केंद्रीय विद्यालय सासाराम में हिंदी दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन

सासाराम (रोहतास)। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सासाराम में सोमवार को राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति प्रेम, सम्मान और गौरव की भावना विकसित करने के साथ दैनिक जीवन में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग के लिए प्रेरित करना था।


कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य सह राजभाषा प्रभारी पूर्णवासी सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हिंदी केवल संवाद की भाषा नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, संवेदना और विविधता को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने विद्यार्थियों से हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग करने तथा इसके संवर्धन में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।


हिंदी दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों के लिए कविता-पाठ, भाषण, निबंध-लेखन, सुलेख, प्रश्नोत्तरी और पोस्टर निर्माण सहित हिंदी भाषा से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान हिंदी के महत्व, राजभाषा के रूप में उसकी भूमिका तथा दैनिक जीवन में हिंदी के प्रयोग पर भी प्रकाश डाला गया।


विद्यालय के हिंदी शिक्षक कृष्णनंदन राय, सूरज सिंह और धनंजय ने विद्यार्थियों को हिंदी की समृद्ध साहित्यिक परंपरा से परिचित कराया। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में भाषा की भूमिका पर अपने विचार रखते हुए विद्यार्थियों को हिंदी के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए प्रेरित किया।


प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इससे विद्यार्थियों में हिंदी के प्रति रुचि और रचनात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा मिला।


कार्यक्रम के अंत में हिंदी के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा दैनिक कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग का संकल्प लिया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए विद्यार्थियों को हिंदी भाषा को अपने दैनिक व्यवहार का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।




Share
  • Related Posts

    रोडीज की टीम को सासाराम का अपनापन, बिहारी सत्तू और मां ताराचंडी के छायाचित्र से किया स्वागत

    सासाराम (रोहतास)। मशहूर रियलिटी शो ‘रोडीज’ की टीम के सासाराम प्रवास के दौरान रोटरी क्लब सासाराम के सदस्यों ने मुलाकात कर बिहार की सांस्कृतिक परंपरा और स्थानीय आत्मीयता का परिचय…

    Share

    कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में सतर्कता जागरूकता सप्ताह शुरू

    पटना। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में 26 अक्टूबर को सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ सत्यनिष्ठा की शपथ के साथ हुआ। संस्थान के कार्यकारी निदेशक डॉ.…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    रोडीज की टीम को सासाराम का अपनापन, बिहारी सत्तू और मां ताराचंडी के छायाचित्र से किया स्वागत

    रोडीज की टीम को सासाराम का अपनापन, बिहारी सत्तू और मां ताराचंडी के छायाचित्र से किया स्वागत

    कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में सतर्कता जागरूकता सप्ताह शुरू

    कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में सतर्कता जागरूकता सप्ताह शुरू

    Weekly Epaper

    Weekly Epaper

    वंदे मातरम् भारत की आत्मा का गान है, केवल गीत नहीं : डॉ. चरण सिंह केदारखंडी

    वंदे मातरम् भारत की आत्मा का गान है, केवल गीत नहीं : डॉ. चरण सिंह केदारखंडी

    दीपावली को लेकर प्रशासन सतर्क, डेहरी में पटाखा दुकानों का औचक निरीक्षण

    दीपावली को लेकर प्रशासन सतर्क, डेहरी में पटाखा दुकानों का औचक निरीक्षण

    केंद्र सरकार के खिलाफ राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेंगे रेलकर्मी आंदोलन की तैयारी हेतु विजयवाड़ा में नवंबर में होगी राष्ट्रीय बैठक

    केंद्र सरकार के खिलाफ राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेंगे रेलकर्मी आंदोलन की तैयारी हेतु विजयवाड़ा में नवंबर में होगी राष्ट्रीय बैठक