राष्ट्रीय एकता के रूप में मनी लौह पुरुष की जयंती

रियासतों को दृढ़ता से सूत्रबद्ध किया : डा. वर्मा

सासाराम (रोहतास)-सोनमाटी संवाददाता। स्वतंत्र भारत के प्रथम गृहमंत्री सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान से अलंकृत वल्लभभाई झावेरभाई पटेल की 144वींजयंती पर संतपाल सीनियर सेकेेंडरी स्कूल में छात्र-छात्राओं की वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सरदार पटेल की जीवनी से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर स्कूल के अध्यक्ष डा. एसपी वर्मा ने कहा कि सरदार पटेल नाम से लोकप्रिय प्रथम गृहमंत्री की देश के स्वाधीनता आंदोलन में अग्रणी भूमिका तो थी ही, ब्रिटिश उपनिवेश से स्वतंत्रता मिलने के बाद देशी रियासतों को दृढ़ता से सूत्रबद्ध करने के कारण इन्हें लौह पुरुष कहा गया। वाद-विवाद प्रतियोगिता के संयोजन में विद्यालय के प्रबंधक रोहित वर्मा, किड्स प्ले स्कूल की प्राचार्य वीणा वर्मा, संतपाल स्कूल की प्राचार्य अराधाना वर्मा के साथ विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सहयोग किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
उधर, प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की रोहतास जिला इकाई के आह्वान पर जिले सभी 19 प्रखंडों में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। जगह-जगह बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई और राष्ट्रीय नारे लगाए गए। कई विद्यालयों में निबंध लेखन, संभाषण और वाद-विवाद के आयोजन किए गए। जिला स्तरीय कार्यक्रम का स्वरूप तय करने और संपूण हिस्सेदारी के लिए एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव डा. एसपी वर्मा ने प्रेरक भूमिका का निर्वाह किया और एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष रोहित वर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुभाष कुमार कुशवाहा, जिला महासचिव समरेन्द्र कुमार, जिला कोषाध्यक्ष विकास प्रकाश, जिला संयोजक धनेन्द्र कुमार के साथ प्रखंडों के अध्यक्ष-सचिवों ने कार्यक्रमों में सहयोग किया।
(रिपोर्ट, तस्वीर : अर्जुन कुमार, मीडिया प्रभारी)

जमुहार में सड़क पर निकाली रैली

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-कार्यालय संवाददाता। जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय की विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर जमुहार में ओल्ड जीटी रोड पर निकाली गई छात्र-छात्राओं की रैली का नेतृत्व नारायण चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के प्राचार्य डा. एसएन सिन्हा, फार्मेसी कालेज के शिक्षक डा. अफरोज आलम, विधि महाविद्यालय के प्राध्यापक डा. संजय कुमार सिंह, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के डा. अनिमेष गुप्ता, डा. नवीन कुमार, नीतेश कुमार ने किया। रैली पुरानी जीटी रोड पर गोपी बिगहा तक निकाली गई।

(रिपोर्ट, तस्वीर : भूपेंद्रनारायण सिंह, पीआरओ)

डेहरी में राष्ट्रीय सद्भावना की शपथ

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-वरिष्ठ संवाददाता। इस्लामिया उर्दू मध्य विद्यालय में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों-शिक्षिकाओं ने भाईचारा और राष्ट्रीय सद्भावना की सामूहिक शपथ ली। इस मौके पर विद्यालय परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाओं सलीमुद्दान अंसारी, शाहिद सल्लाल, शरबत तारा रुखसाना, महबूब अंसारी, मालती कुमारी, इम्तियाज अहमद मुस्ताक अंसारी ने सरदार पटेल के जीवन के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी।
(रिपोर्ट, तस्वीर : वारिस अली)

Share
  • Related Posts

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    मन्नत पूरी होने पर मां की सेवा का संकल्प लेते हैं श्रद्धालु डेहरी -ऑन -सोन (रोहतास)- सोनमाटी ब्यूरो। बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां प्रखंड की ढोढा पंचायत के रेवार…

    Share

    सलवान पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव 2026 की धूम, ‘कहत कबीर’ और ‘पुतलियों के पार’ ने दिया मानवीय मूल्यों का संदेश

    गुरुग्राम। सलवान पब्लिक स्कूल, गुरुग्राम में 10 अक्टूबर को वार्षिकोत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया गया। ‘सुनो भाई साधो’ की केंद्रीय विषयवस्तु पर आधारित इस सांस्कृतिक समारोह में भारतीय संत…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    वैज्ञानिक बकरी पालन से सशक्त होंगी जनजातीय महिलाएं, पटना में क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित

    वैज्ञानिक बकरी पालन से सशक्त होंगी जनजातीय महिलाएं, पटना में क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित

    खेत बचाओ अभियान : भोजपुर के दो गांवों में 73 किसानों को दी गई टिकाऊ खेती की जानकारी

    खेत बचाओ अभियान : भोजपुर के दो गांवों में 73 किसानों को दी गई टिकाऊ खेती की जानकारी

    डेहरी में 10 टन से अधिक सोनपापड़ी जब्त, 5.75 लाख रुपये की खाद्य सामग्री पर कार्रवाई

    डेहरी में 10 टन से अधिक सोनपापड़ी जब्त, 5.75 लाख रुपये की खाद्य सामग्री पर कार्रवाई

    डेहरी के कलाकार आदित्य प्रकाश ने पूर्व एयर वाइस मार्शल को भेंट की अपनी कलाकृति

    डेहरी के कलाकार आदित्य प्रकाश ने पूर्व एयर वाइस मार्शल को भेंट की अपनी कलाकृति

    मुसहर जाति की बुनियादी समस्याओं के समाधान का मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा

    मुसहर जाति की बुनियादी समस्याओं के समाधान का मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा

    छठ घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

    छठ घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण