देश निर्माण में युवाओं का योगदान सबसे महत्वपूर्ण : राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर

Rajendra Vishwanath Arlekar

पटना (कार्यालय प्रतिनिधि)। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की इकाई नेहरू युवा केंद्र संगठन, बिहार के तत्वाधान में दो दिवसीय राज्य स्तरीय युवा उत्सव का उद्घाटन बिहार के राज्यपाल श्री राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने आज पटना में किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल श्री अर्लेकर ने कहा कि युवा देश की शक्ति है और देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के प्रधानमंत्री के विज़न को युवा ही पूरा कर सकता है।आज भारत के युवाओं की सोच प्रगतिशील और गतिशील है। देश तभी विकसित राष्ट्र बनेगा जब यहाँ के युवा आत्मनिर्भर बने। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया के वो रोजगार लेने के बजाए रोजगार देने वाले बनें और देश को एक विकसित और आत्मनिर्भर बनाने में योगदान दें। नई शिक्षा नीति का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस नीति में आत्मनिर्भरता कि नींव रखी गई है।
उन्होंने आगे कहा कि देश तभी विकसित और आत्मनिर्भर बनेगा जब भारतीय मुद्रा विश्व स्तर पर मजबूत होगा, हर्ष की बात है के इस दिशा में भारतीय मुद्रा लगातार मजबूत हो रहा है और अब हम ईरान, रूस आदि जैसे देशों के साथ तेल आयात के लिए भारतीय मुद्रा में लेनदेन कर रहे हैं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीआईबी पटना के अपर महानिदेशक एस के मालवीय ने कहा कि युवा ही इस देश के भविष्य है साथ ही उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय युवा उत्सव का उद्घाटन नासिक, महाराष्ट्र में किया गया जिसका आयोजन 12 से 16 जनवरी के बीच में किया गया था।

Share
  • Related Posts

    डेहरी के कलाकार आदित्य प्रकाश ने पूर्व एयर वाइस मार्शल को भेंट की अपनी कलाकृति

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास ) । हरियाणा स्थित सैनिक स्कूल रेवाड़ी के 18वें वार्षिकोत्सव समारोह में बिहार के रोहतास जिले के डेहरी ऑन सोन निवासी कलाकार आदित्य प्रकाश ने अपनी कलात्मक प्रतिभा…

    Share

    मुसहर जाति की बुनियादी समस्याओं के समाधान का मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा

    पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुसहर जाति की बुनियादी समस्याओं के निराकरण के लिए राज्य स्तर पर आवश्यक निर्देश जारी करने का भरोसा दिया है। ‘माता शबरी संघर्ष…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    डेहरी के कलाकार आदित्य प्रकाश ने पूर्व एयर वाइस मार्शल को भेंट की अपनी कलाकृति

    डेहरी के कलाकार आदित्य प्रकाश ने पूर्व एयर वाइस मार्शल को भेंट की अपनी कलाकृति

    मुसहर जाति की बुनियादी समस्याओं के समाधान का मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा

    मुसहर जाति की बुनियादी समस्याओं के समाधान का मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा

    छठ घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

    छठ घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

    समस्तीपुर में इंडियन रनर बत्तख पालन से बढ़ रहे रोजगार और स्वरोजगार के अवसर

    समस्तीपुर में इंडियन रनर बत्तख पालन से बढ़ रहे रोजगार और स्वरोजगार के अवसर

    ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत 102 किसानों को दी गई वैज्ञानिक खेती की जानकारी

    ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत 102 किसानों को दी गई वैज्ञानिक खेती की जानकारी

    वन नेशन, वन इलेक्शन पर भाषण प्रतियोगिता में गौरी कुमारी प्रथम

    वन नेशन, वन इलेक्शन पर भाषण प्रतियोगिता में गौरी कुमारी प्रथम