कौशल प्रशिक्षण प्राप्त 270 प्रतिभागियों को मिला प्रमाण पत्र, देव मंगल सभागार में आयोजन

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)- विषेश संवादाता। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के अंतर्गत संचालित हस्त-शिल्प विभाग एवं गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित नारायण कौशल विकास केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में आज विश्वविद्यालय के देव मंगल सभागार में कौशल विकास प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके 270 प्रतिभागियों के बीच प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुल सचिव डॉ. कुमार आलोक प्रताप, सहायक कुल सचिव मिथिलेश कुमार सिंह, ग्लोबल ट्रेडिंग कंपनी की निदेशक डॉ. संगीता सिंह, शैल एग्री की निदेशक डॉ. मोनिका सिंह तथा नारायण स्किल डेवलपमेंट की निदेशक निरुपमा सिंह सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे।अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि कौशलयुक्त व्यक्ति के लिए रोजगार के अवसर स्वतः सृजित होते हैं। हुनर न केवल व्यक्ति और उसके परिवार के विकास का माध्यम बनता है, बल्कि समाज के अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा करता है।

उन्होंने प्रतिभागियों से आह्वान किया कि प्राप्त प्रशिक्षण को और अधिक उन्नत बनाने के लिए विशेषज्ञों से निरंतर सीखते रहें, ताकि वे भविष्य में एक बेहतर सृजनकर्ता बन सकें।कार्यक्रम का संचालन नारायण स्किल डेवलपमेंट सेंटर के तकनीकी प्रमुख सूरज कुमार ने किया, जबकि केंद्र के प्रभारी ओमप्रकाश सिंह ने अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों के साथ फोटो सेशन भी आयोजित किया गया।

(रिपोर्ट, तस्वीर : भूपेंद्रनारायण सिंह, पीआरओ, जीएनएसयू

Share
  • Related Posts

    जीएनएसयू में कृषि स्वचालित मौसम निगरानी केंद्र शुरू, किसानों को मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी

    डेहरी -ऑन -सोन (रोहतास)। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय (जीएनएसयू ), जमुहार में कृषि शिक्षा, अनुसंधान और किसानों को मौसम संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की…

    Share

    रोहतास के सबदला गांव में एनसीसी कैडेट्स ने की तालाब की सफाई, लगाए पौधे

    डेहरी-ऑन- सोन (रोहतास)। जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय की एनसीसी 6/42 कंपनी की ओर से एनसीसी निदेशालय, बिहार एवं झारखंड, पटना के निर्देशानुसार संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    जीएनएसयू में कृषि स्वचालित मौसम निगरानी केंद्र शुरू, किसानों को मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी

    जीएनएसयू में कृषि स्वचालित मौसम निगरानी केंद्र शुरू, किसानों को मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी

    रोहतास के सबदला गांव में एनसीसी कैडेट्स ने की तालाब की सफाई, लगाए पौधे

    रोहतास के सबदला गांव में एनसीसी कैडेट्स ने की तालाब की सफाई, लगाए पौधे

    गया के गजाधरपुर में पशु स्वास्थ्य शिविर, 110 किसानों को मिला लाभ

    गया के गजाधरपुर में पशु स्वास्थ्य शिविर, 110 किसानों को मिला लाभ

    सलवान पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव 2026 की धूम, ‘कहत कबीर’ और ‘पुतलियों के पार’ ने दिया मानवीय मूल्यों का संदेश

    सलवान पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव 2026 की धूम, ‘कहत कबीर’ और ‘पुतलियों के पार’ ने दिया मानवीय मूल्यों का संदेश

    Weekly Epaper

    Weekly Epaper

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”