सड़क दुर्घटना में दुकानदार की मौत, सड़क जाम

डेहरी-आन-सोन (रोहतास) कार्यालय प्रतिनिधि।  इंद्रपुरी थाना क्षेत्र के लक्षमण बिगहा मोड़ के समीप सोमवार की देर शाम एनएच 119 पर सड़क दुर्घटना में एक पंचर बनाने वाले दुकानदार की मौत हो गई। मृतक भलुआड़ी गांव निवासी भानुप्रताप गुप्ता 33 वर्ष बताए जाते है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखसड़क जाम किए हुए है। बताया जाता है कि भानु प्रताप गुप्ता दुकान में एक गाड़ी के टायर का पंचर बना रहे थे। तभी इंद्रपुरी की ओर से आ रही बलेनो गाड़ी सामने खड़ी गाड़ी को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पंचर दुकान में उन्हें रौंदते हुए प्रवेश कर गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने टायर जलाकर सड़क जाम कर दिया। घटनास्थल पर इंद्रपुरी थानाध्यक्ष मनीष कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी अजीत कुमार समेत कई अधिकारी घटना पहुंच कर ग्रामीणों को समझाने बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। घटना में प्रयुक्त बोलेनो गाड़ी और भाग रहे चालक को पुलिस हिरासत में लेकर थाना ले गई है। डेहरी थाना समेत कई थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर भीड़ को नियंत्रित करने में लगी हुई है।

(रिपोर्ट, तस्वीर : निशांत राज)

Share
  • Related Posts

    वैज्ञानिक बकरी पालन से सशक्त होंगी जनजातीय महिलाएं, पटना में क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित

    पटना। जनजातीय महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आजीविका के नए अवसर विकसित करने के उद्देश्य से भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में…

    Share

    खेत बचाओ अभियान : भोजपुर के दो गांवों में 73 किसानों को दी गई टिकाऊ खेती की जानकारी

    पटना/आरा। मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने और खेती को टिकाऊ बनाने के उद्देश्य से भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना की ओर से ‘खेत बचाओ अभियान’…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    वैज्ञानिक बकरी पालन से सशक्त होंगी जनजातीय महिलाएं, पटना में क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित

    वैज्ञानिक बकरी पालन से सशक्त होंगी जनजातीय महिलाएं, पटना में क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित

    खेत बचाओ अभियान : भोजपुर के दो गांवों में 73 किसानों को दी गई टिकाऊ खेती की जानकारी

    खेत बचाओ अभियान : भोजपुर के दो गांवों में 73 किसानों को दी गई टिकाऊ खेती की जानकारी

    डेहरी में 10 टन से अधिक सोनपापड़ी जब्त, 5.75 लाख रुपये की खाद्य सामग्री पर कार्रवाई

    डेहरी में 10 टन से अधिक सोनपापड़ी जब्त, 5.75 लाख रुपये की खाद्य सामग्री पर कार्रवाई

    डेहरी के कलाकार आदित्य प्रकाश ने पूर्व एयर वाइस मार्शल को भेंट की अपनी कलाकृति

    डेहरी के कलाकार आदित्य प्रकाश ने पूर्व एयर वाइस मार्शल को भेंट की अपनी कलाकृति

    मुसहर जाति की बुनियादी समस्याओं के समाधान का मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा

    मुसहर जाति की बुनियादी समस्याओं के समाधान का मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा

    छठ घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

    छठ घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण