रोहतास डीएम ने पिंक टॉयलेट के निर्माण का किया शिलान्यास

सासाराम (रोहतास) कार्यालय प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट का निर्माण के लिए डीएम उदिता सिंह, मेयर काजल कुमारी व डिप्टी मेयर सत्यवंती देवी ने शनिवार को शिलान्यास किया।

महिलाएं खरीददारी करने के लिए ज्यादातर बाजारों में जाती हैं। ऐसे में बाजारों में टॉयलेट की व्यवस्था नहीं होने से महिलाओं को काफी परेशानी होती है। इसको देखते हुए शहर प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पिंक टॉयलेट बनाने की पहल करते हुए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर इसका शिलान्यास करके महिलाओं को एक नई सौगात दी है, जिसकी कई वर्षों से मांग चल रही थी। शहरी क्षेत्र में महिलाओं के लिए शौचालय की अलग व्यवस्था नहीं थी। इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता था।

जिले के 10 नगर निकायों में 1.50 करोड़ रुपये से 12 पिंक टॉयलेट बनाने का निर्णय लिया गया है। नगर निगम क्षेत्र में दो पिंक टॉयलेट का निर्माण किया जायेगा। इसके अलावा डेहरी डालमियानगर नगर पर्षद क्षेत्र में भी दो टॉयलेट का निर्माण होगा। वहीं, बिक्रमगंज नगर पर्षद, नोखा नगर पर्षद, रोहतास नगर पंचायत, नासरीगंज नगर पंचायत, दावथ नगर पंचायत, कोचस नगर पंचायत, गोड़ारी नगर पंचायत और चेनारी नगर पंचायत में एक-एकटॉयलेट का निर्माण किया जायेगा। एक टॉयलेट पर 12.50 लाख रुपये खर्च होगा।

शिलान्यास के बाद डीएम ने बताया कि पिंक टॉयलेट का निर्माण जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट के माध्यम से कराया जायेगा। इस ट्रस्ट का निर्माण 2018 में किया गया था। इस ट्रस्ट में बंदोबस्त राशि की दो प्रतिशत राशि जमा होती है। इस ट्रस्ट का अध्यक्ष जिला समाहर्ता होते हैं। वहीं, सचिव जिला खनन पदाधिकारी होते हैं। इसके अलावा जिले के सभी जनप्रतिनिधि, जिला के निदेशक, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, वन प्रमंडल, सिविल सर्जन, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला समन्वयक, जीविका, जिला लेखा पदाधिकारी और जिला सहकारिता पदाधिकारी इसके सदस्य हैं।

(रिपोर्ट, तस्वीर : टिपु सुलतान)

Share
  • Related Posts

    खेत बचाओ अभियान : भोजपुर के दो गांवों में 73 किसानों को दी गई टिकाऊ खेती की जानकारी

    पटना/आरा। मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने और खेती को टिकाऊ बनाने के उद्देश्य से भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना की ओर से ‘खेत बचाओ अभियान’…

    Share

    डेहरी में 10 टन से अधिक सोनपापड़ी जब्त, 5.75 लाख रुपये की खाद्य सामग्री पर कार्रवाई

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुरुवार को डेहरी में मिठाई दुकानों और खाद्य निर्माण प्रतिष्ठानों की जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई की। जक्की बिगहा मोहल्ला स्थित रोहित इंटरप्राइजेज के…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    खेत बचाओ अभियान : भोजपुर के दो गांवों में 73 किसानों को दी गई टिकाऊ खेती की जानकारी

    खेत बचाओ अभियान : भोजपुर के दो गांवों में 73 किसानों को दी गई टिकाऊ खेती की जानकारी

    डेहरी में 10 टन से अधिक सोनपापड़ी जब्त, 5.75 लाख रुपये की खाद्य सामग्री पर कार्रवाई

    डेहरी में 10 टन से अधिक सोनपापड़ी जब्त, 5.75 लाख रुपये की खाद्य सामग्री पर कार्रवाई

    डेहरी के कलाकार आदित्य प्रकाश ने पूर्व एयर वाइस मार्शल को भेंट की अपनी कलाकृति

    डेहरी के कलाकार आदित्य प्रकाश ने पूर्व एयर वाइस मार्शल को भेंट की अपनी कलाकृति

    मुसहर जाति की बुनियादी समस्याओं के समाधान का मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा

    मुसहर जाति की बुनियादी समस्याओं के समाधान का मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा

    छठ घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

    छठ घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

    समस्तीपुर में इंडियन रनर बत्तख पालन से बढ़ रहे रोजगार और स्वरोजगार के अवसर

    समस्तीपुर में इंडियन रनर बत्तख पालन से बढ़ रहे रोजगार और स्वरोजगार के अवसर