जीएनएसयू ने मनाया विश्व आत्मवाद जागरूकता दिवस

डेहरी-आन-सोन (रोहतास) विशेष संवाददाता। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय ( जीएनएसयू ) के अंतर्गत संचालित नारायण नर्सिंग कॉलेज के बाल स्वास्थ्य नर्सिंग विभाग के तत्वावधान में “विश्व आत्मवाद जागरूकता दिवस” का आयोजन किया गया। बाल स्वास्थ्य नर्सिंग विभाग ने नारायण केयर के सहयोग से न्यूरोजेनेसिटी और संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्षण को आगे बढ़ाना के विषय पर गोपी बिगहा स्थित मध्य विद्यालय के छात्रों के बीच कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान नुक्कड़ नाटक, अभिनय भूमिका, पंपलेट और स्टेशनरी का वितरण साठ छात्रों के बीच किया गया। संस्थान की उपप्राचार्या डॉ. श्वेता शर्मा के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में न केवल बच्चों, बल्कि सहायकों, स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रधानाध्यापक को भी ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर के बारे में जागरूक किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन बाल स्वास्थ्य नर्सिंग विभाग की विभाग अध्यक्ष खुंद्रकपम सरिता देवी के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में नारायण नर्सिंग कॉलेज की शाशिका त्रिपाठी, रूपेश कुमार यादव, कविता पंजी फिलिप्स एवं सौरभ कुमार की भूमिका महत्वपूर्ण रही जबकि बीएससी नर्सिंग छठे सेमेस्टर के छात्रों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Share
  • Related Posts

    गुड टच-बैड टच को लेकर छात्राओं को किया जागरूक

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। रमा रानी जैन बालिका +2 विद्यालय, डेहरी में नारायण स्कूल ऑफ लॉ के तत्वावधान में मंगलवार को विशेष विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय…

    Share

    शिवाय सर्विस एंड वॉशिंग सेंटर का उद्घाटन

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। शहर में वाहन मालिकों को सर्विसिंग, वॉशिंग और रखरखाव की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वीर कुंवर सिंह चौक के समीप जीटी रोड के सामने शिवाय…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    गुड टच-बैड टच को लेकर छात्राओं को किया जागरूक

    शिवाय सर्विस एंड वॉशिंग सेंटर का उद्घाटन

    शिवाय सर्विस एंड वॉशिंग सेंटर का उद्घाटन

    सोन नदी जल बंटवारे पर बिहार-झारखंड में ऐतिहासिक समझौता, लाखों किसानों को मिलेगा सिंचाई व पेयजल लाभ

    सोन नदी जल बंटवारे पर बिहार-झारखंड में ऐतिहासिक समझौता, लाखों किसानों को मिलेगा सिंचाई व पेयजल लाभ

    रोहतास की नई डीडीसी आकांक्षा आनंद ने संभाला पदभार, समग्र विकास को बताया प्राथमिकता

    रोहतास की नई डीडीसी आकांक्षा आनंद ने संभाला पदभार, समग्र विकास को बताया प्राथमिकता

    weekly Epaper

    weekly Epaper

    बच्चों ने राखियों में भरे रंग, विद्यार्थियों ने डेयरी उद्योग की समझ बढ़ाई

    बच्चों ने राखियों में भरे रंग, विद्यार्थियों ने डेयरी उद्योग की समझ बढ़ाई