बिहार में अनलॉक-5 में खुलेंगे स्कूल

बिहार में अनलॉक-5,7 अगस्त से 25 अगस्त तक प्रभावी रहेगा।

पटना (सोनमाटी समाचार नेटवर्क)। करोना संक्रमण में सुधार की स्थिति को देखते हुए बिहार सरकार ने 7 अगस्त से अनलॉक-5 के तहत सबसे बड़ा फैसला स्कूल खोलने का लिया है। 7 अगस्त से नवी एवं दसवीं तथा 16 अगस्त से पहली से आठवीं कक्षा के सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों को 50 फ़ीसदी विद्यार्थियों की उपस्थिति के साथ खुलेंगे। इसके अलावा कोचिंग संस्थान, मॉल, सिनेमा हॉल भी खुलेंगे।

nitish-kumar: sonemattee
नीतीश कुमार

अनलॉक-5 की जानकारी बुधवार को आपदा प्रबंधन समूह की बैठक के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी । यह 7 अगस्त से 25 अगस्त तक के लिए प्रभावी रहेगा।शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा है कि विभाग को शिक्षण कार्य शुरू करने से पहले स्कूल और परिसर की स्वच्छता और सफाई संबंधी तैयारियां सुनिश्चित करनी होगी। साथी शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लिए कोविड-19 संबंधी टीका लेना अनिवार्य है। स्कूलों में कोरोना प्रोटोकॉल का  सख्ती से पालन होगा।
 इसके अलावा 1 दिन के अंतराल पर वैसे कोचिंग संस्थान जो दसवीं कक्षा के ऊपर के पाठ्यक्रम की प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करवाते हैं 50 फ़ीसदी  उपस्थिति के साथ खुल सकेंगे। मॉल 1 दिन के अंतराल पर शाम 7 बजे तक खुलेंगे। सिनेमा हॉल 50 फ़ीसदी दर्शकों की क्षमता के साथ प्रतिदिन शाम 7 बजे तक खुलेंगे।सार्वजनिक वाहनों पर अब कोई भी प्रतिबंध नहीं रहेगा और 100 फ़ीसदी क्षमता के साथ उनकापरिचालन होगा।दुकानें भी शाम 7 बजे तक सामान्य तरीके से सप्ताहिक बंदी के साथ खुलेंगी।  अस्थल अभी तक बंद रहेंगे। सार्वजनिक स्थलों पर कोविड-19 संबंधी कार्यक्रम को छोड़ सभी सरकारी एवं निजी आयोजनों पर रोक रहेगी। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए आपदा प्रबंधक समूह द्वारा लगातार निगरानी रखी जाएगी।

इनपुट : निशांत राज

Share
  • Related Posts

    आज से देशभर में बड़े बदलाव: रेल रिफंड नियम सख्त, इनकम टैक्स, टोल और बैंकिंग में नए प्रावधान लागू

    नई दिल्ली । नए वित्त वर्ष 2026-27 की शुरुआत के साथ आम नागरिकों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कई महत्वपूर्ण नियम बदल गए हैं। भारतीय रेल, आयकर विभाग, भारतीय…

    Share

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    राजगीर (बिहार)। प्राचीन ज्ञान परंपरा और आधुनिक शिक्षा के संगम स्थल नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को उस गौरवशाली विरासत की झलक देखने को मिली, जब द्रौपदी मुर्मु…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    आज से देशभर में बड़े बदलाव: रेल रिफंड नियम सख्त, इनकम टैक्स, टोल और बैंकिंग में नए प्रावधान लागू

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    ज्ञान, संवाद और वैश्विक सहयोग का संदेश: नालंदा दीक्षांत में राष्ट्रपति का आह्वान

    डब्ल्यूजेएआई, बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष बने अक्षय आनंद

    डब्ल्यूजेएआई, बिहार के कार्यकारी अध्यक्ष बने अक्षय आनंद

    रोहतास में एनडीआरएफ की सीबीआरएन आपदा पर मॉक ड्रिल, आपदा तैयारी हुई और सुदृढ़

    रोहतास में एनडीआरएफ की सीबीआरएन आपदा पर मॉक ड्रिल, आपदा तैयारी हुई और सुदृढ़

    जलवायु अनुकूल कृषि पर पटना में हितधारकों की अहम बैठक, किसानों के अनुभवों से बनी रणनीति

    जलवायु अनुकूल कृषि पर पटना में हितधारकों की अहम बैठक, किसानों के अनुभवों से बनी रणनीति

    पूर्व सैनिकों के लिए रोजगार मेला, 850 से अधिक प्रतिभागियों को मिले अवसर