सासाराम पहुंची टाटा की हैरियर / जीएनएसयू में व्याख्यान श्रृंखला / विधिज्ञ संघ चुनाव 07 को / जदयू नेता को पितृशोक

सासाराम में लांच हुई टाटा मोटर्स की नई डीजल कार हैरियर

सासाराम (रोहतास)-सोनमाटी संवाददाता। चारपहिया वाहन विक्रेता ओमकार मोटर्स के शो-रूम में टाटा मोटर्स की नई कार माडल हैरियर का प्रदर्शन किया गया और कस्टमर-मीट का आयोजन किया गया, जिसमें सासाराम, रामगढ़, मदनपुर, औरंगाबाद, पटना, कोचस, डेहरी-आन-सोन, तिलौथू, चेनारी, भभुआ के उपभोक्ता शरीक हुए। अनेक ग्राहकों को अंगवस्त्र और मेमोंटो देकर सम्मानित भी किया गया।
ओमकार मोटर्स के प्रबंध निदेशक राहुल वर्मा ने बताया कि हैरियर डीजल से चलने वाली टाटा मोटर्स की नई कार है, जो जगुआर लैंड रोबर के प्लेटफार्म पर बनाई गई है। टाटा मोटर्स की ओर से इस कार में उच्च श्रेणी के सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। कार की कीमत 12.50 लाख रुपये से 18 लाख रुपये तक है। राहुल वर्मा ने ग्राहकों को ओमकार मोटर्स की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। टाटा मोटर्स के एरिया मैनेजर भास्कर सिन्हा और रोहित राज ने जानकारी दी कि विशेष छूट योजना के अंतर्गत टाटा मोटर्स की कोई भी पुरानी गाड़ी देकर नई कार प्राप्त की जा सकती है।
(रिपोर्ट, तस्वीर : अर्जुन कुमार)

 

कानून के प्राध्यापकों और वरिष्ठ अधिवक्ताओं की व्याख्यान श्रृंखला शुरू

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-कार्यालय प्रतिनिधि। गोपालनारायण सिंह विश्वविद्यालय (जीएनएसयू) परिसर अंतर्गत विधि महाविद्यालय (नारायण स्कूल आफ ला) में कानून के अनुभवी और व्याख्याकार विद्वानों के अतिथि व्याख्यान का सिलसिला शुरू हो गया है। अतिथि व्याख्यान की श्रृंखला में 26 जुलाई को प्रथम अतिथि व्याख्याता विद्वान सासाराम सिविल कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता नागेंद्र पांडेय ने कानून के तकनीकी चरणों से विधि के विद्यार्थियों को अवगत कराया। उन्होंने उदाहरण देकर जानकारी दी कि एक्ट (अधिनियम या कानून) क्या है, मोटिव (प्रयोजन) क्या होता है और कानून के उपयोग में इंटेंशन (नीयत या इरादा) क्या महत्व या भूमिका है?
नारायण स्कूल आफ ला के प्राचार्य डा. अरुण कुमार सिंह ने बताया कि अगले अतिथि व्याख्याता डेहरी सिविल कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अवधेश कुमार 27 जुलाई को प्ली बारगेनिंग के बारे में व्याख्यात्मक जानकारी रखेंगे। 28 जुलाई को पटना ला कालेज के प्राचार्य डा. मोहम्मद शरीफ जूरिप्रूडेंस आफ क्रिमिनल लायबिलिटी विषय पर और वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के डीन फैकल्टी आफ ला डा. कमालुद्दीन खान उसी दिन दि रिलीवेंन्स आफ ट्रिपल तलाक इन दि कंटेंपरेरी मुस्लिम सोसायटी विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे। जबकि अगले महीने 10 अगस्त को वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेंद्र कुमार सिन्हा ज्वाइंट लायबिलिटी विषय और वरिष्ठ अधिवक्ता आनंदप्रकाश मिश्रा कांस्टीट्यूशनल री-मेडी विषय पर व्याख्यान देंगे। डा. अरुण कुमार सिंह के अनुसार, नारायण कालेज आफ ला द्वारा रोजमर्रा के व्यवहार में प्रयोग में आने वाले कानूनों की जानकारी आम लोगों को भी विधिक जागरुकता शिविर के जरिये देगा। रोहतास जिला न्याय सेवा प्राधिकार के बैनरतले सभी प्रखंड मुख्यालयों में हर महीने पहले और तीसरे शनिवार को शिविर लगेगा।
(रिपोर्ट, तस्वीर : भूपेंद्रनारायण सिंह, पीआरओ, जीएनएसयू)

 

रोहतास जिला विधिज्ञ संघ का मतदान 07 और मतगणना 08 अगस्त को

सासाराम (रोहतास)-सोनमाटी समाचार। रोहतास जिला विधिज्ञ संघ की नए सत्र की कार्यकारिणी का चुनाव 07 अगस्त को होना है, जिसके लिए नामांकन और नामांकन-पत्र परीक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब अगले चरण में मतदान होगा। रोहतास जिला विधिज्ञ संघ की निर्वाचन प्रक्रिया के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त बनाए गए वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार के अनुसार, सभी पदों के लिए नामांकन की तिथि 24 जुलाई और 25 जुलाई निर्धारित थी। मतदान 07 अगस्त को होगा और दूसरे दिन 08 अगस्त को मतगणना होगी। राजेश कुमार के मुताबिक, मतदान के जरिये रोहतास जिला विधिज्ञ संघ की नई कार्यकारिणी के लिए अध्यक्ष, तीन उपाध्यक्ष, महासचिव, तीन संयुक्त सचिव, तीन सहायक सचिव, वित्त सचिव, अंकेक्षक और सात कार्यकारिणी सदस्ए चुने जाने हैं।
(सूचना : सोनमाटी समाचार नेटवर्क)

 

जदयू नेता राजू गुप्ता को पितृशोक, दाह-संस्कार चरित्र वन में

अकोढ़ीगोला (रोहतास)-सोनमाटी समाचार। जदयू के प्रदेश नेता राजू गुप्ता के पिता गणेश प्रसाद का निधन 25 जुलाई को उनके गृह आवास (गांव) पर हो गया। पिता के शव का दाह-संस्कार हिन्दू रीती-रिवाज से बक्सर के चरित्र वन में राजू गुप्ता और उनके परिजनों द्वारा किया गया। विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने गणेश प्रसाद के निधन पर राजू गुप्ता और उनके परिवार के प्रति अपनी शोक-संवेदना व्यक्त की है।
(रिपोर्ट : सोनमाटी समाचार नेटवर्क)

Share
  • Related Posts

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    • देवी शोणाक्षी के पूजन- नमन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। शारदीय नवरात्र प्रारंभ होते ही प्रतिपदा तिथि से डेहरी नगर के पाली स्थित देवी शोणाक्षी के…

    Share

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    मन्नत पूरी होने पर मां की सेवा का संकल्प लेते हैं श्रद्धालु डेहरी -ऑन -सोन (रोहतास)- सोनमाटी ब्यूरो। बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां प्रखंड की ढोढा पंचायत के रेवार…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    डॉ. शैलेश कुमार सागर बने रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी (विचार विभाग) के चेयरमैन

    डॉ. शैलेश कुमार सागर बने रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी (विचार विभाग) के चेयरमैन

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित