बिक्रमगंज में आएंगे मुख्यमंत्री, नेताओं ने लिया तैयारी का जायजा

बिक्रमगंज (रोहतास)-विशेष प्रतिनिधि। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) का प्रमंडल स्तरीय दलित-महादलित सम्मेलन आगामी 03 नवम्बर को रोहतास जिले के उत्तरी क्षेत्र के अनुमंडल मुख्यालय बिक्रमगंज में होगा, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार प्रदेश जदयू ने संगठन को मजबूत करने, जनापेक्षी बनाने और समाज के आखिरी छोर तक पार्टी-नीति का प्रचार करने के लिए अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कार्यकर्ताओं के जिला स्तरीय सम्मेलन के बाद प्रमंडल स्तरीय सम्मेलन कर रही है। राज्य के सभी 39 जिलों में एक अक्टबूर से आठ अक्टूबर तक जिला स्तरीय सम्मेलन हो चुके हैं। पार्टी के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, राज्य के सारण, तिरहुत, दरभंगा, सहरसा, पूर्णिया, भागलपुर, मुंगेर, मगध, पटना प्रमंडलों में 25 अक्टूबर से 03 नवम्बर तक पार्टी का अनुसूचित जाति, जनजाति सम्मलेन होना है।
मंत्रियों, विधायकों, वरिष्ठ नेताओं ने किया स्थल-निरीक्षण, बैठक की
बिक्रमगंज में सम्मेलन-स्थल का जायजा उद्योग मंत्री जयकुमार सिंह, परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला, विधायक वशिष्ठ चौधरी, प्रभुनाथ राम व अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष विद्यानंद विकल के साथ जदयू के वरिष्ठ युवा नेता व बिहार राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजू गुप्ता ने भी किया। इन नेताओं ने स्थानीय कार्यकर्ताओं और जदयू के प्रमंडल व जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम के कार्यान्वयन की स्थिति की समीक्षा की और आगे के कार्य की जिम्मेदारी संबंधित पदाधिकारियों को सौंपी गई।

जदयू की राजनीतिक सलाहकार समिति में राजू गुप्ता भी

राजू गुप्ता ने सोनमाटीडाटकाम को बताया कि जदयू के अध्यक्ष वशिष्ठनारायण सिंह ने राजनीतिक स्तर पर बेहतर फीडबैक प्राप्त करने के लिए और जनता से ज्यादा जुड़ाव के लिए जदयू संगठन में 111 सदस्यीय राजनीतिक सलाहकार समिति का गठन किया है। इस समिति में उन्हें (राजू गुप्ता) भी शामिल किए जाने पर उन्होंने जदयू के नेता व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जदयू अध्यक्ष वशिष्ठनारायण सिंह को धन्यवाद दिया है और कहा है कि उनका संपूर्ण प्रयास होगा कि वह जदयू की कार्य-कसौटी पर खरा उतर सके।

(तस्वीर व रिपोर्ट : निशांत राज)

Share
  • Related Posts

    अंकोढ़ीगोला में विधिक जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को दी कानूनी जानकारी

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित नारायण स्कूल ऑफ लॉ की ओर से अंकोढ़ीगोला प्रखंड के अंकोढ़ी गांव में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधिक…

    Share

    जीएनएसयू में पांच दिवसीय एफडीपी का समापन, शोध और नवाचार पर हुआ मंथन

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय (जीएनएसयू) के नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी की ओर से आयोजित पांच दिवसीय संकाय विकास कार्यक्रम (एफडीपी) का सफलतापूर्वक समापन हुआ। 7 से 11 सितंबर…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    राष्ट्रीय लोक अदालत में 452 मामलों का निष्पादन, 1.57 करोड़ से अधिक का समझौता

    राष्ट्रीय लोक अदालत में 452 मामलों का निष्पादन, 1.57 करोड़ से अधिक का समझौता

    12 साल पहले मृत बताई गई महिला जिंदा मिली, पुलिस जांच पर उठे गंभीर सवाल

    12 साल पहले मृत बताई गई महिला जिंदा मिली, पुलिस जांच पर उठे गंभीर सवाल

    अंकोढ़ीगोला में विधिक जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को दी कानूनी जानकारी

    अंकोढ़ीगोला में विधिक जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को दी कानूनी जानकारी

    जीएनएसयू में पांच दिवसीय एफडीपी का समापन, शोध और नवाचार पर हुआ मंथन

    रोहतास में एयरपोर्ट की कवायद तेज, सबर‍ाबाद में डीएम ने परखी जमीन

    रोहतास में एयरपोर्ट की कवायद तेज, सबर‍ाबाद में डीएम ने परखी जमीन

    विधायक सोनू सिंह ने जेएलएन कॉलेज में किया पेवर ब्लॉक व शेड का उद्घाटन

    विधायक सोनू सिंह ने जेएलएन कॉलेज में किया पेवर ब्लॉक व शेड का उद्घाटन