गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का मूल्यांकन करे अभिभावक

Gopal Narayan Singh

डेहरीआनसोनविशेष संवाददाता।   गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय,जमुहार के कुलाधिपति सह पूर्व सांसद गोपाल नारायण सिंह ने कहा है कि अभिभावक अपने बच्चों के प्रति सजग रहें तथा उनके उत्तरदायित्व के प्रति जागरूक रहें। श्री सिंह आज विश्वविद्यालय के सभागार में कृषि स्नातकों के अभिभावकों के साथ संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कुलाधिपति ने कहा कि विश्वविद्यालय के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को पाकर आपके बच्चे कितनी गहराई तक पहुंच रहे हैं इसकी समीक्षा आपको भी अपने स्तर से हमेशा करते रहना चाहिए। बच्चों को केवल डिग्री मिले और उन्हें ज्ञान न मिले, इससे ना तो आपका भला होगा और न देश का भला होगा। कुलाधिपति ने कहा कि आने वाले समय में कृषि विज्ञान केंद्र में शोध परक शिक्षा हेतु और भी विकास किया जाएगा तथा आधारभूत संरचनाओं में वृद्धि की जाएगी। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विजिटर प्रोफेसर हरिकेश सिंह ने भी अभिभावकों को संबोधित किया ।उन्होंने कहा कि इस ग्रामीण परिवेश में जिस प्रकार से कृषि के क्षेत्र में शिक्षण प्रशिक्षण का कार्य चल रहा है इससे यह प्रतीत होता है कि आने वाले समय में यह संस्थान राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धि प्राप्त करेगा। अतिथियों का परिचय एवं आगंतुकों का स्वागत कृषि विज्ञान संस्थान के निदेशक डॉ ए पी सिंह ने किया ।इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो एम के सिंह, प्रति कुलपति प्रोफेसर जगदीश सिंह ,पूर्व कुलपति डा एम एल वर्मा एवं मेरठ विश्वविद्यालय के वरीय कृषि वैज्ञानिक गोपाल सिंह भी उपस्थित थे ।

(रिपोर्ट, तस्वीर : भूपेंद्रनारायण सिंह, पीआरओ)

Share
  • Related Posts

    नए डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने संभाला पदभार, विकास को बताया पहली प्राथमिकता

    सासाराम (रोहतास)। सोमवार को प्रशासनिक नेतृत्व परिवर्तन के तहत नए जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने समाहरणालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान जिलाधिकारी उदिता सिंह ने उन्हें औपचारिक रूप से कार्यभार…

    Share

    रोहतास में सात निश्चय-3 योजनाओं की समीक्षा, डीएम ने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का दिया निर्देश

    सासाराम (रोहतास)। समाहरणालय रोहतास स्थित डीआरडीए सभागार में सोमवार को जिला पदाधिकारी रोहतास दीपक कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों एवं अभियंताओं के साथ समीक्षा बैठक आयोजित…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    नए डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने संभाला पदभार, विकास को बताया पहली प्राथमिकता

    नए डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने संभाला पदभार, विकास को बताया पहली प्राथमिकता

    डॉ. आशुतोष उपाध्याय की कविता: “अल-नीनो की मार: जल, जमीन और जीवन की व्यथा”

    डॉ. आशुतोष उपाध्याय की कविता: “अल-नीनो की मार: जल, जमीन और जीवन की व्यथा”

    रोहतास में सात निश्चय-3 योजनाओं की समीक्षा, डीएम ने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का दिया निर्देश

    रोहतास में सात निश्चय-3 योजनाओं की समीक्षा, डीएम ने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का दिया निर्देश

    रोहतास में योग दिवस की धूम: विश्वविद्यालय, विद्यालयों और सामाजिक संस्थाओं में सामूहिक योग से स्वास्थ्य का संदेश

    कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

    कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आरा में योग शिविरों की धूम, ध्यान योग केंद्र और नई आशा ने किया आयोजन

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आरा में योग शिविरों की धूम, ध्यान योग केंद्र और नई आशा ने किया आयोजन