72वीं मोइनुल हक फुटबॉल चैंपियनशिप का उद्घाटन, पहले दिन के मुकाबले में रोहतास ने अरवल को 2-0 से हराया

सासाराम (रोहतास) कार्यालय प्रतिनिधि। न्यू स्टेडियम फजलगंज में बुधवार को 72वीं बिहार राज्य मोइनुल हक फुटबॉल कप चैंपियनशिप की शुरुआत हुई। चैंपियनशिप का उद्घाटन सासाराम नगर निगम की मेयर काजल कुमारी, उप मेयर सत्यवंती देवी, और जिला खेल पदाधिकारी विनय प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से किया। राष्ट्रीय गान के बाद समारोह की शुरुआत हुई।

यह टूर्नामेंट 12 जनवरी 2025 तक चलेगा, जिसमें पांच जिलों की टीमें— रोहतास, भोजपुर, कैमूर, औरंगाबाद, और अरवल भाग ले रही हैं।उद्घाटन मैच रोहतास बनाम अरवल के बीच हुआ। जिसमें रोहतास की टीम 2- 0 से विजयी हुई। दूसरा मैच भोजपुर बनाम कैमूर के बीच हुआ। मैच का संचालन बिहार फुटबॉल एसोसिएशन के मान्यता प्राप्त रेफरी संतोष कुमार, शशि मोहन सिंह, और अन्य निर्णायकों ने किया।

इस अवसर पर रोहतास जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष एस. पी. वर्मा, सचिव नौशाद आलम, कोषाध्यक्ष विमल कुमार सिंह, संरक्षक सैयद एनाम अहमद, उपाध्यक्ष आफताब आलम, कार्यालय सचिव उपेंद्र कुमार सिंह, मुखिया जयशंकर शर्मा, कैमूर जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष बिरजू पटेल, राजद नेता मनोज सिंह, प्रदेश सचिव राजद अरविंद यादव, जिला अध्यक्ष युवा राजद शिवंत कुशवाहा, जिला महासचिव विजेता गुप्ता, प्रो कामेश्वर सिंह, इस्तियाक आलम, आदिल इमाम, चंचल मिश्रा, रामजी सिंह, छोटेलाल यादव, सहित बहुत सारे खेल प्रेमी और दर्शक मौजूद थे। टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।9 जनवरी 2025 को पहला मैच औरंगाबाद बनाम कैमूर और दूसरा मैच भोजपुर बनाम अरवल के बीच होगा ।

Share
  • Related Posts

    भारतीय इतिहास-दृष्टि पर दो दिन चला मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी का समापन

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। भारतीय इतिहास को भारतीय दृष्टि और स्वदेशी पद्धतियों से देखने-समझने पर दो दिनों तक चले व्यापक अकादमिक विमर्श के बाद दशम युवा इतिहासकार राष्ट्रीय संगोष्ठी का गोपाल नारायण…

    Share

    समयसीमा पर समयसीमा बीती, फिर भी नहीं खुला पाली ओवरब्रिज

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। शहर के पाली स्थित रेलवे ओवरब्रिज को मरम्मत के बाद जल्द चालू करने की मांग को लेकर रविवार को स्थानीय लोगों ने पुल के समीप धरना-प्रदर्शन किया। इस…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    भारतीय इतिहास-दृष्टि पर दो दिन चला मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी का समापन

    भारतीय इतिहास-दृष्टि पर दो दिन चला मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी का समापन

    समयसीमा पर समयसीमा बीती, फिर भी नहीं खुला पाली ओवरब्रिज

    समयसीमा पर समयसीमा बीती, फिर भी नहीं खुला पाली ओवरब्रिज

    भारतीय दृष्टि से इतिहास लेखन पर मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी में 200 से अधिक शोध-पत्र प्रस्तुत

    भारतीय दृष्टि से इतिहास लेखन पर मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी में 200 से अधिक शोध-पत्र प्रस्तुत

    भिखारी ठाकुर जयंती समारोह की तैयारियां तेज, 15 से 18 दिसंबर तक होगा ‘लोकरस रंग-सह-सम्मान समारोह’

    भिखारी ठाकुर जयंती समारोह की तैयारियां तेज, 15 से 18 दिसंबर तक होगा ‘लोकरस रंग-सह-सम्मान समारोह’

    गांधी : विचारों की वह रोशनी, जो समय के साथ और गहरी होती गई

    गांधी : विचारों की वह रोशनी, जो समय के साथ और गहरी होती गई

    नाटकों के रंग में रंगेगा डेहरी, देशभर से आएंगी 30 नाट्य संस्थाएं

    नाटकों के रंग में रंगेगा डेहरी, देशभर से आएंगी 30 नाट्य संस्थाएं