गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का मूल्यांकन करे अभिभावक

Gopal Narayan Singh

डेहरी–आन–सोन–विशेष संवाददाता।   गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय,जमुहार के कुलाधिपति सह पूर्व सांसद गोपाल नारायण सिंह ने कहा है कि अभिभावक अपने बच्चों के प्रति सजग रहें तथा उनके उत्तरदायित्व के प्रति जागरूक रहें। श्री सिंह आज विश्वविद्यालय के सभागार में कृषि स्नातकों के अभिभावकों के साथ संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कुलाधिपति ने कहा कि विश्वविद्यालय के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को पाकर आपके बच्चे कितनी गहराई तक पहुंच रहे हैं इसकी समीक्षा आपको भी अपने स्तर से हमेशा करते रहना चाहिए। बच्चों को केवल डिग्री मिले और उन्हें ज्ञान न मिले, इससे ना तो आपका भला होगा और न देश का भला होगा। कुलाधिपति ने कहा कि आने वाले समय में कृषि विज्ञान केंद्र में शोध परक शिक्षा हेतु और भी विकास किया जाएगा तथा आधारभूत संरचनाओं में वृद्धि की जाएगी। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विजिटर प्रोफेसर हरिकेश सिंह ने भी अभिभावकों को संबोधित किया ।उन्होंने कहा कि इस ग्रामीण परिवेश में जिस प्रकार से कृषि के क्षेत्र में शिक्षण प्रशिक्षण का कार्य चल रहा है इससे यह प्रतीत होता है कि आने वाले समय में यह संस्थान राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धि प्राप्त करेगा। अतिथियों का परिचय एवं आगंतुकों का स्वागत कृषि विज्ञान संस्थान के निदेशक डॉ ए पी सिंह ने किया ।इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो एम के सिंह, प्रति कुलपति प्रोफेसर जगदीश सिंह ,पूर्व कुलपति डा एम एल वर्मा एवं मेरठ विश्वविद्यालय के वरीय कृषि वैज्ञानिक गोपाल सिंह भी उपस्थित थे ।

(रिपोर्ट, तस्वीर : भूपेंद्रनारायण सिंह, पीआरओ)

Share
  • Related Posts

    भारतीय इतिहास-दृष्टि पर दो दिन चला मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी का समापन

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। भारतीय इतिहास को भारतीय दृष्टि और स्वदेशी पद्धतियों से देखने-समझने पर दो दिनों तक चले व्यापक अकादमिक विमर्श के बाद दशम युवा इतिहासकार राष्ट्रीय संगोष्ठी का गोपाल नारायण…

    Share

    समयसीमा पर समयसीमा बीती, फिर भी नहीं खुला पाली ओवरब्रिज

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। शहर के पाली स्थित रेलवे ओवरब्रिज को मरम्मत के बाद जल्द चालू करने की मांग को लेकर रविवार को स्थानीय लोगों ने पुल के समीप धरना-प्रदर्शन किया। इस…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    भारतीय इतिहास-दृष्टि पर दो दिन चला मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी का समापन

    भारतीय इतिहास-दृष्टि पर दो दिन चला मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी का समापन

    समयसीमा पर समयसीमा बीती, फिर भी नहीं खुला पाली ओवरब्रिज

    समयसीमा पर समयसीमा बीती, फिर भी नहीं खुला पाली ओवरब्रिज

    भारतीय दृष्टि से इतिहास लेखन पर मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी में 200 से अधिक शोध-पत्र प्रस्तुत

    भारतीय दृष्टि से इतिहास लेखन पर मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी में 200 से अधिक शोध-पत्र प्रस्तुत

    भिखारी ठाकुर जयंती समारोह की तैयारियां तेज, 15 से 18 दिसंबर तक होगा ‘लोकरस रंग-सह-सम्मान समारोह’

    भिखारी ठाकुर जयंती समारोह की तैयारियां तेज, 15 से 18 दिसंबर तक होगा ‘लोकरस रंग-सह-सम्मान समारोह’

    गांधी : विचारों की वह रोशनी, जो समय के साथ और गहरी होती गई

    गांधी : विचारों की वह रोशनी, जो समय के साथ और गहरी होती गई

    नाटकों के रंग में रंगेगा डेहरी, देशभर से आएंगी 30 नाट्य संस्थाएं

    नाटकों के रंग में रंगेगा डेहरी, देशभर से आएंगी 30 नाट्य संस्थाएं