डा. रूबी भूषण की दो कविताएं

     अब गूंजेगा आदिम राग

प्रेम की कोमल अनुभूतियों को
आदिम राग की मधुर रागिनियों को
मन में गुनगुनाते
तन में कुलबुलाते
प्रीत के ताप को
प्रीत के उत्ताप को
तुम बूझ ना सके
नेह के गेह को
तुमने सहज तोड़ डाले
स्नेह रिक्त कटु शब्दों के आघात से
प्रेम ही देवता
प्रेम ही ईश्वर
प्रिय तुम इसे समझ ना सके
अनुत्तरित से प्रश्न जंजीरों से बंधे पड़े रहते हैं अंत:स्थल में
पर अब उन्हें मुखर होना हो गया है नितांत अनिवार्य
अब जरूरत है परत दर परत
हिया में ग्रंथि की बंधी अदृश्य गांठ को खोलने की
अब चुप नहीं रहेगा मन
अब और ना सहेगा मन
अब हृदय में गूंजेगा आदिम प्रेम राग
अब हृदय के तार छेड़ेंगे राग मल्हार

इसे भी पढ़े : 👉🏻 ब्रह्मांड और जीवन की खोज पर प्रमाणित पुस्तक : सुनो मैं समय हूं

     ओ मेरी बिटिया

      ओ मेरी बिटिया !
      कर रहे थे वो हर फैसला
      तोड़ कर रख दिया हर हौसला
      मैं गिरी
      फिर उठी
      उठकर फिर गिरी
     हर बार फिर भी उठी
     मैं तिल- तिल जली
     ताने सुने
    उलाहने सुने
    उससे क्यों बोली- बतियाई
    क्यों सांझ ढलने पर घर आई
   घर का सारा काम कौन करेगा
   यह दारुण दुख सहा मैंने
  उफ्फ तक नहीं किया मैंने
   मगर ओ मेरी बिटिया रानी
   मगर ओ मेरी प्रिय बहू रानी
  तुम ना सहना यह दुख- संताप
  जीवन का यह ताप- उत्ताप
  तू अबला नहीं नारी नहीं बनेगी
  तू हर अन्याय का प्रतिरोध करेगी
  तू झुकेगी नहीं, तू टूटेगी नहीं
  दृढ़ संकल्प से कभी डिगेगी नहीं
  एक दिन जय तेरी होगी
  एक दिन जीत तेरी होगी
  तू अपनी पसंद की दुनिया बनाना बहू
  तू प्रीत की ऐसी बगिया सजाना बेटी
  जिसकी खुशबू से महके हर दिल का दामन
  जिसकी खुशबू से महके हर जीवन का आंगन
  तुम सुन रही हो न बहू
  तुम गुन रही हो न बिटिया

इसे भी पढ़े : 👉🏻अज्ञानता अंधकार से बाहर निकाल कर ज्ञान अर्जन की प्रेरणा दी थी स्वामी विवेकानंद : आलोक कुमार रंजन

इसे भी पढ़े : 👉🏻 कुमार बिंदु की कविता : जादूगरनी रात और जादुई सपने

इसे भी पढ़े : 👉🏻स्वामी विवेकानंद की जयंती पर जीएनएसयू में प्रतियोगिता का आयोजन

इसे भी पढ़े : 👉🏻चमनलाल पीजी कालेज की सात छात्राएं यूनिवर्सिटी मेरिट में, दो बनी टॉपर

इसे भी पढ़े : 👉🏻भारत की पहली पन-चक्की

इसे भी पढ़े : 👉🏻सोन-घाटी में जीवंत हैं नेताजी की स्मृतिया

Share
  • Related Posts

    डेहरी में 5 सितंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी बाबा गणिनाथ जी महाराज की 34वीं जयंती

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। अखिल भारतीय मधेशिया वैश्य सभा एवं बाबा गणिनाथ जी महाराज चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले श्री श्री 1008 बाबा गणिनाथ जी महाराज के…

    Share

    गुरु पूर्णिमा पर भगवान वेद व्यास ट्रस्ट का भव्य आयोजन, ‘नई किरण प्रतियोगिता परीक्षा-2026’ के विजेताओं का सम्मान

    डेहरी-आन-सोन (रोहतास)। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भगवान वेद व्यास ट्रस्ट, डेहरी के तत्वावधान में एनिकट स्थित भगवान वेद व्यास मंदिर परिसर में भगवान वेद व्यास पूजन सह जयंती…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    डेहरी में 5 सितंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी बाबा गणिनाथ जी महाराज की 34वीं जयंती

    डेहरी में 5 सितंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी बाबा गणिनाथ जी महाराज की 34वीं जयंती

    गुरु पूर्णिमा पर भगवान वेद व्यास ट्रस्ट का भव्य आयोजन, ‘नई किरण प्रतियोगिता परीक्षा-2026’ के विजेताओं का सम्मान

    गुरु पूर्णिमा पर भगवान वेद व्यास ट्रस्ट का भव्य आयोजन, ‘नई किरण प्रतियोगिता परीक्षा-2026’ के विजेताओं का सम्मान

    शिक्षकों पर चुनावी ड्यूटी का असहनीय बोझ न डालें: दिल्ली हाई कोर्ट

    नए स्वरूप में तैयार आरा का ऐतिहासिक वीर कुंवर सिंह पार्क

    नए स्वरूप में तैयार आरा का ऐतिहासिक वीर कुंवर सिंह पार्क

    सीबीएसई क्लस्टर-3 बास्केटबॉल: धनबाद पब्लिक स्कूल, डीपीएस रांची और केपीएस बुरहामाइन्स सेमीफाइनल में

    सीबीएसई क्लस्टर-3 बास्केटबॉल: धनबाद पब्लिक स्कूल, डीपीएस रांची और केपीएस बुरहामाइन्स सेमीफाइनल में

    बखोरापुर सिद्धपीठ में नीतीश कुमार ने टेका माथा, बिहार की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद

    बखोरापुर सिद्धपीठ में नीतीश कुमार ने टेका माथा, बिहार की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद