महादेवखोह में श्रावण-समारोह / कैमूर कोकिला को प्रशस्ति / चित्रगुप्त समाज की शोक गोष्ठी

सामूहिक भोज के साथ संपन्न हुआ सावन पूजा का तीन दिवसीय आयोजन

नौहट्टा (रोहतास)-सोनमाटी संवाददाता। संपूर्ण भारतीय उपमहाद्वीप के अति प्राचीन आदिमानव आश्रयस्थलों में से एक महादेवखोह परिसर में उत्तम तपस्वी आश्रम न्यास समिति (महादेवखोह, नौहट्टा) के तत्वावधान में तीन दिवसीय सावनपूर्णिमा पूजन महोत्सव भंडारा (सामूहिक भोज) के साथ संपन्न हुआ। कैमूर पर्वत के पाश्र्व में स्थित महादेवखोह के आसपास के पहाड़ी इलाके में आज भी भारतीय भूभाग के मूल बांशिदे आदिवासी समुदाय के लोगों की संख्या मौजूद है। यहां महादेव पूजा के लिए आने वालों में आदिवसी स्त्री-पुरुषों की संख्या भी अब शामिल होने लगी है, जिनके अपने पारंपरिक जनजातीय पर्व-त्योहार हैं। आश्रम प्रबंध समिति के महासचिव श्यामसुत सिन्हा के अनुसार, सावन पूर्णिमा पर महादेव पूजा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की हर साल बढ़ती भीड़ का ध्यान रखते हुए इस बार मुकम्मल व्यवस्था बनाने की कोशिश की गई। तीन दिवसीय समारोह का आरंभ आश्रम प्रबंध समिति के अध्यक्ष सेवक करुणानंद उर्फ साधु बाबा और उपाध्यक्ष दयानन्द दुबे ने दीप जलाकर किया। ध्वजारोहण, अग्नि-स्थापन, रामचरितमानस के सुंदरकांड पाठ के साथ समारोह शुरू हुआ और तीसरे दिन पूर्णाहुति (पूजन-हवन) के साथ समाप्त हुआ। तीन दिवसीय आयोजन में आश्रम प्रबंध समिति के संरक्षक ओमप्रकाश राठौर, महासचिव श्यामसुत सिन्हा, न्यास सदस्य शिवपूजन शर्मा, रवि पांडेय, नरेंद्रनाथ मिश्रा, राधासुत सिन्हा, प्रेम पाठक, पिंटू कुमार आदि ने योगदान किया।

(रिपोर्ट, तस्वीर : राधासुत सिन्हा)

 

कैमूर कोकिला को जिला प्रशासन ने दिया प्रशस्तिपत्र

कुदरा (कैमूर)-सोनमाटी संवाददाता। कैमूर कोकिला के लोकप्रिय नाम से जाना जानेवाली लोकगायिका, अभिनेत्री अनुराधाकृष्ण रस्तोगी को कैमूर जिला प्रशासन की ओर से 73वें स्वाधीनता समारोह के अवसर पर जिला मुख्यालय भभुआ के जगजीवन स्टेडियम में आयोजित समारोह में प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया। श्रीमती रस्तोगी को कैमूर के जिलाधिकारी और उपनिर्वाचन पदाधिकारी के हस्ताक्षर से जारी प्रशस्तिपत्र कैमूर जिला निर्वाचन आईकान के रूप में चुनाव ब्रांड अम्बेसडर की जिम्मेदारी का निर्वाह सफलतापूर्वक करने के लिए दिया गया है। इस मौके पर अभिनेता सुरेन्द्रकृष्ण रस्तोगी को महात्मा गांधी का भेष धारण कर प्रभात फेरी में शिरकत कर राष्ट्र-भावना जागृत करने और स्वच्छता अभियान के प्रसार के लिए स्मृतिचिह्नï, प्रमाण-पत्र दिया गया। कुदरा निवासी सुरेंद्रकृष्ण रस्तोगी और अनुराधाकृष्ण रस्तोगी पति-पत्नी हैं।

(रिपोर्ट, तस्वीर : सुरेंद्रकृष्ण रस्तोगी)

शोक-गोष्ठी में चंद्रबदन देवी को चित्रगुप्त समाज की श्रद्धांजलि

डालमियानगर (रोहतास)-वरिष्ठ संवाददाता। डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के वार्ड पार्षद एवं चित्रगुप्त समाज के ट्रस्टी सदस्य ब्रह्मेश्वरनाथ श्रीवास्तव उर्फ कालीबाबू की मां चंद्रबदन देवी के निधन पर पानीटंकी स्थित राजीवरंजन सिन्हा के आवास पर आयोजित शोक-गोष्ठी में मृतात्मा के लिए दो मिनट मौन रखा गया। शोक-गोष्ठी में सनबीम स्कूल के निदेशक राजीवरंजन सिन्हा, वरिष्ठ पत्रकार सोनमाटी के समूह संपादक कृष्ण किसलय, वरिष्ठ अधिवक्ता मिथिलेश कुमार सिन्हा, सोन कला केेंद्र के अध्यक्ष दयानिधि श्रीवास्तव, वरिष्ठ भाजपा नेता श्रवणकुमार अटल, वरिष्ठ वित्त प्रबंध प्रतिनिधि मनोरंजन प्रसाद श्रीवास्तव, भवननिर्माण ठेकेदार सम्पत लाल (सभी चित्रगुप्त समाज, डेहरी-डालमियानगर के ट्रस्टी सदस्य) आदि शामिल हुए। मौन रखे जाने से पहले शहर के चित्रगुप्त मैदान मंदिर परिसर में जारी निर्माण कार्य और प्रस्तावित चित्रगुप्तमूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा की समीक्षा की गई।

(रिपोर्ट : वारिस अली, तस्वीर : गौतम शर्मा)

Share
  • Related Posts

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    • देवी शोणाक्षी के पूजन- नमन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। शारदीय नवरात्र प्रारंभ होते ही प्रतिपदा तिथि से डेहरी नगर के पाली स्थित देवी शोणाक्षी के…

    Share

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    मन्नत पूरी होने पर मां की सेवा का संकल्प लेते हैं श्रद्धालु डेहरी -ऑन -सोन (रोहतास)- सोनमाटी ब्यूरो। बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां प्रखंड की ढोढा पंचायत के रेवार…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    मोबाइल-बैग पर रोक से नाराज परीक्षार्थियों ने किया विरोध, पुलिस ने हटवाया जाम

    मोबाइल-बैग पर रोक से नाराज परीक्षार्थियों ने किया विरोध, पुलिस ने हटवाया जाम

    मिट्टी की सेहत सुधारने के लिए जैविक कार्बन बढ़ाना जरूरी

    मिट्टी की सेहत सुधारने के लिए जैविक कार्बन बढ़ाना जरूरी

    भोजपुरी कला-संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन पर जोर

    भोजपुरी कला-संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन पर जोर

    रोडीज की टीम को सासाराम का अपनापन, बिहारी सत्तू और मां ताराचंडी के छायाचित्र से किया स्वागत

    रोडीज की टीम को सासाराम का अपनापन, बिहारी सत्तू और मां ताराचंडी के छायाचित्र से किया स्वागत

    कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में सतर्कता जागरूकता सप्ताह शुरू

    कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में सतर्कता जागरूकता सप्ताह शुरू

    Weekly Epaper

    Weekly Epaper