सोन कला की चित्रांकन प्रतियोगिता/ आनलाइन क्लास जरूरी/ हेलमेट नहीं तो लगा जुर्माना

अंजलि, आस्था, श्रेया, अराध्या आनलाइन चित्रांकन प्रतियोगिता में प्रथम

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-कार्यालय प्रतिनिधि। सांस्कृतिक सर्जना की संवाहक संस्था सोन कला केेंद्र द्वारा संयोजित आनलाइन कोविड-19 चित्रांकन प्रतियोगिता में उम्र वर्ग (16-18) में अंजलि कुमारी (सनबीम), आर्यन चंद्रा (सनबीम), उम्र वर्ग (12-15) में आस्था आर्या (डीएवी), शुभम कुमार (डीएवी), मनल राबिया (सनबीम), उम्र वर्ग (9-11) में श्रेया गुप्ता (डीएवी), राज नंदिनी (डीेएवी), उज्जल राय (डीएवी), उम्र वर्ग (5-8) में आराध्य सोनी (डीएवी), रश्मि प्रकाश (जेआरएस), सोनाक्षी तिवारी (डीएवी) ने अग्रणी स्थान (क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय) प्राप्त किया। सभी चार उम्र वर्ग के लिए आयोजित चित्रांकन प्रतियोगिता में क्रमश: 04, 62, 62 और 32 प्रतिभागियों ने आनलाइन हिस्सा लिया, जिनके चित्र विषय क्रमश: प्राकृतिक दृश्य, गांव, मोरनृत्य, टेडीबियर थे।

एक घंटा की चित्रकारी, 15 मिनट पहले बताए विषय :

(चित्रांकन की स्क्रीनिंग करते निशांत राज, विशाल कुमार, जीवन प्रकाश, रामनारायण सिंह, ओम प्रकाश, दयानिधि श्रीवास्तव, नंदकुमार सिंह)

संस्था के अध्यक्ष दयानिधि श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बैठक कर प्रतिभागियों की ओर से आनलाइन प्राप्त हुए चित्रांकन का निर्णय लिया गया, जिसमें चित्रकला शिक्षक विशाल कुमार ने सहयोग किया। प्रतियोगिता के आनलाइन संयोजक सोन कला केेंद्र के सचिव निशांत राज और सह-कोषाध्यक्ष नंदकुमार सिंह तकनीकी संयोजक थे। प्रतियोगिता के संयोजन में संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष जीवन प्रकाश के साथ पदाधिकारियों-सदस्यों ने योगदान किया। दयानिधि श्रीवास्तव के अनुसार, चित्रकारी का समय एक घंटा था और चित्रांकान के विषय 15 मिनट पहले बताए गए थे। सनबीम पब्लिक स्कूल की प्राचार्य अनुभा सिन्हा, डालमियानगर माडल स्कूल के प्राचार्य डा.आरपी शाही, डीएवी (भड़कुरिया) के प्राचार्य अरविन्द कुमार और जेआरएस इंटरनेशनल स्कूल के प्राचार्य अभिषेक कुमार ने विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को प्रतियोगिता से जोडऩे में योगदान किया। संस्था के संरक्षकों-सलाहकारों ने आनलाइन प्रतियोगिता निष्पादन के लिए संस्था के पदाधिकारियों-सदस्यों को साधुवाद दिया है।

रिपोर्ट, तस्वीर : निशांत राज

प्रशासन के समक्ष रखी गई हैं समस्याएं : रोहित वर्मा

(प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की बिक्रमगंज प्रखंड इकाई की सभा)

