हेल्थ अवेयरनेस : जीवन तो वास्तव में जीने की कला है

दाउदनगर (औरंगाबाद)-कार्यालय प्रतिनिधि। विद्या निकेतन विद्यालय समूह के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक सुरेश कुमार गुप्ता ने कहा कि आज जिंदगी पिछली पीढ़ी के मुकाबले अधिक भागदौड़ और दबाव वाली हो गई है। अफरा-तफरी और तनाव के कारण आदमी का स्वास्थ्य प्रभावित होता है। व्यस्तता के कारण आदमी नाश्ता, खाना और सोना के साथ सामंजस्य नहींबैठा पाता है, जिससे वह अपेक्षित ऊर्जा से, अनुकूल उत्साह से अपने दैनिक कार्य का निष्पादन नहींकरता और लक्ष्य को प्राप्त करने में पीछे रह जाता है। सुरेशकुमार गुप्ता ने ये बातें दुर्गा क्लब परिसर में स्वास्थ्य जागरुकता संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कही। स्वास्थ्य जागरुकता संगोष्ठी का शुभारंभ सुरेशकुमार गुप्ता के साथ विद्यालय के स्वास्थ्य अधिकारी डा. मनोज कुमार, विद्यालय समूह के सीईओ आनंद प्रकाश, डिप्टी सीईओ विद्या सागर और पुस्तक प्रकाशक दिलीप कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
पोषण आहार विशेषज्ञ अंजलि प्रिया और हेल्थ कोच सुनील तिवारी शरीर पर बढ़ती चर्बी, बढ़ता वजन, शुगर लेबल, रक्तचाप स्तर से स्वास्थ्य प्रभावित होता है। इसके नियंत्रण से आदमी ऊर्जावान बना रहता है और आयुष्मान (दीर्घ आयु वाला) भी होता है। बताया कि आज सामान्य फिजिशियन चिकित्सक की जितनी जरूरत है, उतनी ही जरूरत डाइटिशियन क्लिनिकल न्यूट्रिशियन की है। होम्योपैथी के विशेषज्ञ चिकित्सक डा. मनोज कुमार ने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए भरपूर या पर्याप्त नींद भी बेहद जरूरी है, जो भोजन और शरीर की जरूरत के बीच संतुलन बनाने का काम करता है। चिकित्सा विज्ञान में इस बात को अब अच्छी तरह समझा जा चुका है कि गहरी नींद से शारीरिक स्वास्थ्य का चोली-दामन जैसा संबंध है।
स्वास्थ्य जागरूकता शिविर में करीब साढ़े तीन सौ लोगों के सामान्य स्वास्थ्य का क्लिनिकल परीक्षण किया गया और उन्हें भोजन, परहेज की संबंधित सलाह दी गई।

 

सीबीएसई बारहवींपरीक्षा में दम दिखाया, अनुमंडल का मान बढ़ाया

दाउदनगर (औरंगाबाद)-कार्यालय प्रतिनिधि। विद्या निकेतन विद्यालय समूह के स्कूल संस्कार विद्या के छात्र राहुल कुमार ने अपनी श्रम-प्रतिभा का दम दिखाया और सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में करीब 90 फीसदी अंक प्राप्त कर अनुमंडल का मान बढ़ाया। संस्कार विद्या के 76 छात्र-छात्राओं ने बारहवींसीबीएसई परीक्षा में भाग लिया था, जिसमें राहुल कुमार को 89.6 फीसदी अंक प्राप्त हुए। बिहार के ग्रामीण क्षेत्र में संचालित इस विद्यालय के 15 छात्र-छात्राओं को 80 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त हुए हैं।
राहुल कुमार के पिता अनिल कुमार अग्रवाल ने अपने बेटे की सफलता में स्कूल के अध्यापकों के योगदान के प्रति संतोष व्यक्त किया। विद्यालय समूह के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक ने सफल छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य के प्रति शुभकामनाएं प्रकट की। विद्यालय के सीईओ आनंद प्रकाश और डिप्टी सीईओ विद्या सगार ने इस सफलता के लिए विद्यालय प्रबंधन और विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ अभिभावकों के प्रति भी धन्यवाद व्यक्त किया। प्राचार्य सूर्यकांत प्रसाद ने कहा कि गणित में 25, रसायनशास्त्र में 16, भौतिकी में 13, जीवविज्ञान में 08 छात्र-छात्राओं ने 90 फीसदी से ऊपर अंक प्राप्त कर अपना, अपने परिवार, अपने समाज के साथ विद्यालय का भी मान बढ़ाया है।

(रिपोर्ट, तस्वीर : निशांत राज)

Share
  • Related Posts

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    • देवी शोणाक्षी के पूजन- नमन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। शारदीय नवरात्र प्रारंभ होते ही प्रतिपदा तिथि से डेहरी नगर के पाली स्थित देवी शोणाक्षी के…

    Share

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    मन्नत पूरी होने पर मां की सेवा का संकल्प लेते हैं श्रद्धालु डेहरी -ऑन -सोन (रोहतास)- सोनमाटी ब्यूरो। बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां प्रखंड की ढोढा पंचायत के रेवार…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    खेत बचाओ अभियान : भोजपुर के दो गांवों में 73 किसानों को दी गई टिकाऊ खेती की जानकारी

    खेत बचाओ अभियान : भोजपुर के दो गांवों में 73 किसानों को दी गई टिकाऊ खेती की जानकारी

    डेहरी में 10 टन से अधिक सोनपापड़ी जब्त, 5.75 लाख रुपये की खाद्य सामग्री पर कार्रवाई

    डेहरी में 10 टन से अधिक सोनपापड़ी जब्त, 5.75 लाख रुपये की खाद्य सामग्री पर कार्रवाई

    डेहरी के कलाकार आदित्य प्रकाश ने पूर्व एयर वाइस मार्शल को भेंट की अपनी कलाकृति

    डेहरी के कलाकार आदित्य प्रकाश ने पूर्व एयर वाइस मार्शल को भेंट की अपनी कलाकृति

    मुसहर जाति की बुनियादी समस्याओं के समाधान का मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा

    मुसहर जाति की बुनियादी समस्याओं के समाधान का मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा

    छठ घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

    छठ घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

    समस्तीपुर में इंडियन रनर बत्तख पालन से बढ़ रहे रोजगार और स्वरोजगार के अवसर

    समस्तीपुर में इंडियन रनर बत्तख पालन से बढ़ रहे रोजगार और स्वरोजगार के अवसर