जीएनएसयू और बिजनेस स्टैंडर्ड के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर, प्रबंधन के शैक्षणिक विकास को बढ़ावा

डेहरी-आन-सोन (रोहतास) विशेष संवाददाता। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित प्रबंधन संस्थान एवं बिजनेस स्टैंडर्ड के बीच शुक्रवार को शैक्षणिक विकास के लक्ष्य को लेकर एक आपसी सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए गए। दोनों संस्थाओं के इस पहल से यहां शिक्षा ग्रहण कर रहे प्रबंधन संकाय के छात्रों को तेजी से विकसित हो रहे प्रबंधन ज्ञान में सकारात्मक बदलाव आएगा।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बिजनेस स्टैंडर्ड के महाप्रबंधक एंजेलो डायस ने उपस्थित सभी पदाधिकारी, शिक्षकों एवं छात्रों को आनलाइन मोड से संबोधित करते हुए, इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए सभी को बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर कोलकाता क्षेत्र से आए हुए बिजनेस स्टैंडर्ड के प्रतिनिधि संजय कुमार झा एवं गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के कुल सचिव डॉ. धर्मेश श्रीवास्तव ने आपसी सहमति पत्र हस्ताक्षर कर एक दूसरे को प्रपत्र प्रदान किया।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए संस्थान के सचिव गोविंद नारायण सिंह ने कहा कि बिजनेस स्टैंडर्ड जैसी प्रतिष्ठित संस्थान से जुड़कर हमारे छात्रों को काफी लाभ होगा। उन्होंने कहा कि बी एस स्मार्ट एप्प के तहत समाचार, करंट अफेयर्स, केस स्टडीज, क्विज एवं व्यवसाय का एक नया शब्द प्रतिदिन बज वर्ड के रूप में छात्रों को उपलब्ध होगा जो कि उन्हें शैक्षणिक सत्र के दौरान भी लाभ देगा एवं कंपनी ज्वाइन करेंगे या अपना खुद का व्यवसाय शुरू करेंगे तब भी बहुत लाभकारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि इस एमओयू से एमबीए, बीबीए एवं बीएमएस सभी छात्रों को फायदा होगा। इस अवसर पर शैक्षणिक निदेशक सुदीप कुमार सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में परीक्षा नियंत्रक डॉ. कुमार आलोक प्रताप के अलावे प्रबंधन संस्थान के शिक्षक गण एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम में सभी अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रबंधन के डीन डॉ. विवेक कुमार शर्मा ने किया।

Share
  • Related Posts

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय (जीएनएसयू ) परिसर में बुधवार को बास्केटबॉल कोर्ट पर तेज रफ्तार खेल, शानदार डिफेंस और आखिरी क्षण तक जीत के लिए जूझती…

    Share

    छात्रों की समस्याएं सुनने संस्थानों तक पहुंचा प्रशासन, पोर्टल पर दर्ज होंगे आवेदन

    सासाराम (रोहतास)। छात्रवृत्ति से लेकर प्रमाण-पत्र, परीक्षा, प्रशिक्षण और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने तक की समस्याओं के समाधान के लिए अब विद्यार्थियों को संबंधित कार्यालयों के चक्कर लगाने के…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    Weekly Epaper

    Weekly Epaper

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    छात्रों की समस्याएं सुनने संस्थानों तक पहुंचा प्रशासन, पोर्टल पर दर्ज होंगे आवेदन

    छात्रों की समस्याएं सुनने संस्थानों तक पहुंचा प्रशासन, पोर्टल पर दर्ज होंगे आवेदन

    राजभाषा, साहित्य और सृजनात्मकता का मंच बना ‘विहार दर्शन’

    गांधी जयंती पर जन सहयोग से आरा जंक्शन के गड्ढे भरने की तैयारी

    गांधी जयंती पर जन सहयोग से आरा जंक्शन के गड्ढे भरने की तैयारी

    भिखारी ठाकुर रजत जयंती पर आरा में सजेगा लोक संस्कृति का मंच

    भिखारी ठाकुर रजत जयंती पर आरा में सजेगा लोक संस्कृति का मंच