मुकेश सहनी के पिता की हत्या से शोक की लहर

मुकेश सहनी के पिताजी जीतन सहनी

डेहरी-आन-सोन (रोहतास) कार्यालय प्रतिनिधि। वीआईपी सुप्रीमो और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिताजी जीतन सहनी की धारदार हथियार से हत्या कर दिए जाने से घटना को लेकर डेहरी के वीआईपी कार्यकताओं में शोक की लहर दौड़ गई।

वीआईपी पार्टी के नेता राजु चौधरी सहित अन्य लोग घटना की नींदा करते हुए शोक व्यक्त कर कहा है कि वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी सन आंफ मल्लाह के पिता की हत्या की सूचना से स्तब्ध हूं और हमलोग घटना की सूचना मिलते ही दरभंगा रवाना हो गये हैं। मैं राज्य सरकार से मांग करता हूं कि दोषियों को अविलंब गिरफ्तार कर स्पीडी ट्रायल कराया जाए। मैं और मेरी पार्टी इस दुख की घड़ी में हर तरह से मुकेश सहनी जी के साथ है।

दुसरी ओर राजद अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव गुड्डू चंद्रवंशी ने मुकेश सहनी के पिता की हत्या की घोर नींदा करते हुए शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मुकेश साहनी जी के पिताजी की हत्या अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय है। मैं सरकार से मांग करता हूं की हत्या में संलिप्त अपराधियों को जल्द से जल्द चिन्हित कर गिरफ्तार किया जाए और सजा दी जाए।

वीआईपी नेता लल्लू चौधरी ने घटना नींदा करते हुए कहा है कि वीआईपी पार्टी संरक्षक मुकेश साहनी जी के पिता की निर्मम हत्या ने बिहार में कानून-व्यवस्था की अराजक स्थिति को फिर उजागर कर दिया है। सरकार लोगों के भरोसे से चलती है और वो शून्य सूचकांक पर है। मिडिया मैनेजमेंट ही सब नहीं होता है। इस हत्या में शामिल रहे अपराधियों की गिरफ्तारी होने तक हमलोग चुप नहीं रहने वाले। हत्या में शामिल सभी अपराधियों को मौत की सजा दिलाने तक हम एकजुट होकर लड़ने का संकल्प लेते हैं।

Share
  • Related Posts

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    • देवी शोणाक्षी के पूजन- नमन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। शारदीय नवरात्र प्रारंभ होते ही प्रतिपदा तिथि से डेहरी नगर के पाली स्थित देवी शोणाक्षी के…

    Share

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    मन्नत पूरी होने पर मां की सेवा का संकल्प लेते हैं श्रद्धालु डेहरी -ऑन -सोन (रोहतास)- सोनमाटी ब्यूरो। बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां प्रखंड की ढोढा पंचायत के रेवार…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    डॉ. शैलेश कुमार सागर बने रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी (विचार विभाग) के चेयरमैन

    डॉ. शैलेश कुमार सागर बने रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी (विचार विभाग) के चेयरमैन

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित