अपनी कलाकृति

    डेहरी के कलाकार आदित्य प्रकाश ने पूर्व एयर वाइस मार्शल को भेंट की अपनी कलाकृति

    मुसहर जाति की बुनियादी समस्याओं के समाधान का मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा

    मुसहर जाति की बुनियादी समस्याओं के समाधान का मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा

    छठ घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

    छठ घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

    समस्तीपुर में इंडियन रनर बत्तख पालन से बढ़ रहे रोजगार और स्वरोजगार के अवसर

    समस्तीपुर में इंडियन रनर बत्तख पालन से बढ़ रहे रोजगार और स्वरोजगार के अवसर