सासाराम (रोहतास)-सोनमाटी संवाददाता। प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की बिक्रमगंज प्रखंड इकाई की सभा न्यूनतम शारीरिक दूरी का पालन करते हुए हुई, जिसमें निजी विद्यालयों की समस्यओं पर विचार कर संगठन के जरिये उनकी आवाज प्रशासन, सरकार तक पहुंचाने का फैसला लिया गया। बैठक में बिक्रमगंज इकाई के अजय गांधी ने समस्याओं को विस्तार से रखा। जिला इकाई के उपाध्यक्ष सुभाष कुमार कुशवाहा और संयुक्त सचिव समरेंद्र कुमार ने संगठन की ओर से किए गए कार्य की जानकारी दी। एसोसिएशन के रोहतास जिला अध्यक्ष रोहित वर्मा ने बताया कि संगठन के प्रयास से जिला प्रशासन ने 33 फीसदी कर्मचारियों की मौजूदगी के साथ निजी विद्यालयों के संचालन की अनुमति दी है। हमेशा यही प्रयास होना चाहिए कि गुणवत्तापूर्ण आनलाइन कक्षाओं का संचालन जारी रहे और विद्यार्थियों को नियमित टास्क दिए जाने के साथ उसकी चेकिंग भी हो। बताया कि शिक्षा के अधिकार के तहत विद्यालयों के बकाए भुगतान के लिए एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमाएल अहमद और बिहार के महासचिव डा. एसपी वर्मा ने पहल की है। बिहार के शिक्षा मंत्री को समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया है। बैठक के आरंभ में चंद्रेश्वर भारती ने आगतों का स्वागत किया और अंत में जिला सचिव संग्राम कांत ने धन्यवाद-ज्ञापन किया।

बिना हेलमेट वालों पर हुई कार्रवाई, 50 हजार जुर्माना :

उधर, सासाराम में सुबह छह बजे से रात्रि आठ बजे तक अभियान चलाकर मोटरगाड़ी अधिनियम का उल्लंघन करने वाले करीब सौ बाइक चालकों से 50 हजार रुपये की जुर्माना राशि (प्रत्येक से एक हजार रुपये) वसूल की गई। नगर थानाध्यक्ष कामख्या नारायण सिंह के अनुसार, कुछ लोगों की बिना हेलमेट बाइक चलाने की आदत बनी हुई है, जबकि सुरक्षित वाहन-चालन के लिए हेलमेट जरूरी है। नगर थाना की ओर से एसआई नवीन पासवान को मोटरगाड़ी अधिनियम-1988 की धाराओं के तहत कार्रवाई के लिए ड्यूटी पर लगाया गया था। गोपी बिगहा के कमलेश कुमार सिंह, चंदन कुमार, लखनुसराय के केदार सिंह, जयतपुरा के रोहित कुमार, सत्येन्द्र कुमार के अनुसार, वे दवा खरीदने, डाक्टर को दिखाने, इमरजेन्सी काम से निकले और हाई-वे पर गाड़ी नहीं चला रहे थे।

रिपोर्ट, तस्वीर : अर्जुन कुमार

Share
  • Related Posts

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    • देवी शोणाक्षी के पूजन- नमन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। शारदीय नवरात्र प्रारंभ होते ही प्रतिपदा तिथि से डेहरी नगर के पाली स्थित देवी शोणाक्षी के…

    Share

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    मन्नत पूरी होने पर मां की सेवा का संकल्प लेते हैं श्रद्धालु डेहरी -ऑन -सोन (रोहतास)- सोनमाटी ब्यूरो। बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां प्रखंड की ढोढा पंचायत के रेवार…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    रोडीज की टीम को सासाराम का अपनापन, बिहारी सत्तू और मां ताराचंडी के छायाचित्र से किया स्वागत

    रोडीज की टीम को सासाराम का अपनापन, बिहारी सत्तू और मां ताराचंडी के छायाचित्र से किया स्वागत

    कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में सतर्कता जागरूकता सप्ताह शुरू

    कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में सतर्कता जागरूकता सप्ताह शुरू

    Weekly Epaper

    Weekly Epaper

    वंदे मातरम् भारत की आत्मा का गान है, केवल गीत नहीं : डॉ. चरण सिंह केदारखंडी

    वंदे मातरम् भारत की आत्मा का गान है, केवल गीत नहीं : डॉ. चरण सिंह केदारखंडी

    दीपावली को लेकर प्रशासन सतर्क, डेहरी में पटाखा दुकानों का औचक निरीक्षण

    दीपावली को लेकर प्रशासन सतर्क, डेहरी में पटाखा दुकानों का औचक निरीक्षण

    केंद्र सरकार के खिलाफ राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेंगे रेलकर्मी आंदोलन की तैयारी हेतु विजयवाड़ा में नवंबर में होगी राष्ट्रीय बैठक

    केंद्र सरकार के खिलाफ राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेंगे रेलकर्मी आंदोलन की तैयारी हेतु विजयवाड़ा में नवंबर में होगी राष्ट्रीय बैठक