बच्चों ने निकाली पर्यावरण रैली, कंगारू छात्रवृत्ति प्रतियोगिता 12 को

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-सोनमाटी संवाददाता। जमुहार स्थित नारायण वल्र्ड स्कूल के बच्चों ने पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली और अपने साथ विभिन्न तरह के बैनर-तख्तियों के जरिये हरियाली बचाने का संदेश दिया।

दरअसल पर्यावरण प्रदूषण के प्रति सामाजिक जागरूकता बेहद सुसुप्ता अवस्था में है, जबकि पृथ्वी की इस सबसे बड़ी आपदा का दस्तक 20वींसदी में ही खतरनाक रूप में हो चुका है। पर्यावरण का अर्थ को पृथ्वी के संदर्भ में बेहद व्यापक और जटिल है, मगर सरल अर्थ में हवा, पानी, मिट्टी और हरियाली से है।

बच्चों की जागरूकता रैली संदेश में यह निहित है कि नई पीढ़ी के लिए प्राकृतिक संसाधन उत्तरोत्तर बेहद सीमित होती जाएगी।

कंगारू मैथ स्कालर कंपटीशन 12 मई को

सासाराम (रोहतास)-सोनमाटी संवाददाता। निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए मैथ स्कालर कंपटीशन का आयोजन रोहतास जिले में भी प्राइवेट स्कूल्स चिल्ड्रेन वेल्फेयर एसोसिएशन के बैनरतले 12 मई को होगी। इस प्रतियोगिता में अग्रणी स्थान प्राप्त करने वाले जिले के विद्यार्थियों को 24 हजार रुपये की विभिन्न छात्रवृत्तियां प्रदान की जाएगी। इस प्रतियोगिता का संयोजन कंगारू कंपनी के सहयोग से विश्व के 76 दशों में हो रहा है। प्राइवेट स्कूल्स चिल्ड्रेन वेल्फेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमाएल अहमद और प्रदेश महामंत्री डाक्टर एसपी वर्मा ने बताया कि इस छात्रवृति प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को मेडल और प्रशस्तिपत्र प्रदान किया जाएगा। प्राइवेट स्कूल्स चिल्ड्रेन वेल्फेयर एसोसिएशन के रोहतास जिला अध्यक्ष रोहित वर्मा ने बताया कि एसोसिएशन जिले के 19 प्रखंडो में छात्रवृति प्रतियोगिता के संचालन की जिम्मेदारी का वहन करने जा रहा है। एसोसिएशन की सभी प्रखंड इकाइयां स्कूलों से संपर्क करने और इच्छुक विद्यार्थियों से संबंधित प्रपत्र भरवाने का कार्य कर रही हैं।

Share
  • Related Posts

    दसवीं के पाठ्यक्रम में बड़ा बदलाव, तीन भाषाओं के साथ कौशल आधारित शिक्षा पर जोर

    नई दिल्ली। स्कूली शिक्षा को अधिक आधुनिक, व्यावहारिक और कौशल आधारित बनाने की दिशा में राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) दसवीं कक्षा की पाठ्यपुस्तकों में व्यापक बदलाव करने…

    Share

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    • देवी शोणाक्षी के पूजन- नमन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। शारदीय नवरात्र प्रारंभ होते ही प्रतिपदा तिथि से डेहरी नगर के पाली स्थित देवी शोणाक्षी के…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    30 टन बालू से मधुरेंद्र ने उकेरी नीतीश कुमार की 10 फीट ऊंची प्रतिमा, रेत पर दिखाई बिहार के विकास की तस्वीर

    30 टन बालू से मधुरेंद्र ने उकेरी नीतीश कुमार की 10 फीट ऊंची प्रतिमा, रेत पर दिखाई बिहार के विकास की तस्वीर

    पटना में राष्ट्रीय दुग्ध दिवस समारोह, बिहार में 2030 से पहले एक करोड़ लीटर प्रतिदिन दूध उत्पादन का लक्ष्य

    पटना में राष्ट्रीय दुग्ध दिवस समारोह, बिहार में 2030 से पहले एक करोड़ लीटर प्रतिदिन दूध उत्पादन का लक्ष्य

    स्थानीय नवाचार को राष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की पहल, शेरशाह कॉलेज में ‘स्टार्टअप बिहार–मार्केट कनेक्ट 2026’ आयोजित

    स्थानीय नवाचार को राष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की पहल, शेरशाह कॉलेज में ‘स्टार्टअप बिहार–मार्केट कनेक्ट 2026’ आयोजित

    एनएमसीएच में गुड क्लिनिकल प्रैक्टिस एवं रिसर्च मेथडोलॉजी पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

    एनएमसीएच में गुड क्लिनिकल प्रैक्टिस एवं रिसर्च मेथडोलॉजी पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

    एनएमसीएच में ‘मेटामोरफोसिस 4.0’ का भव्य आगाज, 12 मेडिकल कॉलेजों के 300 विद्यार्थी ले रहे हिस्सा

    एनएमसीएच में ‘मेटामोरफोसिस 4.0’ का भव्य आगाज, 12 मेडिकल कॉलेजों के 300 विद्यार्थी ले रहे हिस्सा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण-2027 को लेकर प्रशासन ने तेज की तैयारी, 2322 आवेदन प्राप्त

    मतदाता सूची पुनरीक्षण-2027 को लेकर प्रशासन ने तेज की तैयारी, 2322 आवेदन प्राप्त