12 साल पहले मृत बताई गई महिला जिंदा मिली, पुलिस जांच पर उठे गंभीर सवाल

डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। रोहतास में दहेज हत्या से जुड़े एक पुराने मामले ने पुलिस की जांच प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बालरती बिगहा निवासी दिलीप महतो ने एसपी रोहतास को दिए आवेदन में दावा किया है कि जिस महिला को वर्ष 2014 में मृत मानकर उसके ससुरालवालों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया गया था, वह करीब 12 साल बाद झारखंड में जीवित मिली है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने मामले की जांच में शव की पहचान और महिला की तलाश को लेकर आवश्यक सत्यापन नहीं किया।

दिलीप महतो के अनुसार, उनके पुत्र अरुण कुमार की शादी वर्ष 2003 में औरंगाबाद जिले के पिरौटा निवासी हजारी वर्मा की पुत्री शकुंतला देवी उर्फ कांति देवी से हुई थी। वर्ष 2014 में शकुंतला देवी बिना बताए घर से चली गईं। इसके बाद मायके पक्ष की ओर से 20 अगस्त 2014 को डेहरी नगर थाना में कांड संख्या 329/14 दर्ज कराया गया। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि मामले में धारा 498ए, 302, 201/34 तथा दहेज अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई और महिला की हत्या कर शव छिपाने का आरोप लगाया गया।
आठ लोगों को जेल भेजे जाने का दावा
दिलीप महतो का दावा है कि मामले में पति अरुण कुमार, ससुर दिलीप महतो, सास भगवनों देवी, बबीता देवी, देवर भरत महतो, गोतनी सविता देवी, देवर गोबिंद महतो और गोतनी संजू देवी समेत आठ लोगों को जेल भेजा गया। परिजनों के अनुसार, जमानत और मुकदमे की प्रक्रिया में परिवार को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा और जमीन व वाहन तक बेचने पड़े। उनका कहना है कि बाद में सासाराम न्यायालय में मामला समाप्त हो गया, लेकिन इस दौरान परिवार को सामाजिक और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।

Share
  • Related Posts

    भारतीय इतिहास-दृष्टि पर दो दिन चला मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी का समापन

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। भारतीय इतिहास को भारतीय दृष्टि और स्वदेशी पद्धतियों से देखने-समझने पर दो दिनों तक चले व्यापक अकादमिक विमर्श के बाद दशम युवा इतिहासकार राष्ट्रीय संगोष्ठी का गोपाल नारायण…

    Share

    समयसीमा पर समयसीमा बीती, फिर भी नहीं खुला पाली ओवरब्रिज

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। शहर के पाली स्थित रेलवे ओवरब्रिज को मरम्मत के बाद जल्द चालू करने की मांग को लेकर रविवार को स्थानीय लोगों ने पुल के समीप धरना-प्रदर्शन किया। इस…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    भारतीय इतिहास-दृष्टि पर दो दिन चला मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी का समापन

    भारतीय इतिहास-दृष्टि पर दो दिन चला मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी का समापन

    समयसीमा पर समयसीमा बीती, फिर भी नहीं खुला पाली ओवरब्रिज

    समयसीमा पर समयसीमा बीती, फिर भी नहीं खुला पाली ओवरब्रिज

    भारतीय दृष्टि से इतिहास लेखन पर मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी में 200 से अधिक शोध-पत्र प्रस्तुत

    भारतीय दृष्टि से इतिहास लेखन पर मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी में 200 से अधिक शोध-पत्र प्रस्तुत

    भिखारी ठाकुर जयंती समारोह की तैयारियां तेज, 15 से 18 दिसंबर तक होगा ‘लोकरस रंग-सह-सम्मान समारोह’

    भिखारी ठाकुर जयंती समारोह की तैयारियां तेज, 15 से 18 दिसंबर तक होगा ‘लोकरस रंग-सह-सम्मान समारोह’

    गांधी : विचारों की वह रोशनी, जो समय के साथ और गहरी होती गई

    गांधी : विचारों की वह रोशनी, जो समय के साथ और गहरी होती गई

    नाटकों के रंग में रंगेगा डेहरी, देशभर से आएंगी 30 नाट्य संस्थाएं

    नाटकों के रंग में रंगेगा डेहरी, देशभर से आएंगी 30 नाट्य संस्थाएं