बेटियों के जन्म पर लटकी तलवार

बिहार में भी हरियाणा की तरह लिंगानुपात चिंताजनक – पूनम सिंह 

पटना, डेहरी-आन-सोन (बिहार)-सोनमाटी समाचार। बिहार में भी बेटियों के जन्म पर तलवार लटकी रहती है, जहां हरियाणा की तरह लिंगानुपात चिंताजनक है। इसीलिए भाजपा ने केेंद्र सरकार की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत लोगों को जागरुक बनाने का फैसला लिया है। इसके लिए जिलों के बाद प्रखंड व पंचायत स्तर पर प्रकोष्ठ बनाने की तैयारी जारी है।

यह जानकारी देते हुए भाजपा की प्रदेश सचिव पूनम सिंह ने बताया कि लड़कियों को संरक्षण देने और सशक्त बनाने के लिए निम्न लिंगानुपात वाले जिलों में यह योजना शुरू की गई है।

जागरुकता के लिए 13 जिलों का चयन
उन्होंने बताया कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने जागरुकता के लिए केेंद्र सरकार की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बिहार के 13 जिलों औरंगाबाद, गया, खगडिय़ा, बेगूसराय, कटिहार, पूर्णिया, अररिया, सीतामढ़ी, शेखपुरा, मुजफ्फरपुर, नवादा, बांका व जमुई का चयन इस योजना के लिए किया है।

उन्होंने बताया कि देश में 1951 में प्रति हजार पुरुषों पर 946 महिलाएं थीं, जो 2011 की जनगणना में घटकर 918 रह गई। अब इस चिंताजनक स्थिति के खिलाफ पूरे समाज के खड़े होने का समय आ चुका है।

Share
  • Related Posts

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    भौतिक सुख-सुविधाओं की अंधी दौड़, बढ़ती अपेक्षाएँ और सामाजिक दबाव किस तरह मानसिक सुकून को प्रभावित करते हैं, यह आलेख इसी विषय पर केंद्रित है। इसमें मानसिक शांति, आत्मसंतोष, तनाव…

    Share

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। शहर के कचौड़ी गली निवासी आजाद हुसैन के पुत्र और नारायण वर्ल्ड स्कूल, जमुहार के छात्र निहाल हुसैन ने जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर