बीएड कालेज में मनाया विदाई समारोह, सबने की एक से बढ़ कर एक प्रदर्शन

जमकर मनाया गया विदाई का जश्न, गायन-नृत्य और गेम का था संगम

Bhagwan prasad sheonath prasad bed college

दाउदनगर (औरंगाबाद)-कार्यालय प्रतिनिधि।  भगवान प्रसाद शिवनाथ प्रसाद बीएड कालेज में बीएड सत्र 2020-22 के छात्र-छात्राओं के विदाई समारोह का आयोजन बीएड सत्र 2021-23 द्वितीय वर्ष एवं बीएड तथा डीएलएड सत्र 2022-24 प्रथम वर्ष के छात्र छात्राओं की ओर से किया गया।
इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने जमकर जश्न मनाया। पारंपरिक भारतीय वेश-भूषा साड़ी में छात्रों ने सभी का मन मोह लिया।
महाविद्यालय के सचिव डा. प्रकाश चंद्रा ने छात्र- छात्राओं को  संबोधित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। साथ में उन्होंने बीएड सत्र 2020-22 के छात्र- छात्राओं को स्टूडेंट आफ द ईयर के लिए सोनम कुमारी को, इंटरनल एग्जामिनेशन में कालेज टापर के लिए आफरीन परवीन को,

अटेंडेंस मोटिवेशन एंड को-करीकुलर एक्टिविटीज

बेस्ट अटेंडेंस के लिए सत्य प्रकाश को और को-करीकुलर एक्टिविटीज में  प्रियंका कुमारी को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया।
इसके अलावा अटेंडेंस एंड को-करीकुलर एक्टिविटीज के लिए प्रिया कुमारी, राना आफरीन, रेखा कुमारी, पूजा पांडे, पूजा कुमारी,ज्योति कुमारी, वकील अहमद, सुमन कुमारी, राकेश कुमार तिवारी, रौमी कुमारी को प्रमाण पत्र दिया गया।

बीएड कालेज में मनाया विदाई समारोह

छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़ कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस कार्यक्रम में कुछ विद्यार्थियों ने नृत्य नाटिका, म्यूजिकल चेयर गेम तो कुछ विद्यार्थियों ने गायन,एकल नृत्य एवं समूह नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम का संचालन बीएड 2021-23 द्वितीय वर्ष की छात्रा वीण कुमारी एवं प्रांजल कुमारी और बीएड 2022-24 प्रथम वर्ष के छात्र प्रशांत राज ने किया।
विदाई समारोह में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन में गोविंदा राज की अहम भूमिका रही। गोविंदा राज एवं प्रिंस गोस्वामी के द्वारा भी नृत्य प्रस्तुत किया गया।

भगवान प्रसाद शिवनाथ प्रसाद बीएड कालेज

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डा. अमित कुमार, सहायक प्रोफेसर पंकज कुमार, अनूप कुमार कनौजिया, अखिलेश सिंघल, विनोद कुमार, मोहम्मद सोहेल अहमद, निशांत कुमार, सत्या कुमारी, शिक्षकेतर कर्मचारी विकास कुमार, संजय शर्मा, अमित कुमार, बीएड व डीएलएड के छात्र-छात्राएं एवं अन्य लोग उपस्थित थे l

रिपोर्ट, तस्वीरः निशांत राज

Share
  • Related Posts

    विश्व उद्यमिता दिवस पर शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘स्केल-अप और मार्केट एक्सेस’ कार्यक्रम, 400 विद्यार्थियों ने लिया भाग

    सासाराम (रोहतास)। एक विचार को सफल उत्पाद और फिर बाजार तक पहुंचाने की बारीकियों से विद्यार्थियों को रूबरू कराने के उद्देश्य से विश्व उद्यमिता दिवस के अवसर पर शेरशाह इंजीनियरिंग…

    Share

    स्थानांतरण के बाद एसपी रौशन कुमार से मिले पूर्व विधायक, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। रोहतास के पुलिस अधीक्षक (एसपी) रौशन कुमार के स्थानांतरण के बाद डेहरी के पूर्व विधायक इंजीनियर सत्यनारायण सिंह ने उनके कार्यालय पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    विश्व उद्यमिता दिवस पर शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘स्केल-अप और मार्केट एक्सेस’ कार्यक्रम, 400 विद्यार्थियों ने लिया भाग

    विश्व उद्यमिता दिवस पर शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘स्केल-अप और मार्केट एक्सेस’ कार्यक्रम, 400 विद्यार्थियों ने लिया भाग

    स्थानांतरण के बाद एसपी रौशन कुमार से मिले पूर्व विधायक, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

    स्थानांतरण के बाद एसपी रौशन कुमार से मिले पूर्व विधायक, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

    रोहतास के नए एसपी मिस्टर राज ने संभाला पदभार, शांति और कानून-व्यवस्था को बताया प्राथमिकता

    रोहतास के नए एसपी मिस्टर राज ने संभाला पदभार, शांति और कानून-व्यवस्था को बताया प्राथमिकता

    मुखिया और जीविका प्रतिनिधियों के साथ बिहार ग्रामीण बैंक की बैठक, सरकारी योजनाओं से पात्र लाभुकों को जोड़ने पर जोर

    मुखिया और जीविका प्रतिनिधियों के साथ बिहार ग्रामीण बैंक की बैठक, सरकारी योजनाओं से पात्र लाभुकों को जोड़ने पर जोर

    चीनी की बढ़ती कीमतों पर सरकार सख्त, जमाखोरी रोकने के लिए 400 टन की स्टॉक सीमा

    प्रयोगशाला कौशल से उद्यमिता तक: कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में चार दिवसीय व्यावहारिक प्रशिक्षण सम्पन्न

    प्रयोगशाला कौशल से उद्यमिता तक: कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में चार दिवसीय व्यावहारिक प्रशिक्षण सम्पन्न