अग्रणी होने के लिए एकता जरूरी

अखिल भारतीय रौनियार वैश्य महासभा के राष्ट्रीय चुनाव से संबंधित संपर्क कार्यक्रम
डेहरी-आन-सोन (बिहार)-सोनमाटी समाचार। होटल उर्वशी में अखिल भारतीय रौनियार वैश्य महासभा के राष्ट्रीय चुनाव से संबंधित संपर्क कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व डीजीपी अशोककुमार गुप्त ने वैश्य एकता का आह्वान करते हुए कहा कि रौनियारों को अतिपिछड़ा वर्ग की श्रेणी में सूचीबद्ध करने के लिए सरकार पर दबाव बनाए जाने की जरूरत है और यह दबाव एकता-प्रदर्शन से ही संभव है।

पूर्व डीजीपी अशोककुमार गुप्त ने कहा किअतिपिछड़ा वर्ग में शामिल हुए बिना रौनियार वैश्य नौकरी के मामले में अग्रणी नहींबन सकते और राजनीति में अगली पंक्ति में दिखने या निर्णायक स्थिति में होने के लिए एकजुटता की जरूरत है। संगठन की ताकत से ही विभिन्न वर्गों के प्रभावशाली व्यवसाय पर अधिकार जमाया जा सकता है, जिन पर दूसरे वर्गों का सदियों से एकाधिकार रहा है।

महासभा की स्थापना 98 साल पहले

अशोक कुमार गुप्त ने छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में होने वाले रौनियार वैश्यों के अधिवेशन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने पर जोर देते हुए यह जानकारी दी कि रौनियार वैश्य महासभा की स्थापना 98 साल पहले इस समाज के विकास और संरक्षण के लिए हुई थी।

कार्यक्रम को रौनियार वैश्य महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजीव रंजन, युवाा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय गुप्ता, पूर्व मेजर बैजनाथ प्रसाद गुप्ता, रौनियार वैश्य महासभा के जिला संरक्षक नंदलाल गुप्ता आदि ने संबोधित किया।

डेहरी के पाली में जाम से लोग परेशान
डेहरी-आन-सोन (सोनमाटी समाचार)। एक पखवाड़े से शहर के पाली पुल के पास आये दिन लगने वाले जाम से आमलोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जब जाम सुबह और शाम के अतिव्यस्त समय में लगता है तो नौकरी-पेशा से जुड़े लोगों और विद्यार्थियों को परेशानी के साथ समय और धन दोनों की बर्बादी झेलनी पड़ रही है। आवश्यक कार्य को लेकर घर से बाहर निकले लोगों को जाम की वजह से कई तरह की क्षति उठानी पड़ रही है। मरीजों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है।


बीए की परीक्षा होने के कारण परीक्षार्थियों भारी दिक्कत उठानी पड़ रही है।ा टेम्पो को जाम में फंस जाने के कारण यात्रियों को पाली पुल के पास एक ही गंतव्य के लिए दो बार टेम्पो बदलना पड़ रहा है और पैदल ही चलकर पुल से गुजरना पड़ रहा है। पाली पुल के पास जाम नहींलगने देने और यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था नहीं है।

– कुमार अरूण गुप्त

Share
  • Related Posts

    ईओ विमल कुमार हत्याकांड पर राजद का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) विमल कुमार की हत्या के विरोध में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने गुरुवार को डेहरी में विरोध-प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं…

    Share

    गुरु पूर्णिमा पर वेद व्यास जयंती समारोह में नई किरण प्रतियोगिता परीक्षा के विजेताओं का सम्मान

    डेहरी-आन-सोन (रोहतास)। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भगवान वेद व्यास ट्रस्ट, डेहरी के तत्वावधान में एनिकट स्थित भगवान वेद व्यास मंदिर परिसर में भगवान वेद व्यास पूजन सह जयंती…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    नारायण स्कूल ऑफ लॉ में पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

    नारायण स्कूल ऑफ लॉ में पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

    हरियाली अमावस्या पर कृषि अनुसंधान परिसर में पौधरोपण अभियान, 64 फलदार एवं बहुउद्देशीय पौधे लगाए

    हरियाली अमावस्या पर कृषि अनुसंधान परिसर में पौधरोपण अभियान, 64 फलदार एवं बहुउद्देशीय पौधे लगाए

    रेडिया शरीफ दरगाह में गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल, दो दिवसीय उर्स मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब

    रेडिया शरीफ दरगाह में गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल, दो दिवसीय उर्स मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब

    संस्कृति के हिमायती एडीजी रामकुमार का गोरखपुर में ‘गौरवशाली पूर्वांचल’ की परंपरा में अभिनंदन

    संस्कृति के हिमायती एडीजी रामकुमार का गोरखपुर में ‘गौरवशाली पूर्वांचल’ की परंपरा में अभिनंदन

    नारायण मेडिकल कॉलेज में स्तनपान कक्ष की स्थापना, माताओं को मिला सुरक्षित और निजी स्थान

    नारायण मेडिकल कॉलेज में स्तनपान कक्ष की स्थापना, माताओं को मिला सुरक्षित और निजी स्थान

    पाँच टीमें, एक लक्ष्य: खेत तक पहुँचेगा कृषि अनुसंधान

    पाँच टीमें, एक लक्ष्य: खेत तक पहुँचेगा कृषि अनुसंधान