सासाराम संतपाल में राष्ट्रध्वज आरोहण/ मनी वाजपेयी की पुंयतिथि

पहली बार विद्यालय परिवार एकसाथ नहीं : डा. एसपी वर्मा

सासाराम (रोहतास)-सोनमाटी संवाददाता। संतपाल स्कूल में 74वां स्वतंत्रता दिवस पर अध्यक्ष डा. एसपी वर्मा ने झंडोत्तोलन करने के बाद अपने संबोधिन में कहा, कोरोना महामारी के कारण जीवन में पहली बार ऐसा हुआ है कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में विद्यार्थी, अभिभावक और विद्यालय परिवार के सभी सदस्य एकसाथ नहीं हैं। विद्यालय के प्रबंधक रोहित वर्मा ने कहा कि स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं कोरोना काल मेें कोरोना योद्धा बनकर कर्तव्य का निर्वाह कर रहे हैं। आरंभ में अंशु पांडेय, प्रज्ञा, उत्कर्ष और अमरजीत ने राष्ट्रगान गाया।

विद्यार्थियों ने किया आनलाइन सांस्कृतिक कार्यक्रम :

विद्यालय के आडिटोरियम में प्रस्तुत संक्षिप्त सांस्कृतिक कार्यक्रम में चौथी कक्षा की छात्रा शिवाष्मी ने मनमोहक भावनृत्य किया और विद्यालय शिक्षिका मनीषा ने कत्थक नृत्य पेश किया। अनेक छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने घरों से ही आनलाइन नृत्य और देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए, जिसमें सातवीं कक्षा की छात्रा ख्याति गुप्ता की देशभक्ति गीत ऐ वतन… पर प्रस्तुुति खूब सराहनीय रही। संचालन विद्यालय की शिक्षिका शुभम प्रिया और सुनीता सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय की प्राचार्य अराधना वर्मा ने किया।

रिपोर्ट, तस्वीर : अर्जुन कुमार, शिक्षक सह मीडिया प्रभारी, संतपाल स्कूल

स्वतंत्रता दिवस पर वृक्षारोपण

जमुहार (रोहतास)-विशेष संवाददाता। 74 वें स्वतंत्रता दिवस पर रोहतास जिले के जमुहार स्थित गोपालनारायणसिंह विश्वविद्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वजारोहण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति डा. प्रोफेसर एमएल वर्मा ने कहा कि कठिन तपस्या और बलिदान के बाद आजादी हमें प्राप्त हुई है। संस्थान के सचिव गोविंदनारायण सिंह ने कहा कि नारायण नर्सिंग कालेज के 2012, 13, 14 और 15 बैच के सभी 400 नर्सिंग स्टाफ बिहार सरकार के स्वास्थ विभाग में बहाल हो गए हैं। संस्थान के प्रबंध निदेशक त्रिविक्रमनारायण सिंह ने अपनी सेवा के बल पर राज्य में अग्रणी बने हुए हैं। विश्वविद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया गया, जिसमें नारायण चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य डा. विनोद कुमार, चिकित्सा अधीक्षक डा. प्रभात कुमार, विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा. राधेश्याम जयसवाल, परीक्षा नियंत्रक डा. कुमार आलोक प्रताप, एकेडमिक निदेशक डा. दिलीप कुमार यादव, अस्पताल के महाप्रबंधक (संचालन) उपेंद्र कुमार सिंह आदि ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन विश्वविद्यालय के जनसंपर्क पदाधिकारी भूपेन्द्रनारायण सिंह ने किया।

वाजपेयी की मनाई पुंयतिथि, किया ध्वजारोहण

सासाराम (रोहतास)-सोनमाटी संवाददाता। भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी की द्वितीय पुण्यतिथि पर रोहतास जिला भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ ने मंगलम् उत्सव वाटिका सभागार में रविवार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया। प्रकोष्ठ के जिला संयोजक गोरखनाथ लाल और सह-संयोजक नवीन सिन्हा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आरंभ किया। प्रकोष्ठ के प्रवक्ता अर्जुन कुमार और मीडिया प्रभारी शंभूनाथ दूबे ने अटलबिहारी वाजपेयी की कविताओं का पाठ किया। प्रवक्ता डा. राकेश बघेल, सोशल मीडिया प्रभारी अनिमेष रंजन, नरेंद्रदत्त मिश्र, राजेश कुमार सिंह उर्फ बिहारीजी, विकास सिंह, संजय गुप्ता, संजय सिंह आदि ने स्वर्गीय वाजपेयी के व्यक्तित्व-कृतितत्व पर प्रकाश डाला। भारतीय जनता पार्टी के रोहतास जिला बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के संयोजक गोरखनाथ लाल द्वारा मंगलम् उत्सव वाटिका में राष्ट्रध्वजारोहण भी किया गया। इस अवसर पर प्रकोष्ठ के सह-संयोजक नवीन सिन्हा ने आगत अतिथियों को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन अर्जुन कुमार और मीडिया प्रभारी शंभूनाथ दूबे ने किया।

Share
  • Related Posts

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    मन्नत पूरी होने पर मां की सेवा का संकल्प लेते हैं श्रद्धालु डेहरी -ऑन -सोन (रोहतास)- सोनमाटी ब्यूरो। बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां प्रखंड की ढोढा पंचायत के रेवार…

    Share

    सलवान पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव 2026 की धूम, ‘कहत कबीर’ और ‘पुतलियों के पार’ ने दिया मानवीय मूल्यों का संदेश

    गुरुग्राम। सलवान पब्लिक स्कूल, गुरुग्राम में 10 अक्टूबर को वार्षिकोत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया गया। ‘सुनो भाई साधो’ की केंद्रीय विषयवस्तु पर आधारित इस सांस्कृतिक समारोह में भारतीय संत…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    रोडीज की टीम को सासाराम का अपनापन, बिहारी सत्तू और मां ताराचंडी के छायाचित्र से किया स्वागत

    रोडीज की टीम को सासाराम का अपनापन, बिहारी सत्तू और मां ताराचंडी के छायाचित्र से किया स्वागत

    कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में सतर्कता जागरूकता सप्ताह शुरू

    कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में सतर्कता जागरूकता सप्ताह शुरू

    Weekly Epaper

    Weekly Epaper

    वंदे मातरम् भारत की आत्मा का गान है, केवल गीत नहीं : डॉ. चरण सिंह केदारखंडी

    वंदे मातरम् भारत की आत्मा का गान है, केवल गीत नहीं : डॉ. चरण सिंह केदारखंडी

    दीपावली को लेकर प्रशासन सतर्क, डेहरी में पटाखा दुकानों का औचक निरीक्षण

    दीपावली को लेकर प्रशासन सतर्क, डेहरी में पटाखा दुकानों का औचक निरीक्षण

    केंद्र सरकार के खिलाफ राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेंगे रेलकर्मी आंदोलन की तैयारी हेतु विजयवाड़ा में नवंबर में होगी राष्ट्रीय बैठक

    केंद्र सरकार के खिलाफ राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेंगे रेलकर्मी आंदोलन की तैयारी हेतु विजयवाड़ा में नवंबर में होगी राष्ट्रीय बैठक