डेहरी चित्रगुप्त मैदान में चित्रगुप्त आरती

Chitragupta Puja

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-कार्यालय प्रतिनिधि। कायस्थ परिवार का महान पर्व चित्रगुप्त पूजा गुरुवार को चित्रगुप्त समाज डेहरी के द्वारा श्री चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त जी कि पूजा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।चित्रगुप्त मंदिर परिसर में भगवान चित्रगुप्त की सामूहिक पूज व प्रसाद वितरण और आरती का आयोजन किया गया। जिसमें चित्रांश परिवारों के पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी भाग लिया। सिंचाई कालोनी परिसर में लगभग बहत्तर साल पहले मिट्टी की मूर्ति रखकर कुलपुरुष देवता चित्रगुप्त की पूजा आरंभ की गई थी।
चित्रगुप्त मैदान में स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर में सुबह 11 बजे सामूहिक पूजा-अर्चना की गई और लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। शाम में महाआरती का आयोजन किया गया और उपस्थित लोगों के बीच महा प्रसाद का वितरण किया गया।
वरिष्ठ न्यूरो चिकित्सक एवं चित्रगुप्त समाज कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष डा. उदय कुमार सिन्हा ने भगवान चित्रगुप्त की महिमा के बारे में बताते हुए कहा कि चित्रगुप्त भगवान एक प्रमुख हिन्दू देवता है। आदि काल से यह पूजा समाज में होते आ रहा हैं और कायस्थ समाज इनकी महिमा से आज हर क्षेत्र में आगे बढ़-चढ़ कर कार्य कर रहे हैं।
ट्रस्ट के कार्यकारी व वरिष्ठ अधिवक्ता अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि लगभग बहत्तर साल से चित्रगुप्त मैदान, डेहरी में चित्रांश परिवार के लोगों के द्वारा भगवान चित्रगुप्त की पूजा की जा रही हैं।

संगठन सचिव अधिवक्ता ओमप्रकाश सिन्हा ने बताया कि हिंदू धर्म में चित्रगुप्तजी की पूजा का विशेष महत्व है। चित्रगुप्त कायस्थों के आराध्य देव हैं। समाज के लोग पूरे साल भर की आय व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत करते है।

मौके पर चित्रगुप्त समाज कल्याण ट्रस्ट के संरक्षक व वरिष्ठ स्त्रीरोग विशेषज्ञ डा. रागिनी सिन्हा, सचिव बरमेश्वर नाथ, कोषाध्यक्ष राजीव रंजन (निदेशक सनबीम स्कूल) संयुक्त सचिव अभियंता आलोक श्रीवास्तव, सह कोषाध्यक्ष श्रवण कुमार अटल, सह सचिव सुनील कुमार सिन्हा, ट्रस्टी सदस्य नवीन कुमार सिन्हा, अमित कुमार वर्मा, मनोरंजन प्रसाद श्रीवास्तव, मनीष कुमार वर्मा, राजेंद्र श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव, रुपेश राय, अजित कुमार सिन्हा, गोल्डन श्रीवास्तव, अमित कुमार, पुनीत कुमार, विकास सिन्हा, निर्मल सिन्हा, सोनू सिन्हा, प्रवीण कुमार, दिगपाल श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, राकेश कुमार वर्मा, अनूपकुमार श्रीवास्तव, संवेदना अस्पताल की निदेशक डा. मालिनी राय, प्राचार्य अनुभा सिन्हा, विभा सिन्हा, रत्ना सिन्हा आदि चित्रांश परिवार सहित शहर के गणमान्य लोग भी शामिल हुए।

(रिपोर्ट : निशांत राज, तस्वीर : मदन कुमार)

Share
  • Related Posts

    एनटीपीसी इलेक्ट्रॉन क्विज का क्षेत्रीय चरण 5 सितंबर से, पटना में भी होगा आयोजन

    पटना। एनटीपीसी ने इंजीनियरिंग और प्रबंधन के विद्यार्थियों के लिए इलेक्ट्रॉन क्विज 2026-27 की घोषणा की है। प्रतियोगिता के क्षेत्रीय चरण 5 सितंबर से 5 अक्टूबर 2026 के बीच देश…

    Share

    कॉमर्स विद्यार्थियों के लिए रोजगार एवं करियर की व्यापक संभावनाएं : वक्ता

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार के वाणिज्य संकाय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं मार्गदर्शन के लिए दीक्षारम्भ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम संकाय के डीन एवं विभागाध्यक्ष…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    एनटीपीसी इलेक्ट्रॉन क्विज का क्षेत्रीय चरण 5 सितंबर से, पटना में भी होगा आयोजन

    कॉमर्स विद्यार्थियों के लिए रोजगार एवं करियर की व्यापक संभावनाएं : वक्ता

    कॉमर्स विद्यार्थियों के लिए रोजगार एवं करियर की व्यापक संभावनाएं : वक्ता

    किसान संघर्ष समिति के बिहार प्रदेश अध्यक्ष बने तेज प्रताप सिंह

    किसान संघर्ष समिति के बिहार प्रदेश अध्यक्ष बने तेज प्रताप सिंह

    गुड टच-बैड टच को लेकर छात्राओं को किया जागरूक

    शिवाय सर्विस एंड वॉशिंग सेंटर का उद्घाटन

    शिवाय सर्विस एंड वॉशिंग सेंटर का उद्घाटन

    सोन नदी जल बंटवारे पर बिहार-झारखंड में ऐतिहासिक समझौता, लाखों किसानों को मिलेगा सिंचाई व पेयजल लाभ

    सोन नदी जल बंटवारे पर बिहार-झारखंड में ऐतिहासिक समझौता, लाखों किसानों को मिलेगा सिंचाई व पेयजल लाभ