सेल्स टैक्स अफसरों के साथ चैंबर आफ कामर्स की वार्ता / सासाराम, डेहरी, डालमियानगर में ध्वजारोहण

व्यावसायियों की समस्या का होगा समाधान : सेल्सटैक्स कमीश्नर

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-विशेष प्रतिनिधि। अग्रसेन भवन में चैंबर आफ कामर्स की डिहरी इकाई की बैठक बिक्री कर अधिकारियों के साथ हुई, जिसमें 31 अगस्त से पहले जीएसटी रिटर्न भर लेने के लिए व्यावसाइयों को प्रेरित किया गया। बैठक में रिटर्न भरने से संबंधित कई तरह की परेशानी पर चर्चा की गई। चैंबर आफ कामर्स के सचिव बबल कश्यप ने कहा की व्यवसाई अपने व्यवसायी सरकार को टैक्स देते हैं तो उनकी विभाग और सरकार से कुछ अपेक्षाएं भी होती हैं। सेल्स टैक्स के ज्वाइंट कमिश्नर रंजीत कुमार सिन्हा ने आश्वासन दिया कि चैंबर आफ कामर्स के सदस्य व्यावसाइयों के लिए विभाग का दरवाजा खुला हुआ। वह निर्भीकता के साथ पदाधिकारियों से संपर्क करें। उनकी समस्या का समाधान होगा। बैठक में सेल्स टैक्स के एडिशनल कमिश्नर राजन श्रीवास्तव और क्षितिज कुमार सिंह और चैंबर आफ कामर्स के वीरेंद्र कुमार सोनी, ओमप्रकाश केजरीवाल, भगवान सिंह, नीरज अग्रवाल, विक्की सोनी, पंकजकुमार वर्मा अभिषेक कश्यप आदि शामिल हुए।
(रिपोर्ट, तस्वीर : निशान्त कुमार राज, सोनमाटीडाटकाम)

अनुशासन और कड़ा श्रम हमारी शैक्षणिक पूंजी : डा. एसपी वर्मा

सासाराम (रोहतास)-सोनमाटी संवाददाता। संतपाल सीनियर सेकेेंड्री स्कूल और किड्स प्ले स्कूल में आजादी के 72वीं वर्षगांठ पर विद्यालय अध्यक्ष डा. एसपी वर्मा ने कहा कि अनुशासन, कड़ा श्रम ही किसी समाज की तरक्की की अनिवार्य शर्त है और शैक्षणिक उपलब्धि के लिए भी यही अपरिहार्य पूंजी है। प्रबंधक रोहित वर्मा ने विद्यार्थियों को अनुशासन में रहकर पठन-पाठन करने को कहा। राष्ट्र-ध्वज-रोहण के बाद डा. वर्मा ने विद्यालय की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर दिया और कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को कोचिंग क्लास में नहींभेजें।
किड्स प्ले स्कूल और संतपाल सीनियर सेकेंड्री स्कूल के छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गीत, देशभक्ति की नाटिका की मनमोहक प्रस्तुति की। रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति का संयोजन शिक्षिक-शिक्षिकाओं मनीषा, श्यामली शर्मा, अनिता सिंह, अभिमन्यु सिंह, तापससेन गुप्ता, सुनीता सिंह, अर्जुन कुमार आदि ने किया। अंत में विद्यालय की प्राचार्य आराधना वर्मा ने धन्यवाद-ज्ञापन किया।
(रिपोर्ट, तस्वीर : अर्जुन कुमार, मीडिया प्रभारी)

सनबीम स्कूल और रोहतास कांप्लेक्स में झंडोत्तोलन

उधर, अन्य समाचार के अनुसार, डालमियानगर स्थित रोहतास उद्योगसमूह परिसर (समापन में) परिसर के प्रभारी अधिकारी एआर वर्मा ने झंडाचौक मैदान में राष्ट्रध्वज फहराया और परिसर के सुरक्षा गार्ड दस्ते की सलामी ली।

डेहरी-आन-सोन पानी टंकी स्थित सनबीम पब्लिक स्कूल में निदेशक-प्रबंधक राजीव रंजन सिन्हा ने स्वतंत्रता की 72वींवर्षगांठ पर तिरंगा फहराया और विद्यार्थियों को आजादी के महत्व को बताया। प्राचार्य अनुभा ने आगतों का स्वागत किया।

दाउदनगर (औरंगाबाद) में ज्ञान ज्योति शिक्षण केन्द्र, संपूर्णानंद विद्यापीठ में निदेशक डा. चंचल कुमार के नेतृत्व में, विद्या निकेतन विद्यालय समूह में अध्यक्ष सुरेश कुमार गुप्ता, सीईओ आनंद प्रकाश के नेतृत्व में और विवेकानंद मिशन स्कूल में निदेशक डा. शंभूशरण सिंह के नेतृत्व में राष्ट्र ध्वजारोहण और सांस्काृतिक कार्यक्रमों का संयोजन किया गया। इस अवसर पर डा. चंचल कुमार ने कहा कि 15 अगस्त का राष्ट्रीय पर्व सिर्फ उत्सव के लिए नही, बल्कि देशवासियों के लिए निरीक्षण-परीक्षण के अवसर के रूप में भी आता है।

गोमिया (झारखंड) में इंडियन एक्सप्लोसिव्स वर्कर्स यूनियन परिसर में वरिष्ठ श्रमिक नेता नागेश्वर ने तिरंगा फहराने के बाद आजादी के संघर्ष के रेखांकित किया।
(सोनमाटी वाह्टसएप सूचना)

Share
  • Related Posts

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    • देवी शोणाक्षी के पूजन- नमन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। शारदीय नवरात्र प्रारंभ होते ही प्रतिपदा तिथि से डेहरी नगर के पाली स्थित देवी शोणाक्षी के…

    Share

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    मन्नत पूरी होने पर मां की सेवा का संकल्प लेते हैं श्रद्धालु डेहरी -ऑन -सोन (रोहतास)- सोनमाटी ब्यूरो। बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां प्रखंड की ढोढा पंचायत के रेवार…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    मोबाइल-बैग पर रोक से नाराज परीक्षार्थियों ने किया विरोध, पुलिस ने हटवाया जाम

    मोबाइल-बैग पर रोक से नाराज परीक्षार्थियों ने किया विरोध, पुलिस ने हटवाया जाम

    मिट्टी की सेहत सुधारने के लिए जैविक कार्बन बढ़ाना जरूरी

    मिट्टी की सेहत सुधारने के लिए जैविक कार्बन बढ़ाना जरूरी

    भोजपुरी कला-संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन पर जोर

    भोजपुरी कला-संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन पर जोर

    रोडीज की टीम को सासाराम का अपनापन, बिहारी सत्तू और मां ताराचंडी के छायाचित्र से किया स्वागत

    रोडीज की टीम को सासाराम का अपनापन, बिहारी सत्तू और मां ताराचंडी के छायाचित्र से किया स्वागत

    कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में सतर्कता जागरूकता सप्ताह शुरू

    कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में सतर्कता जागरूकता सप्ताह शुरू

    Weekly Epaper

    Weekly Epaper