महिलाओं पर जिम्मेदारी ज्यादा

मुख्य पार्षद ने कुरीतियों के विरुद्ध छात्राओं से किया संकल्पबद्ध होने का आह्वान
डेहरी-आन-सोन, रोहतास (बिहार)-सोनमाटी समाचार। नगर परिषद की मुख्य पार्षद विशाखा सिंह ने कहा कि आज दहेज निषेध, बाल विवाह प्रतिबंध का दृढ़ता से पालन करने और नशामुक्ति व स्वच्छता अभियान को सफल बनाने की बेहद जरूरत है। इस जिम्मेदारी का भार महिलाओं के कंधे पर भी है, इसलिए छात्राओं को अपने जीवन के शुरूआती दौर से ही इनके प्रति ज्यादा जागरूक होना जरूरी है। वह जनता बालिका उच्च विद्यालय परिसर में इस विद्यालय के संस्थापक प्रधानाध्यापक रामतालिका पांडेय की 14वीं पुण्यतिथि के अवसर विद्यालय के छात्र-छात्राओं को संबोधित कर रही थीं।

छात्राएं सामाजिक परिवर्तन की बेहतर सांस्कृतिक औजार
पुण्यतिथि समारोह को संबोधित करते हुए नगर परिषद की उप मुख्य पार्षद बिंदा देवी ने कहा कि छात्राएं सामाजिक परिवर्तन का बेहतर सांस्कृतिक औजार बन सकती हैं। उनको परिवार, समाज और देश के हित में इस दिशा में अधिक संवेदनशील होकर इच्छाशक्ति के साथ आगे बढऩा चाहिए। ज्योतिषविद विनय बाबा ने कहा कि अगर हर घर की एक-एक महिलाएं सुशिक्षित बन जाएं तो तय है कि सामाजिक क्रांति की लहर चल पड़ेगी और समाज सफलता के शिखर पर विराजमान हो जाएगा।

समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य व वरिष्ठ पत्रकार जगनारायण पांडेय ने की। कार्यक्रम का संचालन सिद्धनाथ पांडेय ने किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन दीपनारायण पांडेय ने किया। इस मौके पर विद्यालय की छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। आरंभ में स्वर्गीय रामतालिका पांडेय के चित्र पर पुष्प अर्पित उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। समारोह में शहर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

(वेब रिपोर्टिंग : जगनारायण पांडेय, तस्वीर : निशांत राज)

Share
  • Related Posts

    ईओ विमल कुमार हत्याकांड पर राजद का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) विमल कुमार की हत्या के विरोध में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने गुरुवार को डेहरी में विरोध-प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं…

    Share

    गुरु पूर्णिमा पर वेद व्यास जयंती समारोह में नई किरण प्रतियोगिता परीक्षा के विजेताओं का सम्मान

    डेहरी-आन-सोन (रोहतास)। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भगवान वेद व्यास ट्रस्ट, डेहरी के तत्वावधान में एनिकट स्थित भगवान वेद व्यास मंदिर परिसर में भगवान वेद व्यास पूजन सह जयंती…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    नारायण स्कूल ऑफ लॉ में पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

    नारायण स्कूल ऑफ लॉ में पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

    हरियाली अमावस्या पर कृषि अनुसंधान परिसर में पौधरोपण अभियान, 64 फलदार एवं बहुउद्देशीय पौधे लगाए

    हरियाली अमावस्या पर कृषि अनुसंधान परिसर में पौधरोपण अभियान, 64 फलदार एवं बहुउद्देशीय पौधे लगाए

    रेडिया शरीफ दरगाह में गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल, दो दिवसीय उर्स मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब

    रेडिया शरीफ दरगाह में गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल, दो दिवसीय उर्स मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब

    संस्कृति के हिमायती एडीजी रामकुमार का गोरखपुर में ‘गौरवशाली पूर्वांचल’ की परंपरा में अभिनंदन

    संस्कृति के हिमायती एडीजी रामकुमार का गोरखपुर में ‘गौरवशाली पूर्वांचल’ की परंपरा में अभिनंदन

    नारायण मेडिकल कॉलेज में स्तनपान कक्ष की स्थापना, माताओं को मिला सुरक्षित और निजी स्थान

    नारायण मेडिकल कॉलेज में स्तनपान कक्ष की स्थापना, माताओं को मिला सुरक्षित और निजी स्थान

    पाँच टीमें, एक लक्ष्य: खेत तक पहुँचेगा कृषि अनुसंधान

    पाँच टीमें, एक लक्ष्य: खेत तक पहुँचेगा कृषि अनुसंधान