मिट्टी से मोहब्बत

निभाया वादा, पूरी की मातृभूमि पर दफन करने की ख्वाहिश,

शौहर की लाश को कनाडा से भारत (डेहरी-आन-सोन) ले आई विदेशी बीवी

प्रसिद्ध राष्ट्रवादी राजनेता व स्वतंत्रता सेनानी अब्दुल क्युम अंंसारी के भतीजे थे मुनु अंसारी

डेहरी-आन-सोन (बिहार)सोनमाटी समाचार। अपनी मिट्टी से मोहब्बत ऐसी कि सात समंदर से भी आगे करीब 12 हजार किलोमीटर दूर उत्तरी अमेरिका के देश कनाडा में जा बसे मुनु अंसारी की ख्वाहिश अपनी मातृभूमि पर ही दफनाए जाने की थी। उनकी जिंदगी के अंतिम दिनों की यह इच्छा कनाडियन पत्नी कैरेन अंसारी ने पूरी की।

मुनु अंसारी की मौैत 65 साल की उम्र में लंबी बीमारी के कारण कनाडा में 9 नवंबर को हो गई। शव को विदेश से लाए जाने की औपचारिकता पूरी करने के बाद कैरेन हवाई जहाज से मौत के 21 दिन बाद अपने शौहर के शव को लेकर डेहरी-आन-सोन (बिहार) पहुंची, जहां बस्तीपुर के कब्रिस्तान में मुनु अंसारी के शव को मुस्लिम विधान के साथ दफनाया गया।

मुनु अंसारी बिहार के प्रसिद्ध राष्ट्रवादी राजनेता व स्वतंत्रता सेनानी अब्दुल क्युम अंंसारी के भतीजे और उनके छोटे भाई कवि अंसारी के बेटे थे। मुनु अंसारी का जन्म डेहरी-आन-सोन के तारबंगला स्थित हाई स्कूल के सामने वाली अपने समय की सबसे खूबसूरत अंसारी बिल्ंिडग (साकिया भस्कन) में हुआ था।

साकिया भस्कन आज वीरान पड़ा हुआ है। अब्दुल क्युम अंसारी के छोटे भाई मेकेनिकल इंजीनियर रहे स्वर्गीय कवि अंसारी डेहरी-आन-सोन के न्यू डिलियां में रहते थे। अब न्यू डिलियां में मुनु अंसारी के भाई परकास अंसारी, बाबू अंसारी और बावली अंसारी रहते हैेंं।

दोस्ती हुई और पति-पत्नी बन गए दोनों
भारत में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद मुनु अंसारी कनाडा चले गए थे और आईसीटीएन के अध्यापक के रूप में करियर की शुरुआत की थी। मृत्यु के समय वह होटल डाइरेक्टर थे। अध्यापन कार्य के दौरान ही उनकी दोस्ती मेडिसिन साइंटिस्ट कैरेन अंसारी हुई और दोनों के संबंध पति-पत्नी के रिश्ते में बदल गया।

मुनु अंसारी ने पत्नी से कहा था, उनकी इच्छा मौत के बाद उन्हें अपनी मातृभूमि, अपनी माटी पर ही दफनाए जाने की है। विदेशी बीवी ने उनकी अंतिम समय की यह इच्छा पूरी की और लाश को कनाडा जैसे विकसित व साधनसंपन्न देश से भारत ले जाने का झंझट झेलकर भी वह छोटे व अपेक्षाकृत पिछड़े शहर डेहरी-आन-सोन पहुंची।
(वेब रिपोर्टिंग : वारिस अली)

Share
  • Related Posts

    भिखारी ठाकुर रजत जयंती पर आरा में सजेगा लोक संस्कृति का मंच

    आरा (भोजपुर)। भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान, आरा से जुड़े सदस्यों की आवश्यक बैठक भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी विनोद कुमार सिंह ने की,…

    Share

    गरीब और अशिक्षितों को मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व : अरविंद दूबे

    आरा (भोजपुर)। समाज के गरीब और वंचित लोगों को शिक्षा एवं अवसरों के माध्यम से मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व है। गरीबों की न कोई जाति होती है…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    भिखारी ठाकुर रजत जयंती पर आरा में सजेगा लोक संस्कृति का मंच

    भिखारी ठाकुर रजत जयंती पर आरा में सजेगा लोक संस्कृति का मंच

    गरीब और अशिक्षितों को मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व : अरविंद दूबे

    गरीब और अशिक्षितों को मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व : अरविंद दूबे

    जमुहार में सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    जमुहार में सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    बरूना पंचायत में विधिक और जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को अधिकारों व जल बचाने का संदेश

    बरूना पंचायत में विधिक और जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को अधिकारों व जल बचाने का संदेश

    आईसीएआर पटना में जलवायु-अनुकूल कृषि और किसान-केंद्रित अनुसंधान की समीक्षा

    आईसीएआर पटना में जलवायु-अनुकूल कृषि और किसान-केंद्रित अनुसंधान की समीक्षा

    माता शबरी खेल महोत्सव सीजन-5 की तैयारी को लेकर बैठक, खेल के साथ शिक्षा और दस्तावेजीकरण अभियान पर जोर

    माता शबरी खेल महोत्सव सीजन-5 की तैयारी को लेकर बैठक, खेल के साथ शिक्षा और दस्तावेजीकरण अभियान पर जोर