गरीबों को बांटे गए कंबल

हसपुरा, औरंगाबाद (बिहार)-सोनमाटी समाचार। दाउदनगर प्रखंड के कनाप गांव में ईस्टर्न कोल लिमिटेड (आसनसोल, पश्चिम बंगाल) के उप महाप्रबंधक जयकरण विश्वकर्मा व उनकी पत्नी समाजसेविरा पिंकी करण, चद्रभूषण विश्वकर्मा, दुर्गमविद्या विश्वकर्मा के सौजन्य से कनाप सहित अन्य गांवों के भी गरीबों व असहायों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कनाप, धनीबिगहा, छकु बिगहा फतेगंज, आदर्शनगर के एक सौ गरीब व असहाय लोगों को कंबल दिया गया।
जयकरण विश्वकमा के अनुसार, अपने दिवंगत माता-पिता की याद में कंबल का वितरण किया गया। गरीबी की पीडा को काफी नजदीक से देखने वालों को यह अहसास होता है कि समाज के सक्षम लोग गरीबो को थोड़ी भी मदद करें तो उनकी स्थिति बदल जाएगी। जरूरत है कि समर्थवान लोग समाज के कमजोर लोगों को आगे बढ़कर मदद करें।


हसपुरा में संगीत परीक्षा
प्रयाग संगीत समिति इलाहबाद द्वारा आनंद संगीत महाविद्यालय की परीक्षा सुरक्षा-व्यवस्था के बीच हसपुरा में सम्पन्न हुई। परीक्षा में 423 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रथम वर्ष से प्रभाकर तक के गायन, वादन एवं नृत्य की विधाओं के परीक्षार्थी उपस्थित थे। केंद्राधीक्षक अरविन्द कुमार वर्मा, प्राचार्य अशोक कुमार एवं वीक्षक सुजीत कुमार, ज्ञान रंजन रितेश कुमार, शहबाज मिन्हाज, गुडु कुमार, धनंजय कुमार, श्रीकांत प्रसाद, शम्भू शरण के देखरेख में परीक्षा हुई।
प्राचार्य अशोक कुमार ने बताया कि इस कॉलेज से मिलने वाली प्रभाकर की डिग्री बीएड के समकक्ष है। इस परीक्षा में ऐसे भी परीक्षार्थी शामिल हुए, जो जिला और राज्य स्तर की प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त कर चुके हैं और पुरस्कृत भी हो चुके हैं।
(वेब रिपोर्टिंग : शम्भूशरण सत्यार्थी)

Share
  • Related Posts

    ईओ विमल कुमार हत्याकांड पर राजद का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) विमल कुमार की हत्या के विरोध में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने गुरुवार को डेहरी में विरोध-प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं…

    Share

    गुरु पूर्णिमा पर वेद व्यास जयंती समारोह में नई किरण प्रतियोगिता परीक्षा के विजेताओं का सम्मान

    डेहरी-आन-सोन (रोहतास)। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भगवान वेद व्यास ट्रस्ट, डेहरी के तत्वावधान में एनिकट स्थित भगवान वेद व्यास मंदिर परिसर में भगवान वेद व्यास पूजन सह जयंती…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    नारायण स्कूल ऑफ लॉ में पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

    नारायण स्कूल ऑफ लॉ में पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

    हरियाली अमावस्या पर कृषि अनुसंधान परिसर में पौधरोपण अभियान, 64 फलदार एवं बहुउद्देशीय पौधे लगाए

    हरियाली अमावस्या पर कृषि अनुसंधान परिसर में पौधरोपण अभियान, 64 फलदार एवं बहुउद्देशीय पौधे लगाए

    रेडिया शरीफ दरगाह में गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल, दो दिवसीय उर्स मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब

    रेडिया शरीफ दरगाह में गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल, दो दिवसीय उर्स मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब

    संस्कृति के हिमायती एडीजी रामकुमार का गोरखपुर में ‘गौरवशाली पूर्वांचल’ की परंपरा में अभिनंदन

    संस्कृति के हिमायती एडीजी रामकुमार का गोरखपुर में ‘गौरवशाली पूर्वांचल’ की परंपरा में अभिनंदन

    नारायण मेडिकल कॉलेज में स्तनपान कक्ष की स्थापना, माताओं को मिला सुरक्षित और निजी स्थान

    नारायण मेडिकल कॉलेज में स्तनपान कक्ष की स्थापना, माताओं को मिला सुरक्षित और निजी स्थान

    पाँच टीमें, एक लक्ष्य: खेत तक पहुँचेगा कृषि अनुसंधान

    पाँच टीमें, एक लक्ष्य: खेत तक पहुँचेगा कृषि अनुसंधान