चुनाव चिन्ह मिलते ही चुनावी तापमान बढ़ा  

Dehri-Dalmiya Nagar Parishad

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-कार्यालय प्रतिनिधि। नगर परिषद डेहरी-डालमियानगर और रोहतास नगर पंचायत के सभी प्रत्याशियों को रविवार को चुनाव चिन्ह का आवंटन किया गया। चुनाव चिन्ह का आवंटन होने के बाद सभी प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय हो गए हैं । मुख्य पर्षद पद के लिए कप और प्लेट, प्रेशर कुकर, सिलाई मशीन, मोटरसाइकिल, ताला और चाबी, कबूतर, नल, टमटम आदि समेत 15 प्रकार के चिन्ह और उप मुख्य पार्षद के लिए तितली, टेबल फैन, घड़ा, चश्मा, गेहूं की बाली, पीपल का पत्ता आदि समेत 11 प्रकार के चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए हैं। वहीं वार्ड पार्षद पद के लिए कलम-दवात, ढोलक, टेंपो,वायुयान, मोमबत्ती, काठ की गाड़ी समेत अन्य चिन्हों का आवंटन किए गए हैं। नामंका पत्रोंकी संवीक्षा और नाम वापसी के बाद डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद में मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद पद पर आठ-आठ प्रत्याशी और 39 वार्डों के लिए वार्ड पार्षद पद पर 147 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।

वहीं रोहतास नगर पंचायत में मुख्य पार्षद पद के लिए 15, उप मुख्य पार्षद पद के लिए 11 और 13 वार्डों के लिए वार्ड पार्षद पद पर 87 प्रत्याशी मैदान में है।

निर्वाची पदाधिकारी एसडीएम समीर सौरभ ने कहा कि सभी प्रत्याशी आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए चुनाव प्रचार करेंगे। जिनके द्वारा इसका उल्लंधन किया जाएगा, उन्हें इस मामले में प्राथमिक दर्ज कर कारवाई की जाएगी।   

बताते चलें कि इस बार मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद का भी चुनाव जनता के द्वारा किया जाएगा। इससे पहले चुनाव में मतदाता सिर्फ वार्ड पार्षद का चुनाव करते थे और वार्ड पार्षद के द्वारा मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद का चुनाव किया जाता था। जनता द्वारा चुने जाने के कारण चुनावी तापक्रम कुछ अधिक बढ़ गया है।

रिपोर्ट, तस्वीर :  निशांत राज

Share
  • Related Posts

    वैज्ञानिक बकरी पालन से सशक्त होंगी जनजातीय महिलाएं, पटना में क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित

    पटना। जनजातीय महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आजीविका के नए अवसर विकसित करने के उद्देश्य से भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में…

    Share

    खेत बचाओ अभियान : भोजपुर के दो गांवों में 73 किसानों को दी गई टिकाऊ खेती की जानकारी

    पटना/आरा। मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने और खेती को टिकाऊ बनाने के उद्देश्य से भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना की ओर से ‘खेत बचाओ अभियान’…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    वैज्ञानिक बकरी पालन से सशक्त होंगी जनजातीय महिलाएं, पटना में क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित

    वैज्ञानिक बकरी पालन से सशक्त होंगी जनजातीय महिलाएं, पटना में क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित

    खेत बचाओ अभियान : भोजपुर के दो गांवों में 73 किसानों को दी गई टिकाऊ खेती की जानकारी

    खेत बचाओ अभियान : भोजपुर के दो गांवों में 73 किसानों को दी गई टिकाऊ खेती की जानकारी

    डेहरी में 10 टन से अधिक सोनपापड़ी जब्त, 5.75 लाख रुपये की खाद्य सामग्री पर कार्रवाई

    डेहरी में 10 टन से अधिक सोनपापड़ी जब्त, 5.75 लाख रुपये की खाद्य सामग्री पर कार्रवाई

    डेहरी के कलाकार आदित्य प्रकाश ने पूर्व एयर वाइस मार्शल को भेंट की अपनी कलाकृति

    डेहरी के कलाकार आदित्य प्रकाश ने पूर्व एयर वाइस मार्शल को भेंट की अपनी कलाकृति

    मुसहर जाति की बुनियादी समस्याओं के समाधान का मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा

    मुसहर जाति की बुनियादी समस्याओं के समाधान का मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा

    छठ घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

    छठ घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण