नशीली दवाओं का सेवन नहीं करने का न्यायिक पदाधिकारियों ने ली शपथ

जिला विधिक सेवा प्राधिकार

सासाराम (रोहतास)-कार्यालय प्रतिनिधि। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के पत्र के आलोक में व्यवहार न्यायालय सासाराम के प्रांगण में सोमवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार रोहतास अरुण कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सभी न्यायिक पदाधिकारियों एवं न्यायालय कर्मियों ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं तस्करी के विरुद्ध अंतरराष्ट्रीय दिवस पर शपथ ली। जिला जज ने कहा कि मादक दवाओं का बढ़ता प्रयोग एवं उसकी अवैध तस्करी आज अंतरराष्ट्रीय समस्या का रूप धारण कर चुका है। विशेष रूप से आज की युवा पीढ़ी नशा के तस्करों की बढ़ती धन लिप्सा की आसान शिकार बन रही है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने इस बढ़ते सामाजिक विघटन पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान आकृष्ट करने इस जघन्य अपराध एवं इसके कुप्रभावों से आने वाली पीढियों को बचाने के लिए 26 जून को मादक द्रव्यों के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के विरुद्ध अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित किया है। मौके पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरुण कुमार श्रीवास्तव, अपर जिला जज पुनीत कुमार गर्ग, सुनील कुमार वर्मा, मनोज कुमार प्रथम, रामजी सिंह यादव, प्रभारी सचिव दीपांशु श्रीवास्तव, सीजेएम शक्ति धर भारती, एसडीजेएम विद्या नंद सागर, उमेश राय, देवेश कुमार, रामचन्द्र प्रसाद, विपिन लवानिया, सुरभि श्रीवास्तव, तान्वी सिंघल, हिमशिखा मिश्रा, न्यायालय कर्मियो में मनोज पाण्डेय, रमेश सिंह, लालबाबु श्रीवास्तव, लोक अदालत कर्मी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Share
  • Related Posts

    रोहतास के सबदला गांव में एनसीसी कैडेट्स ने की तालाब की सफाई, लगाए पौधे

    डेहरी-ऑन- सोन (रोहतास)। जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय की एनसीसी 6/42 कंपनी की ओर से एनसीसी निदेशालय, बिहार एवं झारखंड, पटना के निर्देशानुसार संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत…

    Share

    गया के गजाधरपुर में पशु स्वास्थ्य शिविर, 110 किसानों को मिला लाभ

    गया जी। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना की ओर से सोमवार को गया जी के गजाधरपुर गांव में पशु स्वास्थ्य शिविर-सह-किसान-वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    रोहतास के सबदला गांव में एनसीसी कैडेट्स ने की तालाब की सफाई, लगाए पौधे

    रोहतास के सबदला गांव में एनसीसी कैडेट्स ने की तालाब की सफाई, लगाए पौधे

    गया के गजाधरपुर में पशु स्वास्थ्य शिविर, 110 किसानों को मिला लाभ

    गया के गजाधरपुर में पशु स्वास्थ्य शिविर, 110 किसानों को मिला लाभ

    सलवान पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव 2026 की धूम, ‘कहत कबीर’ और ‘पुतलियों के पार’ ने दिया मानवीय मूल्यों का संदेश

    सलवान पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव 2026 की धूम, ‘कहत कबीर’ और ‘पुतलियों के पार’ ने दिया मानवीय मूल्यों का संदेश

    Weekly Epaper

    Weekly Epaper

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन