एक और ऐलान

बिहार के समाज को बेहतर बनाने की दिशा में उम्मीद जगाने वाला है आईएएस बेटे की शादी बिना दहेज करने का ऐलान, फैसला नई राह दिखाने वाला और समाज के नीचले स्तर तक प्रेरणा देने वाला 

डेहरी-आन-सोन (बिहार)-कृष्ण किसलय। बेटे की शादी बिना दहेज लेकर करने की बिहार से एक और ऊंची आवाज विश्वविश्रुत सोन नद के तट पर बसे सबसे बड़े शहर डेहरी-आन-सोन से आई है। यह ऐलान आईएएस बेटे के राजनेता पिता ने किया है और विवाह के लिए इस भावना के समर्थक परिवार को आमंत्रित किया है। बेटे हैं पश्चिम बंगाल में मिदनापुर जिला में पदस्थापित डा. विवेक कुमार और पिता हैं डेहरी-आन-सोन के निवासी व नबीनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक वीरेन्द्रकुमार सिंह।

जिस बिहार में आईएएस-आईपीएस दूल्हे कई करोड़ की सबसे ऊंची कीमत पर बिकते हैं, उस बिहार में उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के बेटे की सादगीपूर्ण शादी के बाद अब बिना दहेज लेकर शादी करने की विधायक वीरेन्द्र कुमार सिंह की इच्छा बिहार के समाज को बेहतर बनाने की दिशा में उम्मीद जगाने वाली है। बिहार में दहेज की सबसे ऊंची बोली भूमिहार, राजपूत, कायस्थ, कुर्मी, यादव जाति के समाज में है। जदयू विधायक वीरेन्द्र कुमार सिंह की इस इच्छा के पीछे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दहेजबंदी मिशन का ही असर माना जा सकता है, क्योंकि श्री सिंह फिलहाल नीतीश कुमार की पार्टी जदयू से विधायक हैं और पहले औरंगाबाद के सांसद भी रह चुके हैं। डा. विवेक कुमार ने एमबीबीएस कर डाक्टर बनने के बाद 2015 में सिविल सर्विसेज की परीक्षा में शामिल होकर 80वां स्थान हासिल किया था।

वीरेन्द्र कुमार सिंह के इस निर्णय की आरंभिक जानकारी स्वतंत्र पत्रकार अखिलेश कुमार (डेहरी-आन-सोन) की फेसबुक वाल पर दी गई। एमबीबीएस करने के बाद डा. विवेक कुमार ने सिविल सर्विसेज की परीक्षा की तैयारी के लिए प्लान और कठोर श्रम किया। डा. विवेक कुमार का मानना है कि आईएएस हो जाने के बाद एक चिकित्सक के मुकाबले देश व समाज की सेवा करने का व्यापक अवसर उनके पास होगा।
वीरेन्द्र कुमार सिंह ने अपना अनुभव बांटते हुए यह बताया है कि उन्हें भरोसा ही नहीं होता था कि उनका बेटा मन लगाकर पढ़ता भी है। मेडिकल की पढ़ाई के दिनों में छुट्टियों में घर (डेहरी-आन-सोन) आने पर पढ़ता नहीं था, तो खींझ होती थी, गुस्सा होता था। मगर ने एमबीबीएस किया तो यह सोचने पर मजबूर हुआ कि नई पीढ़ी को समझने के लिए पुरानी पीढ़ी के तरीके कारगर नहींहैं। बेशक आईएएस की परीक्षा में सफल होकर डा. विवेक ने एकदम चौंकाने वाला काम किया।
बहरहाल, सदियों से जारी दहेज रूपी कोढ़ को समाप्त करने के लिए हर स्तर पर कदम उठाने की जरूरत वाले समाज में विधायक बाप व आईएएस बेटे का फैसला नई राह दिखाने वाला और समाज के नीचले स्तर तक प्रेरणा देने वाला है। दहेज की मांग शाही खर्च और प्रदर्शन के कारण होती है, क्योंकि दहेज की रकम का बड़ा हिस्सा प्रदर्शन पर खर्च होता है। इसीलिए कमजोर आर्थिक स्थिति वालों के लिए दहेज सामाजिक कैैंसर बना हुआ है। दहेज नहींलेने के ऐलान से ज्यादा जरूरत इस बात की है कि खर्च का प्रदर्शन न हो, अपनी आर्थिक स्थिति का दिखावा न हो। इस मामले में संयम ही संत का शस्त्र है, पहचान है, जैसे उदाहरण का सार्वजनिक प्रदर्शन की बेहद आवश्यकता है। बेशक, समाज के शीर्ष पर विद्यमान लोगों की पहल का संदेश नीचे के स्तर पर पहुंचेगा। इससे समाज के नजरिय के बदलने में समय लगेगा, मगर की गई पहल को लेकर समय लिखेगा इतिहास।

Share
  • Related Posts

    डेहरी के कलाकार आदित्य प्रकाश ने पूर्व एयर वाइस मार्शल को भेंट की अपनी कलाकृति

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास ) । हरियाणा स्थित सैनिक स्कूल रेवाड़ी के 18वें वार्षिकोत्सव समारोह में बिहार के रोहतास जिले के डेहरी ऑन सोन निवासी कलाकार आदित्य प्रकाश ने अपनी कलात्मक प्रतिभा…

    Share

    मुसहर जाति की बुनियादी समस्याओं के समाधान का मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा

    पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुसहर जाति की बुनियादी समस्याओं के निराकरण के लिए राज्य स्तर पर आवश्यक निर्देश जारी करने का भरोसा दिया है। ‘माता शबरी संघर्ष…

    Share

    One thought on “एक और ऐलान”

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    डेहरी के कलाकार आदित्य प्रकाश ने पूर्व एयर वाइस मार्शल को भेंट की अपनी कलाकृति

    डेहरी के कलाकार आदित्य प्रकाश ने पूर्व एयर वाइस मार्शल को भेंट की अपनी कलाकृति

    मुसहर जाति की बुनियादी समस्याओं के समाधान का मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा

    मुसहर जाति की बुनियादी समस्याओं के समाधान का मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा

    छठ घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

    छठ घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

    समस्तीपुर में इंडियन रनर बत्तख पालन से बढ़ रहे रोजगार और स्वरोजगार के अवसर

    समस्तीपुर में इंडियन रनर बत्तख पालन से बढ़ रहे रोजगार और स्वरोजगार के अवसर

    ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत 102 किसानों को दी गई वैज्ञानिक खेती की जानकारी

    ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत 102 किसानों को दी गई वैज्ञानिक खेती की जानकारी

    वन नेशन, वन इलेक्शन पर भाषण प्रतियोगिता में गौरी कुमारी प्रथम

    वन नेशन, वन इलेक्शन पर भाषण प्रतियोगिता में गौरी कुमारी प्रथम