बिहार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव ग्यारह चरणों में कराए जाएंगे। चुनाव की अधिसूचना 24 अगस्त को जारी होगी। पहले चरण का मतदान 24 सितंबर को और अंतिम ग्यारहवें में चरण मतदान 12 दिसंबर को होगा। मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अनुशंसा की गई तिथियों में चुनाव कराने का प्रस्ताव मंजूर कर दिया गया। 24 सितंबर को पहला चरण,  29 सितंबर को दूसरा चरण, 8 अक्टूबर को तीसरा चरण, 20 अक्टूबर को चौथा चरण, 24 अक्टूबर को पांचवा चरण, 3 नवंबर को छठा चरण, 15 नवंबर को सातवां चरण, 24 नवंबर को आठवां चरण, 29 नवंबर को नवां चरण, 8 दिसंबर को दसवां चरण, 12 दिसंबर को ग्यारहवां चरण। राज्य में पंचायतों के 6 पदों के लिए चुनाव होगा। इनमें 4 पदों का चुनाव ईवीएम से और 2 पदों का चुनाव बैलेट पेपर से कराया जाएगा। जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, ग्राम पंचायत मुखिया और ग्राम पंचायत सदस्य चुनाव ईवीएम से कराया जाएंगे। इसके अलावा सरपंच और पंच के चुनाव बैलेट पेपर से होंगे।

Share
  • Related Posts

    संबंधित घटकों की समृद्धि ही ग्रंथालय की समृद्धि

    (राष्ट्रीय ग्रंथालय सप्ताह विशेष : 14-20 नवंबर 2026) जीवन में जो महत्व अमूल्य शिक्षा का है, वही महत्व ग्रंथालयों का भी है। किसी भी काल या समय में ग्रंथालयों का…

    Share

    मिट्टी की सेहत सुधारने और खेती की लागत घटाने पर जोर, 83 किसान हुए जागरूक

    आरा (भोजपुर)। खेती की लागत कम करने और मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने के उद्देश्य से भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना की ओर से भोजपुर जिले…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    संबंधित घटकों की समृद्धि ही ग्रंथालय की समृद्धि

    संबंधित घटकों की समृद्धि ही ग्रंथालय की समृद्धि

    मिट्टी की सेहत सुधारने और खेती की लागत घटाने पर जोर, 83 किसान हुए जागरूक

    मिट्टी की सेहत सुधारने और खेती की लागत घटाने पर जोर, 83 किसान हुए जागरूक

    मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने की कवायद तेज, राजनीतिक दलों से मांगा सहयोग

    मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने की कवायद तेज, राजनीतिक दलों से मांगा सहयोग

    छठ पूजा को लेकर बिहार में एनएचएआई अलर्ट, राष्ट्रीय राजमार्गों की सफाई और रखरखाव तेज

    छठ पूजा को लेकर बिहार में एनएचएआई अलर्ट, राष्ट्रीय राजमार्गों की सफाई और रखरखाव तेज

    चित्रगुप्त पूजा में शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक एकता का संदेश

    चित्रगुप्त पूजा में शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक एकता का संदेश

    कविता :उगते सूरज को प्रणाम

    कविता :उगते सूरज को प्रणाम