मिस्त्री की मौत,जिम्मेदार कौन?

डेहरी-आन-सोन (रोहतास, बिहार)। आखिर बिजली मिस्त्री की मौत का जिम्मेदार कौन है? यह सरासर बिजली विभाग की विभागीय लापरवाही का परिणाम है, जिसके कारण एक बार फिर एक बेकसूर की अकारण मौत हो गई। हालांकि पुलिस जांच में यह बात सामने आ सकेगी कि लापरवाही बरतने वाले कौन थे? मगर यह तो तय है कि यह पूरी तरह गैरजिम्मेदाराना और असंवेदनशील रवैये का ही नतीजा है। इस पर तुर्रा यह कि बिजली मिस्त्री की लाश पांच घंटे तक ट्रांसफार्मर से चिपकी रही और विभाग का कोई वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर नहींपहुंचा। किसी विभागीय अधिकारी ने इस बात की जिम्मेदारी महसूस नहींकी, क्योंकि मृत बिजली मिस्त्री सुमन कुमार (अकोढ़ी गोला प्रखंड के धानी बिगहा गांव निवासी) संविदा पर काम करने वाले ठेकेदार और सिर्डी साईं प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के अधीन कार्यरत था। हालांकि इस कंपनी के प्रोजेक्ट प्रबंधक की ओर से मुआवजे का आश्वासन दिया गया है।

कोई पहली घटना नहीं
शहर के न्यूएरिया मध्य विद्यालय के निकट (पश्चिमी मोहन बिगहा) स्थित ट्रांसफार्मर पर कार्य करने के लिए मृत बिजली मिस्त्री चढ़ा था और कार्य करने के लिए बिजली की आपूर्ति बंद कर दी गई थी। बिजली की आपूर्ति अचानक कैसे चालू कर दी गई, जिसके चपेट में आकर मिस्त्री की मौत हुई, यह तथ्य अभी सामने नहींआया है। मृतक के साथ तीन अन्य बिजली मिस्त्री भी कार्यरत थे, जिनकी जान बच गई है। बिजली उपकरण के मरम्मत को दौरान इस तरह की मौत की यह पहली घटना नहींहै, मगर इसमें गलती कार्य करने वाले के बजाय उसकी है, जिसने बंद की गई बिजली आपूर्ति को चालू कर दिया।

नंगे तार दे रहे मौत को न्यौता
बिजली विभाग की लापरवाही को पूरे शहर में देखा जा सकता है, जहां कि गलियों में एक पोल से दूसरे पोल तक नंगे तार झूल रहे हैं। घनी आवासीय आबादी के बावजूद गलियों से होकर गुजरने वाले बिजली के नंगे तारों को ढंकने या कवर चढ़ाने का कोई इंतजाम बिजली विभाग की ओर से नहींकिए गए हैं। न ही कभी इसके लिए पहल की गई है या प्रस्ताव तैयार करने की जरूरत भी महसूस की गई है। तारों के नंगे होने के कारण लोग खुलेआम बिजली का अवैध इस्तेमाल भी कर रहे हैं। मीटर कनेक्शन के तारों को सीधे पोल से जोड़े नहींजाने के कारण लोग अपने सामने से गुजर बिजली के तार में टोका (तार का हुक) फंसा कर लोगों को काम चलाना पड़ा पड़ रहा है। इस तरह का उपक्रम जोड़ा मंदिर, जक्खी बिगहा, न्यूएरिया, मोहन बिगहा सहित सभी मुहल्लों में देखा जा सकता है। कभी भी कोई अनहोनी घटना हो सकती है, मगर बिजली व संबंधित सुरक्षा से जुड़े सभी तरह के शुल्क वसूल करने वाला बिजली विभाग अपनी जिम्मेदारी से आंख मुंदे हुए है।

(वेब रिपोर्टिंग : वारिस अली, संपादन व इनपुट : सोनमाटी समाचार डेस्क,        तस्वीरें : निशांत राज)

Share
  • Related Posts

    कृषि अनुसंधान परिसर पटना में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 का शुभारंभ

    पटना। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में बुधवार को ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’ का शुभारंभ किया गया। इस वर्ष अभियान की थीम ‘स्वच्छता में सहभाग,…

    Share

    बीएड डिग्रीधारी प्राथमिक शिक्षकों के लिए छह माह का ब्रिज कोर्स शुरू, एनआईओएस से मिलेगा प्रमाणन

    नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बुधवार को नई दिल्ली में प्राथमिक शिक्षक संबंधी शिक्षा (पीटीई) में छह माह के प्रमाण-पत्र (ब्रिज) पाठ्यक्रम का शुभारंभ किया। यह पाठ्यक्रम…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    परीक्षा की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों को मिलेगा निःशुल्क टेस्ट का अवसर

    परीक्षा की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों को मिलेगा निःशुल्क टेस्ट का अवसर

    सारण-वैशाली में बाढ़ से फसलों को भारी नुकसान, वैज्ञानिकों ने किया प्रारंभिक आकलन

    सारण-वैशाली में बाढ़ से फसलों को भारी नुकसान, वैज्ञानिकों ने किया प्रारंभिक आकलन

    Weekly Epaper

    Weekly Epaper

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    छात्रों की समस्याएं सुनने संस्थानों तक पहुंचा प्रशासन, पोर्टल पर दर्ज होंगे आवेदन

    छात्रों की समस्याएं सुनने संस्थानों तक पहुंचा प्रशासन, पोर्टल पर दर्ज होंगे आवेदन

    राजभाषा, साहित्य और सृजनात्मकता का मंच बना ‘विहार दर्शन’