भारत लौटे पदक वीर

टोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक कामयाबी हासिल कर भारत लौटे पदक वीर

नई दिल्ली (सोनमाटी समाचार नेटवर्क)। टोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक कामयाबी हासिल कर भारत लौटे पदक वीरो का अभिनंदन किया गया। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने नई दिल्ली के अशोका होटल में आयोजित एक समारोह में पदक विजेताओं को सम्मानित किया । मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि इन्होंने सिर्फ पदक नहीं बल्कि भारतीयों का दिल भी जीते हैं।

श्री ठाकुर ने कहा है कि टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत के लिए कई चीजें पहली बार हुई है जैसे 31 साल के बाद हॉकी में भारतीय पुरुष टीम द्वारा पदक जीतना, महिला हॉकी टीम का सेमीफाइनल में ऐतिहासिक प्रवेश। श्री ठाकुर ने कहा है कि भारत के खेलों की नींव मजबूत है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विभिन्न योजनाओं जैसे लक्ष्य ओलंपिक पोडियम योजना( टॉप्स), खेलो इंडिया अभियान की दिशा में सकारात्मक परिणाम दिखाएं है। इस आयोजन में शामिल केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने कहा है कि यह एक ऐतिहासिक घटना है जिसमें भारत ने ओलंपिक में अब तक का सबसे श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। इस आयोजन में शामिल खेल राज्यमंत्री निशीथ प्रमाणिक, भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरेंद्र बत्रा, भारतीय खेल प्राधिकरण के महानिदेशक संदीप प्रधान ने विजेताओं को स्वागत और सम्मानित किया। भारत ने टोक्यो ओलंपिक में कुल 7 पदक जीतेनीरज चोपड़ा ने भाला फेंक इवेंट में स्वर्ण पदक, रवी दहिया ने कुश्ती में रजत पदक, मीराबाई चानू ने भारोत्तोलन में रजत पदक, पी बी सिंधु ने बैडमिंटन में कांस्य पदक लवलीना बोरगोहेन ने मुक्केबाजी में कांस्य पदक, बजरंग पुनिया ने कुश्ती में कांस्य पदक और पुरुष हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीते। इस तरह भारत में एक स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदक आए।

Share
  • Related Posts

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    डेहरी (रोहतास)। राष्ट्रीय सवर्ण कल्याण मोर्चा के बैनर तले रविवार को डेहरी में विशाल जन चेतना रैली निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। रैली के माध्यम…

    Share

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    सासाराम। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार के अंतर्गत संचालित नारायण स्कूल ऑफ लॉ के तत्वावधान में चतुर्थ देव मंगल मेमोरियल राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ संस्थान के मूट…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    यूजीसी के खिलाफ डेहरी में सवर्ण समाज की जनचेतना रैली, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    जीएनएसयू के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में राष्ट्रव्यापी मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

    वैज्ञानिक खेती अपनाकर बढ़ाएं आय, समय की मांग है व्यवसायिक कृषि: गोपाल नारायण सिंह

    वैज्ञानिक खेती अपनाकर बढ़ाएं आय, समय की मांग है व्यवसायिक कृषि: गोपाल नारायण सिंह

    ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच व योग प्रशिक्षण शिविर लगाएगा ध्यान योग केंद्र

    ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच व योग प्रशिक्षण शिविर लगाएगा ध्यान योग केंद्र

    रमज़ान के मौके पर सासाराम में भव्य इफ्तार पार्टी, सौहार्द और एकता का संदेश

    रमज़ान के मौके पर सासाराम में भव्य इफ्तार पार्टी, सौहार्द और एकता का संदेश

    यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ डेहरी में 15 मार्च को निकलेगी ‘जन चेतना रैली’

    यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ डेहरी में 15 मार्च को निकलेगी ‘जन चेतना रैली’